Responsive Scrollable Menu

यूक्रेन में लक्ष्मी मित्तल की स्टील प्लांट पर रूसी मिसाइल हमला, 2 की मौत; उत्पादन आंशिक रूप से ठप

भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल की कंपनी आर्सेलरमित्तल क्रिवी रिह पर रूस द्वारा किए गए मिसाइल हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 कर्मचारी घायल हो गए. हमले में संयंत्र की कई महत्वपूर्ण उत्पादन इकाइयों को नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते प्लांट में उत्पादन गतिविधियों को आंशिक रूप से रोकना पड़ा है. 

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में स्थित देश के सबसे बड़े स्टील संयंत्र पर हुआ, जो यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का गृह नगर भी है. रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान यह क्षेत्र बार-बार हमलों का निशाना बनता रहा है, लेकिन ताजा हमला औद्योगिक गतिविधियों पर बड़ा प्रभाव डालने वाला माना जा रहा है.

संयंत्र का संचालन आंशिक रूप से रोकना पड़ा

आर्सेलरमित्तल क्रिवी रिह ने एक बयान में कहा कि मिसाइल हमले के कारण बिजली उत्पादन और ब्लास्ट फर्नेस संचालन से जुड़ी प्रमुख सुविधाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं. कंपनी के अनुसार, इन महत्वपूर्ण इकाइयों को हुए नुकसान की वजह से उत्पादन प्रक्रियाएं बाधित हुई हैं और संयंत्र का संचालन आंशिक रूप से रोकना पड़ा है.

 सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहे 

कंपनी ने कहा, "हमले के परिणामस्वरूप ऊर्जा उत्पादन और ब्लास्ट फर्नेस क्षेत्र की प्रमुख उत्पादन सुविधाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिसके कारण संयंत्र की उत्पादन प्रक्रियाएं आंशिक रूप से ठप हो गई हैं." यह हमला ऐसे समय हुआ है जब रूस और यूक्रेन के बीच लंबी दूरी के हमले और तेज हो गए हैं. दोनों पक्ष हाल के दिनों में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले कर रहे हैं और ऊर्जा, औद्योगिक तथा सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहे हैं.

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूसी सेना लगातार नागरिक और औद्योगिक ढांचे को निशाना बना रही है. उन्होंने दावा किया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान रूस ने यूक्रेन के विभिन्न शहरों पर 1,550 से अधिक अटैक ड्रोन, लगभग 1,560 गाइडेड बम और 62 मिसाइलें दागी हैं.

ब्लास्ट फर्नेस से जुड़ी सुविधाओं को नुकसान

दूसरी ओर, रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि क्रिवी रिह स्थित धातुकर्म संयंत्र और कीव के कुछ सैन्य-औद्योगिक प्रतिष्ठान उसके निशानों में शामिल थे. रूस ने यह भी दावा किया है कि उसने यूक्रेन द्वारा दागे गए 822 ड्रोन को मार गिराया है. आर्सेलरमित्तल क्रिवी रिह यूक्रेन की सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक परिसंपत्तियों में से एक है और वैश्विक इस्पात कंपनी आर्सेलरमित्तल का हिस्सा है, जो यूक्रेन के इस्पात उत्पादन और निर्यात में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ऐसे में बिजली और ब्लास्ट फर्नेस से जुड़ी सुविधाओं को हुआ नुकसान उत्पादन क्षमता पर गंभीर असर डाल सकता है.

इस बीच, यूक्रेन ने भी रूस के भीतर ड्रोन हमलों की तीव्रता बढ़ा दी है. दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष अब ऊर्जा प्रतिष्ठानों, उद्योगों और रणनीतिक ढांचों को अधिक व्यापक रूप से प्रभावित कर रहा है, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों पर भी असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है.

 

Continue reading on the app

'कुछ तो गड़बड़ है...', सुनील गावस्कर का बयान हुआ वायरल, बताया आखिर क्यों बार-बार चोटिल हो रहे भारतीय खिलाड़ी

Sunil Gavaskar Statement: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका दौरे पर है. जहां, दोनों टीमों के बीच खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इधर टीम इंडिया एक्शन में है, तो दूसरी ओर पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने भारतीय खिलाड़ियों के बार-बार इंजर्ड होने पर बात की है. उनका कहना है कि आखिर भारतीय खिलाड़ी बार-बार हैमस्ट्रिंग की समस्या से परेशान कैसे हो रहे हैं. उन्होंने इसकी वजह के बारे में भी बात की.

ट्रेनिंग को ठहराया जिम्मेदार

भारतीय क्रिकेटर्स की फिटनेस पिछले कुछ वक्त से वाकई चिंता का विषय बन गई है. हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह सहित कई खिलाड़ी फिटनेस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं. हाल ही में केएल राहुल को गाले टेस्ट मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाक महसूस हुआ था और उन्होंने दर्द में कराहते हुए मैदान भी छोड़ दिया था. हालांकि, वह अगले दिन फिट होकर वापस लौटे थे. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भारतीय खिलाड़ियों के बार-बार चोटिल होने पर बयान दिया है. उनका कहना है कि कोचिंग में कोई जिम्मेदारी है.

सुनील गावस्कर ने 'मिड-डे' में लिखे एक कॉलम में कहा, "बुमराह को घुटने की चोट है, लेकिन देखा गया है कि अधिकतर भारतीय खिलाड़ी हैमस्ट्रिंग की चोट से परेशान रहते हैं. साफ है कि उनकी ट्रेनिंग में कुछ गड़बड़ है, और इसीलिए उन्हें बार-बार हैमस्ट्रिंग की चोट लग रही है. ये चोटें तब लगती हैं जब वो भारत के लिए खेल रहे होते हैं, लेकिन अफसोस की बात है कि इसका दोष BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के फिजियो पर मढ़ दिया जाता है."

प्रैक्टिस के दौरान कम गेंदबाजी करने पर भी दी प्रतिक्रिया

पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का बचाव करते हुए कहा है कि खिलाड़ी ट्रेनिंग के दौरान गलती करते हैं और उसका जिम्मेदार CoE को ठहरा दिया जाता है. गावस्कर ने इस बात पर भी जोर दिया कि "जिम-फिट" होने के बजाय "मैच-फ़िट" होना अधिक जरूरी है.

उन्होंने आगे लिखा, "तथाकथित बायोमैकेनिक्स, जिसके तहत एक बॉलर प्रैक्टिस नेट्स में सिर्फ कुछ ही गेंदें फेंक सकता है, एक संदिग्ध तरीका है. यहां तक कि IPL में भी पता चला है कि कुछ विदेशी फिजियो बॉलर्स को नेट्स में 20 से अधिक गेंदें नहीं फेंकने देते. अगर मैच में आपको 24 गेंदें फेंकनी हैं... यानी अगर आप नो-बॉल और वाइड नहीं फेंकते हैं, तो नेट्स में कम गेंदें फेंकने से क्या फायदा होगा?"

इंजरी बन चुकी है सिर दर्द

मौजूदा समय में भारत के एक दो नहीं बल्कि काफी सारे खिलाड़ी चोट से परेशान हैं और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं. जसप्रीत बुमराह के बाएं घुटने में सूजन है, हार्दिक पांड्या को काड्रीसेप्स है, हर्षित राणा को हैमस्ट्रिंग की समस्या है. वरुण चक्रवर्ती हैमस्ट्रिंग गियर से परेशान हैं. वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग और क्वाड्रीसेप्स से परेशान हैं. आकाश दीप को स्ट्रेट फ्रैक्टर है और साईं सुदर्शन का अंगूठा फ्रेक्चर है.

ये भी पढ़ें: IND VS SL: क्या बारिश बिगाड़ेगी तीसरे दिन के खेल का मजा? जानिए कैसा रहेगा आज भारतश्रीलंका टेस्ट के दौरान गॉल का मौसम

Continue reading on the app

  Sports

T20I इतिहास का सबसे छोटा मैच, 44 गेंद में हार-जीत का हो गया फैसला, कप्तान ने 400 के स्ट्राइक रेट से कूटे रन

shortest ever t20i match: बारिश से प्रभावित मुकाबला में पहले बैटिंग करते हुए हांगकांग ने 5 ओवर में चार विकेट खोकर 52 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरे मलेशियाई ओपनर्स ने 2.2 ओवर में ही 10 विकेट से जीत दिला दी. यह मुकाबला एशिया पैसिफिक क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की खिताबी टक्कर थी. Tue, 18 Aug 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

Sheikh Hasina को लेकर बड़ी ख़बर #sheikhhasina #bangladeshpm #viral #news #worldnews #trending #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T00:43:30+00:00

BJP New Team | Maharashtra Politics: BJP की नई टीम पर बोले CM फडणवीस #bjp #maharashtrapolitics #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T00:43:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers