Responsive Scrollable Menu

South Sudan: 210 भारतीय शांति सैनिकों को मिला UN Medal, उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित

योषिता सिंह संयुक्त राष्ट्र, 17 अगस्त दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से ज्यादा भारतीय शांति सैनिकों को उनकी बेहतरीन सेवा के लिए प्रतिष्ठित संरा पदक से सम्मानित किया गया है। दक्षिण सूडान में संरा मिशन ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ भारत के ‘ब्ल्यू हेलमेट्स’ के लिए गर्व का पल। जुबा, दक्षिण सूडान में, छह महिलाओं और सात स्टाफ अधिकारियों समेत 210 भारतीय शांति सैनिकों को यूएनएमआईएसएस के साथ उनकी बेहतरीन सेवा के लिए संरा पदक से सम्मानित किया गया।” इसमें यह भी कहा गया कि संकट, चिकित्सा आपातकाल और जीवन रक्षक मिशनों के दौरान, भारतीय शांति सैनिकों का साहस और संवेदना लोगों की जान बचाने और शांति को बढ़ावा देने का काम जारी रखे हुए है।

भारत संरा शांति-रक्षा अभियानों में वर्दीधारी कर्मियों का योगदान देने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत फिलहाल यह 4,200 से ज़्यादा सैन्य और पुलिस कर्मियों का योगदान देता है – जिनमें 155 महिलाएं भी शामिल हैं।

Continue reading on the app

Russia ने Ukraine की Naftogaz कंपनी पर 300 बार किए हमले, ऊर्जा ढांचे को भारी नुकसान

रूस ने पिछले हफ्ते यूक्रेन के नाफ्टोगैस समूह के संयंत्रों पर 13 बार हमले किए और साल की शुरुआत से अब तक उसके परिसरों को लगभग 300 बार निशाना बनाया है। सरकारी ऊर्जा कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। रूस ने पिछले चार साल में बार-बार यूक्रेन के विद्युत ग्रिड पर हमले किए हैं।

मॉस्को को उम्मीद है कि कड़ाके की ठंड के महीनों में आम लोगों को बिजली और पानी की सुविधा न देकर वह यूक्रेन की लड़ने की इच्छाशक्ति को कमजोर कर देगा। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि रूस सर्दियों के मौसम का हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है और उन्होंने अंदेशा जताया कि मॉस्को सर्दियों के आगामी मौसम में अपने हमले तेज करेगा। ऊर्जा कंपनी ने बताया कि रूसी ड्रोन और मिसाइलों ने देश के कई इलाकों में उसके परिसरों पर हमले किए, जिनमें से एक जगह पर हफ्ते के दौरान कई बार हमले हुए।

इससे उपकरणों और बिजली उत्पादन क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने रात भर हुए हमलों की जानकारी देते हुए सोमवार को कहा कि रूस पर यूक्रेन के हमलों में सात लोग मारे गए, जबकि रूसी सेना के हमलों में यूक्रेन में चार आम लोगों की मौत हो गई।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में बिना शतक बनाए सबसे ज्यादा रन, इस अनचाहे वर्ल्ड रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा; 33 साल का बल्लेबाज इतिहास बदलने की ओर बढ़ रहा

most runs in test cricket without a hundred: टेस्ट करियर में बिना कोई शतक लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने का अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड शेन वॉर्न के नाम दर्ज है. उन्होंने 145 टेस्ट मैचों के अपने करियर में 3154 रन बनाए, लेकिन कभी शतक नहीं जड़ा. अब उनका यह रिकॉर्ड न चाहते हुए भी एक बल्लेबाज तोड़ने की ओर बढ़ रहा है. यह बल्लेबाज और कोई नहीं, बल्कि अब तक 55 टेस्ट खेल चुके श्रीलंकाई बल्लेबाज निरोशन डिकवेला हैं. Tue, 18 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav Attack on Jayant Choudhary: जयंत चोधरी के पुराने बयान पर अखिलेश का हमला! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T01:15:44+00:00

Breaking News: CM सोरेन का बड़ा ऐलान JSSC-CGL परीक्षा रद्द! #cmsoren #breakingnews #ranchiprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T01:08:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers