आतंकवाद पर भारत का बड़ा एक्शन: JeM-LeT के 23 आतंकी 'डिजाइनटेड टेररिस्ट' घोषित, देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली: आतंकवाद के खिलाफ अपनी 'जीरो टॉलरेंस' नीति को आगे बढ़ाते हुए केंद्र सरकार ने शनिवार को एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 4 जुलाई 2026 को एक गजट अधिसूचना जारी कर 23 व्यक्तियों को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), 1967 के तहत 'डिजाइनटेड टेररिस्ट' (आतंकवादी) घोषित किया है। ये सभी आतंकी पाकिस्तान स्थित हैं और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) व लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े हैं।
आतंकियों पर क्या है आरोप?
गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, ये आतंकी जम्मू-कश्मीर में युवाओं को बरगलाकर आतंकी गतिविधियों में शामिल करने, घुसपैठ कराने, हथियारों की ट्रेनिंग देने, ड्रोन के जरिए हथियार पहुंचाने और बड़े हमलों की साजिश रचने में संलिप्त रहे हैं। इन 23 आतंकियों में से 3 लश्कर संस्थापक हाफिज सईद के करीबी हैं। इसके अलावा, 2016 के नगरोटा आर्मी कैंप और 2018 के सुंजवान मिलिट्री स्टेशन हमले में शामिल आतंकी भी इस सूची में शामिल किए गए हैं।
डिजाइनटेड टेररिस्ट घोषित होने के बाद क्या होगा?
UAPA कानून के तहत आतंकी घोषित होने का मतलब है कि अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की शक्ति मिल गई है। इससे:
- आतंकियों के वित्तीय स्रोतों पर रोक लगाई जाएगी।
- हथियार खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध लगेगा।
- उनकी सभी संपत्तियों को कुर्क (Seize) करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
वर्ष 2019 में कानून में संशोधन के बाद अब केंद्र सरकार सीधे तौर पर किसी भी व्यक्ति को आतंकवादी घोषित कर सकती है। इसके साथ ही अब भारत में घोषित आतंकवादियों की कुल संख्या 80 हो गई है।
सूची में शामिल प्रमुख नाम
गृह मंत्रालय ने आतंकियों के नाम की विस्तृत सूची जारी की है:
- जैश-ए-मोहम्मद (JeM): मसूद इलियास कश्मीरी, मोहम्मद मुसद्दीक (डॉक्टर), मुफ्ती मोहम्मद असगर खान, हाफिज अब्दुल शकूर, अब्दुल्ला जिहादी, गुलाम फरीद, मौलाना इमदाद उल्लाह मक्की और वसीम नूर जट।
- लश्कर-ए-तैयबा (LeT): फिरदौस अहमद भट, हारून रशीद गनाई, बिलाल अहमद मीर, आबिद क्यूम लोन, नजीर अहमद गुर्जर, अब्दुल रऊफ, अशफाक अहमद, हाफिज खालिद वलीद, मौलाना सैफुल्ला खालिद, मोहम्मद याकूब, मौलाना यूसुफ तैबी, ओवैस फिरोज, कारी याकूब शेख, राणा इफ्तिखार और मोहम्मद शहीद फैसल (अल कायदा/ISIS से भी जुड़ा)।
आतंकवाद के प्रति भारत की 'जीरो टॉलरेंस' नीति
भारत ने आतंकवाद के इकोसिस्टम को पूरी तरह नष्ट करने का संकल्प लिया है। इस वर्ष सरकार ने अपनी पहली व्यापक 'नेशनल काउंटर टेररिज्म पॉलिसी एंड स्ट्रेटेजी' भी पेश की है, जिसे 'प्रहार' (PRAHAAR) नाम दिया गया है। यह नई सुरक्षा नीति आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख को दर्शाती है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार सीमा पार से ड्रोन के जरिए फैलाई जा रही गतिविधियों और ऑनलाइन भर्ती चैनलों पर नजर बनाए हुए हैं।
Indias Got Latent 2: कौन हैं कपिल दिनकर? यूपी पुलिस के कॉन्स्टेबल ने 'लेटेंट 2' में जीता सबका दिल, मिले लाखों रुपये
Who Is Kapi Dinkar From Latent 2: समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का दूसरा एपिसोड इन दिनों खूब चर्चा में है। इस बार शो में कई दिलचस्प कंटेस्टेंट्स नजर आए, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी उत्तर प्रदेश पुलिस के कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर ने। पुलिस की वर्दी में मंच पर पहुंचे कपिल ने अपनी शानदार गायकी और आत्मविश्वास से जजों के साथ-साथ दर्शकों का भी दिल जीत लिया।
पुलिस की वर्दी में हुई एंट्री
कपिल दिनकर जैसे ही स्टेज पर पहुंचे, उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "फिर से शुरू कर दिया ये? पिछली बार चैन नहीं पड़ा बंद करवा के?" उनका यह डायलॉग सुनकर समय रैना कुछ पल के लिए हैरान रह गए। पहले उन्हें लगा कि कपिल सिर्फ एक्ट के लिए पुलिस की वर्दी पहनकर आए हैं, लेकिन बाद में कपिल ने बताया कि वह वास्तव में उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल हैं।
गायकी ने जीता दिल
कपिल ने शो में अपना ओरिजिनल गाना पेश किया। उनकी आवाज से समय रैना, कीकू शारदा, हर्ष लिंबाचिया और चंदन प्रभाकर इतने प्रभावित हुए कि सभी ने उन्हें 10 में 10 अंक दिए। शानदार प्रदर्शन के लिए कपिल ने 1 लाख रुपये का कैश प्राइज जीता, जबकि 50 हजार रुपये इनाम अलग से मिला।
यूपी पुलिस में हैं तैनात
शो के दौरान कपिल दिनकर ने बताया कि उनका चयन 2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के रूप में हुआ था। फिलहाल उनकी तैनाती मेरठ में है। उन्होंने कहा कि पुलिस में भर्ती होना उनकी मां का सपना था, जिसे पूरा करके उन्हें गर्व महसूस होता है।
संगीत है पहला प्यार
कपिल ने बताया कि उनका असली जुनून संगीत है। उन्होंने कहा, "मैं सिंगर, गीतकार और कंपोजर हूं। यही मेरी आत्मा को सुकून देता है। पुलिस की नौकरी मैं बिल भरने के लिए करता हूं।" उन्होंने यह भी बताया कि वह विभाग के इकलौते पुलिसकर्मी हैं, जिन्हें प्रोफेशनल सिंगिंग करने की अनुमति मिली हुई है। वह अक्सर नाइट ड्यूटी करते हैं ताकि दिन में संगीत पर काम कर सकें।
लेखक भी हैं कपिल
सिर्फ संगीत ही नहीं, कपिल दिनकर लेखन में भी सक्रिय हैं। उन्होंने अब तक तीन किताबें लिखी हैं और आठ नई किताबों पर काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि लिखना भी उनके जीवन का अहम हिस्सा है।
यह भी पढ़े- सुनील पाल ने ठुकराया समय रैना का ₹25 लाख का ऑफर, कॉमेडियन बोले- 'मैं गाली नहीं दूंगा'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi












/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







