'सीधे टीम में नहीं आ सकते...' वैभव सूर्यवंशी पर अंबाती रायडू का बड़ा बयान, प्लेइंग-11 में खेलने पर दिया बड़ा अपडेट
Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू को लेकर काफी ज्यादा बज बना हुआ है. भारत समेत दुनिया भर में उनके टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में खेलने की बात हो रही है. इंडियन क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर उनको टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में खेलने का मौका नहीं दे रहे हैं. आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज में उनको मौका नहीं दिया गया. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भी उनको नहीं खिलाया गया. अब भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जाने वाला है.
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 4 जुलाई (शनिवार) को खेला जाने वाला है. मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम शाम 7:00 बजे से दोनों टीमों के बीच टक्कर होने वाली है. उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के पूर्व मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायडू ने बड़ा बयान दिया है. रायडू ने वैभव के डेब्यू के साथ साथ संजू सैमसन और ईशान किशन के बारे में भी खुलकर बात की है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
अंबाती रायडू का वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा बयान
अंबाती रायडू ने कहा कि, 'हमें वैभव सूर्यवंशी के मामले में शांत रहने की जरूरत है. मुझे पता है कि उसे अगले लेवल तक हाइप किया गया है, लेकिन इतनी हाइप से जब भी उसे मौका मिलेगा, उस पर बेवजह का प्रेशर पड़ेगा, जब आपकी टीम में संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे मैच विनर हों, तो आप उन्हें दो या तीन फेलियर के बाद कैसे ड्रॉप कर सकते हैं? उन्होंने हाल ही में आपको टी20 वर्ल्ड कप जिताया है. मुझे पता है कि हर कोई चाहता है कि वैभव खेले, लेकिन अपने मैच विनर को ड्रॉप करने की कीमत पर नहीं. वैभव सूर्यवंशी बहुत स्किल्ड और टैलेंटेड है, लेकिन हमें उसे कुछ समय देना होगा. हर बड़ा खिलाड़ी इससे गुजरता है, आप सीधे किसी टीम में नहीं आ सकते. उसे मौके मिलेंगे, लेकिन तुरंत नहीं'.
????AMBATI RAYUDU MASSIVE STATEMENT ON VAIBHAV SOORYAVANSHI????
— Akshat (@Akshatgoel1408) July 3, 2026
Ambati Rayudu said :????️
"We need to calm down with Vaibhav Sooryavanshi. I know he has been hyped to the next level but this much hype will put unnecessary pressure on him whenever he gets an opportunity. When you have… pic.twitter.com/gEuMkACpVF
आपको बता दें कि, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया था. वैभव ने आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 1 शतक और 5 अर्धशतकों के साथ 776 रन बनाए थे. वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. उनके सिर पर ही ऑरेंज कैप सजा था. इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने 72 छ्कके भी जड़े थे, जो एक आईपीएल सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी था.
Durham ➔ Manchester ????#TeamIndia on the move for 2️⃣nd #ENGvIND T20I ???? pic.twitter.com/XDdIUrzycE
— BCCI (@BCCI) July 3, 2026
अब वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज में बैंच पर बैठकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं. वो मैदान पर जाकर खिलाड़ियों को पानी पिला रहे हैं. अब उनको उनको इंडियन क्रिकेट टीम के लिए खेलने का मौका कब मिलेगा. उनका अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कब होगा. ये तो आने वाला वक्त ही बताएंगा.
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती.
ये भी पढ़ें : भारत या इंग्लैंड कौन जीतेगा आज का मैच, इन दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े कर देंगे दूध का दूध पानी का पानी
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, 1.5 से 2 करोड़ लोग हो सकते हैं शामिल
Iran Supreme Leader Ali Khamenei Funeral: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में शुक्रवार (3 फरवरी) से शुरू हो गईं. अपने सर्वोच्च नेता को अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में पूरा ईरान उमड़ पड़ा है. लाखों की संख्या में लोग खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान पहुंचे हैं. इसके साथ ही दुनियाभर के कई देशों के प्रतिनिधिमंडल भी ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तेहरान में मौजूद हैं.
ग्रैंड मोसल्ला धार्मिक परिसर में उमड़ा जनसैलाव
बता दें कि ईरान ने अपने सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला धार्मिक परिसर में व्यापक तैयारियां की है. जहां खामेनेई के पार्थिव शरीर को रखा गया है. जहां सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. पूरे इलाके में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. वहीं पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए लाखों की संख्या में लोग ग्रैंड मोसल्ला में इकट्ठे हुए हैं. जिसके कई वीडियो भी सामने आए हैं. जिसमें अपने सुप्रीम लीडर के अंतिम विदाई देने के लिए पहुंची लोगों की भीड़ नजर आ रही है.
People Gather at Tehran's Grand Mosalla to Bid Farewell to the Martyred Leader of the Revolution
— Iran in India (@Iran_in_India) July 4, 2026
The funeral ceremonies for Ayatollah Seyyed Ali Khamenei has begun. pic.twitter.com/QhQQ9eNXiY
खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्मों दौरान भावुक हो गए नेता
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्मों की शुरुआत कल यानी शुक्रवार को हुई. जिसमें कई देशों के प्रतिनिधिमंडल ने शिरकत की और खामेनेई को श्रद्धांजिल दी. इस दौरान राजधानी तेहरान में भावुक कर देने वाला माहौल देखने को मिला. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ समेत कई शीर्ष नेता खामेनेई को श्रद्धांजलि देते वक्त भावुक हो गए और फकक-फकक कर रोने लगे. बता दें कि शुक्रवार (3 जुलाई) को खामेनेई के पार्थिव शरीर को तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला धार्मिक परिसर में लगाया गया. जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी.
Millions are flooding the streets of Tehran — a sight the world cannot ignore. The funeral procession for the late Ayatollah Ali Khamenei has officially begun today, on a staggering scale. Trump’s illegal, unprovoked war has pushed us into this dangerous situation, uniting the… pic.twitter.com/J4uCAF6fhd
— MiddleEast Live (@MeLive007) July 4, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं 2 करोड़ लोग
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने लोगों से अपील की है. उन्होंने कहा है कि, सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी युद्ध के पहले दिन अमेरिका और इजरायल के हमलों में शहीद हुए सर्वोच्च नेता की मौत का जवाब देने का एक प्रतीक होगी. ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, खामेनेई के अंतिम संस्कार में 1.5 करोड़ से 2 करोड़ लोगों के शामिल होने उम्मीद है. अगर सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार में इतने लोग शामिल हुए तो ये ईरान के इतिहास का सबसे बड़ा राजकीय अंतिम संस्कार होगा.




News Nation
















