'शादी होने से पहले कुछ भी...', कृति सेनन ने कबीर बहिया संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, मैरीज को लेकर भी किया रिएक्ट
Kriti Sanon on Marriage: एक्ट्रेस कृति सेनन बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक है. उनकी एक्टिंग की तो हर कोई तारीफ करता ही है, वहीं, कृति अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. काफी समय से एक्ट्रेस का नाम बिजनेसमैन कबीर बहिया (Kabir Bahia) के साथ जोड़ा जा रहा है और दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया है. अब कृति ने कबीर संग अपने रिश्ते और शादी को लेकर रिएक्ट किया है. चलिए जानते हैं, उन्होंने क्या कहा.
कबीर बहिया को लेकर कही ये बात
कृति और कबीर पिछले एक साल से अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी एक-दूसरे को डेट करने की बात स्वीकार नहीं की है, लेकिन उन्हें अक्सर वेकेशन, फैमिली इवेंट्स और पार्टियों में एक साथ देखा गया है. अब एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कृति ने कबीर बहिया को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने बहन नूपुर सेनन की शादी में कबीर की मौजूदगी को लेकर कहा- 'हां मेरे कई दोस्त मौजूद थे, इसलिए मैं न तो इन खबरों की पुष्टि करूंगी और न ही इनकार.'
शादी को लेकर भी किया रिएक्ट
इस बातचीत में आगे कृति सेनन ने अपनी शादी को लेकर भी रिएक्ट किया. एक्ट्रेस ने कहा- 'मैं अपनी पर्सनल लाइफ पर शादी होने से पहले कुछ भी नहीं बोलना चाहती. जिस दिन मेरी शादी होगी, उस दिन मैं खुद इसके बारे में बात करूंगी. जिंदगी की कुछ बातें सिर्फ उनके और उनके करीबी लोगों के लिए होती हैं. मैं अभी कुछ नहीं कहना चाहती हूं.' बता दें, कुछ दिनों पहले ही दोनों के ब्रेकअप की भी खबरें उड़ी थी. इसकी वजह कबीर बहिया की एक लड़की के साथ वायरल हुई तस्वीर थी. हालांकि एक करीबी सूत्र ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया.
ये भी पढ़ें-Taylor Swift ने मंगेतर Travis Kelce से की शादी, जानें क्या करते हैं पॉप सिंगर के पति?
डिनर डेट पर स्पॉट हुए कृति-कबीर
इन सब के बीच 3 जुलाई की रात कृति सेनन औप कबीर बहिया को एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कबीर सबसे पहले पहुंचे. उन्होंने एक बड़ी सफेद टी-शर्ट, हल्के नीले रंग की डेनिम और स्नीकर्स पहने थे. कुछ देर बाद कृति स्टाइलिश ऑल-ब्लैक लुक में पहुंचीं. अंदर जाने से पहले, एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए पैपराजी की ओर हाथ हिलाया और विक्ट्री साइन दिखाया. इसके बाद दोनों एक ही कार में बैठे नजर आए.
कौन हैं कबीर बहिया?
बता दें कि, कबीर बहिया यूके के एक एंटरप्रेन्योर और बिजनेसमैन हैं, जो ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में काम करते हैं. इतना ही नहीं. कबीर कृति सेनन से 11 साल छोटे हैं. उनका जन्म नवंबर 1999 में हुआ था. कृति के साथ अपने कथित रिश्ते की वजह से कबीर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा इंग्लैंड के एक बोर्डिंग स्कूल में की है. 2019 में प्रकाशित 'संडे टाइम्स रिच लिस्ट' के अनुसार, बहिया परिवार की कुल नेटवर्थ 427 मिलियन थी यानी कि लगभग 42.7 करोड़. वहीं कृति की नेटवर्थ लगभग 74 करोड़ है.
कृति सेनन का वर्क फ्रंट
कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करे तो हाल ही में एक्ट्रेस 'कॉकटेल 2' में नजर आई थीं, जिसमें 'एली' के रोल में उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों ने ही काफी पसंद किया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है. वहीं, एक्ट्रेस पिछले 12 सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उन्होंने 'हीरोपंती', 'बरेली की बर्फी', 'लुका छुपी', 'मिमी', 'भेड़िया', 'क्रू', 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'दो पत्ती' जैसी फिल्मों में काम किया है. 'दो पत्ती' फिल्म से कृति ने प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम शुरू किया है.
ये भी पढ़ें- बिकिनी और इंटिमेट सीन को लेकर काजल अग्रवाल कही ऐसी बात, बताया इंडस्ट्री का कड़वा सच
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए
किंशासा, 4 जुलाई (आईएएनएस)। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप अभी भी गंभीर बना हुआ है।
डीआरसी के पब्लिक हेल्थ अधिकारियों की ओर से शुक्रवार (स्थानीय समय) को जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अभी 628 मरीज आइसोलेशन या अस्पताल में हैं और देश में 229 लोग ठीक हो चुके हैं। कुल 213 संदिग्ध मामले भी सामने आए हैं, जिनमें 63 मौतें शामिल हैं।
एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में अफ्रीका के लिए डब्ल्यूएचओ के रीजनल डायरेक्टर मोहम्मद याकूब जनाबी ने कहा कि स्थिति गंभीर बनी हुई है और पूर्वी प्रांत इतुरी और नॉर्थ किवु में संक्रमण फैल रहा है।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, जनाबी ने कहा कि यह मौजूदा प्रकोप अब तक का सबसे बड़ा बुंडीबुग्यो इबोला प्रकोप है।
डीआरसी में डब्ल्यूएचओ के एक्सपर्ट पियरे अकिलिमाली ने कहा कि यह प्रकोप ऐसे इलाकों में फैल रहा है, जो असुरक्षा और हथियारबंद समूहों की गतिविधियों से प्रभावित हैं, जिससे मामलों का पता लगाना और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करना मुश्किल हो रहा है। इतुरी के कुछ प्रभावित इलाके माइनिंग जोन में हैं, जहां बाहर से लोगों के लगातार आने-जाने से वायरस के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
डब्ल्यूएचओ ने गुरुवार को कहा कि डीआरसी में बुन्डिबुग्यो वायरस से होने वाली इबोला बीमारी के संभावित इलाज की जांच के लिए एक क्लिनिकल ट्रायल शुरू हो गया है। इस बीमारी के लिए अभी कोई वैक्सीन या खास इलाज मौजूद नहीं है।
इस बीच, युगांडा में डब्ल्यूएचओ के एक्सपर्ट बेंजामिन सेंसासी ने बताया कि गुरुवार तक देश में 20 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 15 मामले बाहर से आए लोगों के हैं। बाकी पांच लोग स्थानीय स्तर पर संक्रमित पाए गए, जिनकी पहचान क्वारंटीन के दौरान हुई। इनमें कम्युनिटी ट्रांसमिशन (समुदाय में संक्रमण फैलने) का कोई मामला नहीं देखा गया है।
सेंसासी ने कहा कि युगांडा और डीआरसी ने सीमा-पार मिलकर काम करने का एक जॉइंट सिस्टम बनाया है और एक समझौता ज्ञापन पर साइन किए हैं। इसके तहत दोनों देश निगरानी से जुड़ी जानकारी शेयर करेंगे और सीमावर्ती इलाकों में स्क्रीनिंग और इलाज की क्षमता को मजबूत करेंगे।
--आईएएनएस
ओपी/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















