A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

ये क्या हुआ भाई! फैन ने मैदान में घुसकर सबके सामने से छीन ली क्रिकेटर की ये चीज, देखते ही देखते वायरल हुआ वीडियो

VIRAL VIDEO: क्रिकेट के मैदान पर कई बार अतरंगी चीजें देखने को मिलती हैं. कई बार फैंस अंजाम की परवाह किए बिना ही सुरक्षा को ताक पर रखकर अपने फेवरेट प्लेयर्स से मिलने के लिए मैदान में घुस आते हैं. अब ऐसा ही एक नजारा अफगानिस्तान में खेली जा रही शपगीजा क्रिकेट लीग 2026 में देखा गया, जब बैंड-ए-अमीर ड्रैगन्स और मिस ऐनक नाइट्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक फैन अचानक मैदान के अंदर घुस आया. मैदान में घुसकर ये फैन पहले तो रहमनुल्लाह गुरबाज से मिला और फिर देखते ही देखते उनकी एक चीज चुराकर मैदान से भाह गया.

मैदान में घुसकर फैन ने की ऐसी हरकत

शपगीजा क्रिकेट लीग 2026 में शुक्रवार को बैंड-ए-अमीर ड्रैगन्स और मिस ऐनक नाइट्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच की पहली पारी के दौरान एक फैन सुरक्षाकर्मियों को चख्मा देकर मैदान में घुस आया. तब रहमनुल्लाह गुरबाज फील्डिंग कर रहे थे. मैदान में घुसते ही वो फैन सीधे गुरबाज के पास पहुंचा है. गुरबाज ने उससे हाथ मिलाने की कोशिश की है, लेकिन फैन ने उनके सिर से कैप उतार ली है और तेजी से मैदान से बाहर भाग गया है. फैन की ऐसी हरकत देख वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया. सोशल मीडिया पर आते ही ये वीडियो वायरल हो गया है.

क्या रहा मैच का नतीजा?

बैंड-ए-अमीर ड्रैगन्स और मिस ऐनक नाइट्स के बीच मुकाबला खेला गया. रहमनुल्लाह गुरबाज की कप्तानी में मिस ऐनक नाइट्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. मैच की बात करें, तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंड-ए-अमीर ड्रैगन्स ने 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. वहीं, जवाब में गुरबाज की कप्तानी वाली मिस ऐनक नाइट्स की टीम ने 10वें ओवर में ही मुकाबला जीत लिया.

लग चुका है जुर्माना

आमतौर पर स्टेडियम में घुसने वाले फैंस को सिक्योरिटीसमझाकर ही जाने देती है. मगर, साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान एक भारतीय फैन पर तकरीबन 6.5 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया था. भले ही वो फैन काफी छोटा था, लेकिन फिर भी ये सजा दी गई थी. ऐसे में ये तय है कि यदि स्टेडियम अथॉरिटी चाहे, तो वह उस फैन पर जुर्माना ठोक सकती है. हालांकि, ये एक घरेलू लीग थी, ऐसे में फैन पर कोई सख्त कार्रवाई होने की उम्मीद कम ही है.

स्टेडियम को मिलता है डिमेरिट प्वॉइंट

जाहिर बात है कि अगर कोई फैन मैदान के अंदर घुसता है, तो ये स्टेडियम की इमेज को खराब करता है. इस तरह की हरकतों पर ICC कड़ी निगरानी रखता है. चूंकि, फैंस का सीधे मैदान या पिच पर पहुंच जाना सिक्योरिटी से जुड़ा मामला है. ऐसी घटनाएं खेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं. इतना ही नहीं ग्राउंड को भी डिमेरिट प्वॉइंट दिए जाते हैं. अगर किसी ग्राउंड पर लगातार 3 बार ऐसा होता है, तो उस स्टेडियम को कुछ वक्त के लिए बैन कर दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: IND VS ENG: पिच, वेदर, हेड टू हेड, लाइव स्ट्रीमिंग, पॉसिबल प्लेइंग-11 सहित जानिए दूसरे T20 मैच की हर छोटी-बड़ी जानकारी

Continue reading on the app

Explainer: पुरी का जगन्नाथ मंदिर 'श्रीमंदिर' क्यों कहलाता है? रथयात्रा के दौरान लक्ष्मी ठाकुरानी तोड़ देती है रथ! जानें हेरा पंचमी की दिलचस्प कहानी

Jagannath Rath Yatra 2026: जगन्नाथ मंदिर पुरी में स्थित है. आप इस मंदिर को जगन्नाथ मंदिर के नाम से जानते होंगे लेकिन क्या आपको पता है मंदिर का असली नाम ये नहीं है? जी हां, श्री जगन्नाथ मंदिर का असली नाम श्रीमंदिर है. श्रीमंदिर यानी माता लक्ष्मी का मंदिर. दरअसल, जगन्नाथ भगवान विष्णु भगवान के अवतार हैं. इसलिए, माता लक्ष्मी उनकी पत्नी हुई. ये उनका ससुराल है यानी कि अपना घर. इस वजह से यह महल माता लक्ष्मी का हुआ. पौराणिक कथाओं के अनुसार, जगन्नाथ जी के मंदिर में माता लक्ष्मी नहीं बल्कि माता लक्ष्मी के महल में जगन्नाथ भगवान, बलभद्र और सुभद्रा देवी निवास करते हैं. जगन्नाथ मंदिर में मिलने वाला भोग भी महाप्रसाद इसलिए कहलाता है क्योंकि उसे स्वयं माता लक्ष्मी पकाती हैं. इसलिए, एकादशी में भी यहां के भात को खाया जाता है. 

हर साल जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा का आयोजन होता है. यह विशाल यात्रा विश्वभर में सुप्रसिद्ध है. रथयात्रा आषाढ़ के महीने में होती है. इस साल रथयात्रा 16 जुलाई को है. बाहुदा यात्रा 24 जुलाई को है. क्या आप जानते हैं रथयात्रा के दौरान माता लक्ष्मी जगन्नाथ भगवान से नाराज हो जाती हैं. इतना ही नहीं क्रोधित लक्ष्मी ठाकुरानी जगन्नाथ जी के रथ को भी तोड़ देती है. आइए जानते हैं इस कथा के बारे में.

जगन्नाथ रथयात्रा क्या होती है?

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा एक वार्षिक उत्सव होता है. यह पूर्वी राज्य ओडिशा का पर्व है, जो बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को निकलने वाली इस यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा देवी और सुदर्शन चक्र, बड़े विशाल रथों में सवार होते हैं. नगर में यात्रा करने के बाद वह सीधे गुंडिचा मंदिर पर रुकते हैं. गुंडिचा मंदिर भगवान जगन्नाथ का मौसी घर होता है. 

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Kab Hai 2026 Date: कब है रक्षाबंधन 2026? नोट करें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय

हेरा पंचमी क्या होता है?

हेरा पंचमी रथयात्रा के दौरान होने वाला एक आनंदमय उत्सव होता है. यह यात्रा के पांचवे दिन मनाई जाने वाली एक खास रस्म होती है. इसमें माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है. दरअसल, रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ दोनों भाई-बहनों और सुदर्शन चक्र के साथ यात्रा के लिए रवाना हो जाते हैं लेकिन लक्ष्मी ठाकुरानी महल में अकेले छूट जाती है. इसके बाद माता गुस्से में गुंडिचा मंदिर रवाना होती है, वहां भगवान जगन्नाथ के रथ को तोड़ देती है.

क्या है रथ तोड़ने की कथा?

दरअसल, रथयात्रा पर जाते हुए नटखट भगवान जगन्नाथ माता लक्ष्मी को कहकर जाते हैं कि प्रिये मैं जल्द ही वापस आउंगा. मगर पूरे पांच दिन हो जाते हैं और भगवान जगन्नाथ श्रीमंदिर वापस नहीं आते हैं. वह देखती हैं कि प्रभु और बाकी लोग भी महल नहीं लौट रहे हैं. इसके बाद जैसे ही उन्हें खबर मिलती है कि वह भ्रमण करने अकेले ही अपनी मौसी के घर चले गए हैं तो पंचमी की रात में क्रोधित होकर अपने रथ पर संवार होती है. अपने सेवादारों के साथ वह सीधे गुंडिचा मंदिर के लिए प्रस्थान करती हैं. वहां भी जगन्नाथ प्रभु बाहर नहीं आते तो मां लक्ष्मी गुस्से में उनके रथ पर प्रहार कर देती है. इससे नंदीघोष रथ का एक हिस्सा टूट जाता है. गुंडिचा मंदिर पहुंचकर माता लक्ष्मी सीधे प्रभु के सामने नहीं आती बल्कि छिपते हुए उनके दर्शन करती है. इसे निशामणि मंडप में छिपकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करना, कहते हैं. रथ को तोड़ने के बादा माता लक्ष्मी मुख्य मार्ग से नहीं बल्कि एक गुप्त मार्ग से श्रीमंदिर में चुपचाप वापस आ जाती है ताकि भगवान जगन्नाथ को उनके आने के बारे में न पता चल सके. इस रास्ते को ओड़िया भाषा में हेरा गोहिरी कहते हैं.

हेरा गोहिरी साही का महत्व

जब माता लक्ष्मी प्रभु जगन्नाथ के पास जाती हैं तो वह बड़े जुलूस के साथ ढोल-नगाड़ों के साथ रवाना होती है. मगर जैसे ही रथ टूटता है तो वह थोड़ी घबरा जाती हैं. इसलिए, वे हेरा गोहिरी साही से वापस आती है. इसे माता लक्ष्मी का निजी क्षेत्र माना जाता है. कहते हैं कि जब जगन्नाथ जी श्रीमंदिर में नहीं होते तो माता लक्ष्मी इस गुप्त भवन में ही विश्राम करती है.

सिर्फ अनुष्ठान नहीं प्रेम का होता है इजहार

रथयात्रा की प्यारी रस्म सिर्फ एक अनुष्ठान नहीं है. बल्कि इसे पति-पत्नी के बीच के प्रेम का सार भी माना जाता है. ये देवी-देवता की मनोहर नोक-झोंक वाले प्रेम को दर्शाती है.

भगवान जगन्नाथ कैसे मांगते हैं लक्ष्मी ठाकुरानी से माफी?

जब रथयात्रा पूरे होने के बाद जगन्नाथ जी वापस श्रीमंदिर जाने के लिए प्रस्थान करते हैं. तब उन्हें पता लगता है कि माता लक्ष्मी गुंडिचा मंदिर आई थी और गुस्से में उनके रथ को भंग करके चली गई हैं. तब भगवान जगन्नाथ अपनी गलती मानते हैं और भाई-बहन के साथ वापस निकलते हैं. यहां वे श्रीमंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंचकर माता लक्ष्मी से गुहार करते हैं कि उन्हें अंदर आने दिया जाए. मगर माता लक्ष्मी बहुत क्रोधित होती है. फिर जगन्नाथ जी उन्हें पाटो साड़ी (ओड़िशा की प्रमुख सूती साड़ी) और रसगुल्ले भेंट देते हैं. इस मिलन और द्वार खोलने की रस्म को नीलाद्री बिजे कहते हैं. यह बहुदा यात्रा के अगले दिन का और रथयात्रा का अंतिम अनुष्ठान होता है. इस साल नीलाद्री बिजे 25 जुलाई को है.

कैसे खुलवाए जाते हैं द्वार?

नीलाद्री बिजे के दिन माता लक्ष्मी के पक्ष और भगवान जगन्नाथ के पक्ष के बीच मीठी बहस होती है. जैसे ही रथ श्रीमंदिर के मुख्य द्वार यानी जय-विजय द्वार पर पहुंचता है, तो भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा तो चुपचाप मंदिर के भीतर प्रवेश कर जाते हैं. मगर भगवान जगन्नाथ जैसे ही प्रवेश करने लगते हैं तो देवी लक्ष्मी के सेवक उनके सामने दरवाजे कस कर बंद कर देते हैं और रास्ते को रोक देते हैं. इसके बाद सिंहद्वार की सीढ़ियों जिसे बाईसी पहाचा कहा जाता है, यहां पर एक खास संवाद देखने को मिलता है.

माता लक्ष्मी की ओर से भीतरछ महापात्र सेवक द्वार के पीछे खड़े होकर लक्ष्मी मां का पक्ष रखते हैं. वे सवाल करते हैं कि जब आप अपने भाई-बहन के साथ मौसी के घर घूमने गए, तब आपको पत्नी की याद नहीं आई? अब जब यात्रा खत्म हो गई, तो वापस क्यों आए हैं? आपके लिए दरवाजे नहीं खुलेंगे. वहीं, दूसरी तरफ भगवान की तरफ से दैतापति सेवक पैरवी करते हुए कहते हैं कि गुंडिचा मंदिर में बहुत भीड़ और असुरक्षा थी, इसलिए भगवान देवी को साथ नहीं ले गए. भगवान को अपनी गलती का अहसास है और वे क्षमा मांगते हैं. मगर देवी फिर भी गुस्सा होता है. इसके बाद साड़ी और रसगुल्ले के भोग से माता को शांत किया जाता है और प्रभु अंदर प्रवेश करते हैं. इस परंपरा के चलते इस दिन पर ओडिशा में रसगुल्ला दिवस भी मनाया जाता है.

ये भी पढ़ें- Sawan 2026 Kab Hai: 30 या 31 जुलाई? जानें कब से शुरू होगा सावन का महीना, नोट करें पहले सोमवार की तिथि और व्रत लिस्ट

Continue reading on the app

  Sports

Kapil Dev बोले- Vaibhav Sooryavanshi में तेंदुलकर, कोहली जैसा Talent, पर थोड़ा समय दें

कपिल देव को वैभव सूर्यवंशी के अनोखे टैलेंट पर कोई शक नहीं है, लेकिन साथ ही, भारत को पहली बार वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान ने जल्दबाजी न करने और धैर्य रखने की सलाह भी दी है। कपिल ने सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की और उनकी तुलना भारतीय क्रिकेट के कुछ महान खिलाड़ियों से की। हालांकि, वह यह भी नहीं भूले हैं कि यह युवा खिलाड़ी अभी सिर्फ़ 15 साल का है और उसका पूरा जीवन और करियर अभी उसके सामने है। 
 

इसे भी पढ़ें: 15 साल शानदार रहे..., Ben Stokes ने X पर भावुक होकर क्रिकेट फैंस को दिया ये संदेश


'स्पोर्ट्स तक' से बात करते हुए कपिल ने माना कि उन्होंने 'सूर्यवंशी' की बस कुछ झलकियाँ ही देखी थीं, लेकिन उन्हें उस युवा खिलाड़ी की ज़बरदस्त क्षमता पर पूरा भरोसा था। कपिल ने कहा कि मैंने उसे ज़्यादा नहीं देखा है, बस थोड़ा-बहुत ही देखा है। जितना भी मैंने देखा है, उससे साफ़ है कि वह बहुत प्रतिभाशाली है, इसमें कोई शक नहीं। लेकिन मुझे लगता है कि अभी लोग उसके बारे में बहुत ज़्यादा बातें कर रहे हैं। उसे थोड़ा समय दें। उसे इतना ज़्यादा बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं। इतनी कम उम्र में, शायद वह खुद को पूरी तरह समझ भी नहीं पाया होगा या उसे यह एहसास भी नहीं होगा कि वह क्या कर सकता है।


सूर्यवंशी की स्वाभाविक प्रतिभा की तुलना तेंदुलकर और कोहली से करते हुए, कपिल ने ज़ोर दिया कि इस युवा खिलाड़ी की असली परीक्षा T20 क्रिकेट के बाहर होगी, जहाँ लंबे समय तक स्वभाव और तकनीक की परख होती है। कपिल ने कहा कि लेकिन अगर आप सिर्फ़ टैलेंट की बात करें, तो हाँ, वह सचिन और विराट कोहली जितने ही अच्छे हैं। उनमें ऐसा ही टैलेंट दिखता है, लेकिन T20 क्रिकेट में। दूसरे फ़ॉर्मेट में उन्हें अभी खुद को साबित करना बाकी है। जिस दिन वह टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे, क्या वह पाँच ओवर मेडन खेलने के बाद भी बैटिंग कर पाएँगे? सवाल यही है।
 

इसे भी पढ़ें: R Ashwin की भविष्यवाणी: T20 ही Cricket का Future, Olympics के दरवाजे खोलेगा!


भारत के पूर्व कप्तान ने फिर से कहा कि सिर्फ़ सबसे छोटे फ़ॉर्मेट में मिली सफलता किसी खिलाड़ी के करियर को तय नहीं कर सकती और रेड-बॉल क्रिकेट के हिसाब से ढलने के लिए अलग तरह की सोच की ज़रूरत होती है। इस युवा खिलाड़ी का IPL 2025 का सीज़न यादगार रहा; उन्होंने सात मैचों में 36 की औसत और 206 से ज़्यादा के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए। उन्होंने IPL 2026 में भी अपना शानदार फ़ॉर्म जारी रखा और टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाकर 'ऑरेंज कैप' जीती। उनके बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के ख़िलाफ़ T20I सीरीज़ के लिए पहली बार भारतीय टीम में चुना गया।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Sat, 04 Jul 2026 12:30:05 +0530

  Videos
See all

Chandrachur Singh: एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर चला बुलडोजर | #Shorts #ChandrachurSingh #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T08:16:09+00:00

Road Collapse: बारिश के बीच सड़क धंसी, 20 फीट चौड़ा गड्ढा बना | #Shorts #Rain #RoadCollapse #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T08:16:36+00:00

TMC Rebel Leaders: 'तृणमूल भवन' में TMC के बाग़ी! | #Shorts #TMC #WestBengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T08:16:24+00:00

Flash Flood: देखते ही देखते तेज पानी में बह गया युवक | #Shorts #Flood #Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T08:17:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once