डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए
किंशासा, 4 जुलाई (आईएएनएस)। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप अभी भी गंभीर बना हुआ है।
डीआरसी के पब्लिक हेल्थ अधिकारियों की ओर से शुक्रवार (स्थानीय समय) को जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अभी 628 मरीज आइसोलेशन या अस्पताल में हैं और देश में 229 लोग ठीक हो चुके हैं। कुल 213 संदिग्ध मामले भी सामने आए हैं, जिनमें 63 मौतें शामिल हैं।
एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में अफ्रीका के लिए डब्ल्यूएचओ के रीजनल डायरेक्टर मोहम्मद याकूब जनाबी ने कहा कि स्थिति गंभीर बनी हुई है और पूर्वी प्रांत इतुरी और नॉर्थ किवु में संक्रमण फैल रहा है।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, जनाबी ने कहा कि यह मौजूदा प्रकोप अब तक का सबसे बड़ा बुंडीबुग्यो इबोला प्रकोप है।
डीआरसी में डब्ल्यूएचओ के एक्सपर्ट पियरे अकिलिमाली ने कहा कि यह प्रकोप ऐसे इलाकों में फैल रहा है, जो असुरक्षा और हथियारबंद समूहों की गतिविधियों से प्रभावित हैं, जिससे मामलों का पता लगाना और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करना मुश्किल हो रहा है। इतुरी के कुछ प्रभावित इलाके माइनिंग जोन में हैं, जहां बाहर से लोगों के लगातार आने-जाने से वायरस के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
डब्ल्यूएचओ ने गुरुवार को कहा कि डीआरसी में बुन्डिबुग्यो वायरस से होने वाली इबोला बीमारी के संभावित इलाज की जांच के लिए एक क्लिनिकल ट्रायल शुरू हो गया है। इस बीमारी के लिए अभी कोई वैक्सीन या खास इलाज मौजूद नहीं है।
इस बीच, युगांडा में डब्ल्यूएचओ के एक्सपर्ट बेंजामिन सेंसासी ने बताया कि गुरुवार तक देश में 20 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 15 मामले बाहर से आए लोगों के हैं। बाकी पांच लोग स्थानीय स्तर पर संक्रमित पाए गए, जिनकी पहचान क्वारंटीन के दौरान हुई। इनमें कम्युनिटी ट्रांसमिशन (समुदाय में संक्रमण फैलने) का कोई मामला नहीं देखा गया है।
सेंसासी ने कहा कि युगांडा और डीआरसी ने सीमा-पार मिलकर काम करने का एक जॉइंट सिस्टम बनाया है और एक समझौता ज्ञापन पर साइन किए हैं। इसके तहत दोनों देश निगरानी से जुड़ी जानकारी शेयर करेंगे और सीमावर्ती इलाकों में स्क्रीनिंग और इलाज की क्षमता को मजबूत करेंगे।
--आईएएनएस
ओपी/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'सीधे टीम में नहीं आ सकते...' वैभव सूर्यवंशी पर अंबाती रायडू का बड़ा बयान, प्लेइंग-11 में खेलने पर दिया बड़ा अपडेट
Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू को लेकर काफी ज्यादा बज बना हुआ है. भारत समेत दुनिया भर में उनके टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में खेलने की बात हो रही है. इंडियन क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर उनको टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में खेलने का मौका नहीं दे रहे हैं. आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज में उनको मौका नहीं दिया गया. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भी उनको नहीं खिलाया गया. अब भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जाने वाला है.
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 4 जुलाई (शनिवार) को खेला जाने वाला है. मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम शाम 7:00 बजे से दोनों टीमों के बीच टक्कर होने वाली है. उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के पूर्व मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायडू ने बड़ा बयान दिया है. रायडू ने वैभव के डेब्यू के साथ साथ संजू सैमसन और ईशान किशन के बारे में भी खुलकर बात की है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
अंबाती रायडू का वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा बयान
अंबाती रायडू ने कहा कि, 'हमें वैभव सूर्यवंशी के मामले में शांत रहने की जरूरत है. मुझे पता है कि उसे अगले लेवल तक हाइप किया गया है, लेकिन इतनी हाइप से जब भी उसे मौका मिलेगा, उस पर बेवजह का प्रेशर पड़ेगा, जब आपकी टीम में संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे मैच विनर हों, तो आप उन्हें दो या तीन फेलियर के बाद कैसे ड्रॉप कर सकते हैं? उन्होंने हाल ही में आपको टी20 वर्ल्ड कप जिताया है. मुझे पता है कि हर कोई चाहता है कि वैभव खेले, लेकिन अपने मैच विनर को ड्रॉप करने की कीमत पर नहीं. वैभव सूर्यवंशी बहुत स्किल्ड और टैलेंटेड है, लेकिन हमें उसे कुछ समय देना होगा. हर बड़ा खिलाड़ी इससे गुजरता है, आप सीधे किसी टीम में नहीं आ सकते. उसे मौके मिलेंगे, लेकिन तुरंत नहीं'.
????AMBATI RAYUDU MASSIVE STATEMENT ON VAIBHAV SOORYAVANSHI????
— Akshat (@Akshatgoel1408) July 3, 2026
Ambati Rayudu said :????️
"We need to calm down with Vaibhav Sooryavanshi. I know he has been hyped to the next level but this much hype will put unnecessary pressure on him whenever he gets an opportunity. When you have… pic.twitter.com/gEuMkACpVF
आपको बता दें कि, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया था. वैभव ने आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 1 शतक और 5 अर्धशतकों के साथ 776 रन बनाए थे. वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. उनके सिर पर ही ऑरेंज कैप सजा था. इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने 72 छ्कके भी जड़े थे, जो एक आईपीएल सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी था.
Durham ➔ Manchester ????#TeamIndia on the move for 2️⃣nd #ENGvIND T20I ???? pic.twitter.com/XDdIUrzycE
— BCCI (@BCCI) July 3, 2026
अब वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज में बैंच पर बैठकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं. वो मैदान पर जाकर खिलाड़ियों को पानी पिला रहे हैं. अब उनको उनको इंडियन क्रिकेट टीम के लिए खेलने का मौका कब मिलेगा. उनका अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कब होगा. ये तो आने वाला वक्त ही बताएंगा.
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती.
ये भी पढ़ें : भारत या इंग्लैंड कौन जीतेगा आज का मैच, इन दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े कर देंगे दूध का दूध पानी का पानी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















