Selena Gomez Black Strepless Gown Look: टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की शादी से पहले हुई रिहर्सल डिनर पार्टी सुर्खियों में रही। इस खास मौके पर टेलर की सबसे करीबी दोस्त और हॉलीवुड सिंगर-एक्ट्रेस सेलेना गोमेज़ का शानदार लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ब्लैक गाउन में दिखीं स्टाइलिश
Selena Gomez
रिहर्सल डिनर के लिए सेलेना गोमेज़ ने मशहूर फैशन ब्रांड ऑस्कर डी ला रेंटा का स्ट्रैपलेस ब्लैक गाउन पहना था। गाउन पर फूलों के डिजाइन वाली लेस बनी हुई थी, जो इसे और भी खूबसूरत बना रही थी। इस गाउन का फिटेड डिजाइन सेलेना पर काफी जंच रहा था। वहीं, हाई स्लिट और हल्की ट्रांसपेरेंट डिटेल ने उनके लुक में ग्लैमरस टच जोड़ दिया।
जूलरी और हील्स ने बढ़ाई खूबसूरती
Selena Gomez
सेलेना के इस लुक को स्टाइलिस्ट एरिन वॉल्श ने तैयार किया था। उन्होंने ब्लैक गाउन के साथ जिमी चू की ब्लैक हील्स पहनी। इसके अलावा डायमंड ईयररिंग्स, डायमंड रिंग और दूसरी खूबसूरत जूलरी ने उनके पूरे लुक को और खास बना दिया।
मेकअप भी रहा शानदार
Selena Gomez Black Soft Make Up
सेलेना ने इस मौके पर सॉफ्ट और सिंपल मेकअप किया। उन्होंने विंग्ड आईलाइनर, हल्का स्मोकी आई मेकअप, गुलाबी ब्लश और न्यूड शेड की लिपस्टिक लगाई। वहीं, बालों को हाई बन में बांधा, जिससे उनका स्ट्रैपलेस गाउन और भी खूबसूरत लग रहा था।
टेलर की सबसे करीबी दोस्तों में हैं सेलेना
Taylor Swift And Selena Gomez
सेलेना गोमेज़ और टेलर स्विफ्ट की दोस्ती कई साल पुरानी है। दोनों हॉलीवुड की सबसे मशहूर बेस्ट फ्रेंड्स में गिनी जाती हैं। ऐसे में टेलर की शादी के जश्न में सेलेना का शामिल होना फैंस के लिए भी खास रहा।
शादी से पहले हुई खास पार्टी
Selena Gomez Blak Gown Look
शादी से एक दिन पहले टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के लिए रिहर्सल डिनर रखा था। इस पार्टी में कई बड़े हॉलीवुड सितारे शामिल हुए, जिनमें सेलेना गोमेज़ भी थी।
Rovman Powell: कैरेबियाई पावरहाउस रोवमैन पॉवेल ने मेजर लीग क्रिकेट में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के लिए एक तूफानी पारी खेली. टेक्सस सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों पर 73 रन ठोक दिए. Sat, 04 Jul 2026 12:37:54 +0530