Responsive Scrollable Menu

डिप्टी CM शिंदे की अचानक तबीयत बिगड़ी, ठाणे के हॉस्पिटल में हुए भर्ती

Deputy CM Eknath Shinde: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, ज्यादा तनाव और वायरल बुखार की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई। इसके बाद से डिप्टी सीएम के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। 

लगातार व्यस्त कार्यक्रम और काम के बढ़ते दबाव का असर अब एकनाथ शिंदे की सेहत पर दिखने लगा है। विधानसभा सत्र के दौरान ही उन्हें बुखार और कमजोरी महसूस होने लगी थी। इसके बावजूद उन्होंने अपने तय कार्यक्रमों में शामिल होने की कोशिश की और ठाणे पहुंचे, लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द करने पड़े। शनिवार को शिंदे को ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

यह भी पढ़ें: Operation Tiger: उद्धव ठाकरे को फिर लगा जोरदार झटका! शिंदे गुट में शामिल हुए UBT के कद्दावर नेता

डॉक्टरों की सलाह पर हुए भर्ती

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल के राजनीतिक घटनाक्रम और विधानमंडल सत्र की लगातार व्यस्तता के कारण एकनाथ शिंदे को आराम करने का मौका नहीं मिल पाया। लगातार काम के दबाव, थकान, वायरल बुखार और कमजोरी की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसी को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराने और कुछ दिन आराम करने की सलाह दी।

2024 में इसी हॉस्पिटल में हुए थे भर्ती

यह पहली बार नहीं है जब एकनाथ शिंदे को इलाज के लिए जुपिटर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा हो। इससे पहले दिसंबर 2024 में भी लगातार चुनाव प्रचार और राजनीतिक व्यस्तताओं के कारण उन्हें बुखार, कमजोरी और गले में संक्रमण हो गया था। उस समय भी उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में डॉक्टरों की जांच के बाद उनकी हालत सामान्य होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

 

Continue reading on the app

Sawan 2026 Kab Hai: 30 या 31 जुलाई? जानें कब से शुरू होगा सावन का महीना, नोट करें पहले सोमवार की तिथि और व्रत लिस्ट

Sawan 2026 Kab Hai: सनातन धर्म में हर महीने का खास महत्व होता है. सावन का पवित्र महीना शिव अराधना और भक्ति के लिए खास है. यह पूरा महीना देव सोते हैं और देवो के देव महादेव सृष्टि का संचालन करते हैं. इसलिए, यह महीना शिव जी को समर्पित होता है. इस साल 2026 में सावन का महीना कब से लग रहा है और पहला सोमवार किस दिन है, यह जानना जरूरी है. दरअसल, इस साल सावन शुरुआत की तारीख को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है कि 30 जुलाई से सावन शुरू होंगे या फिर 31 जुलाई से. शिव भक्तों के लिए यह समय खास होता है. सावन में कुंआरी कन्याएं मनपसंद वर और शादीशुदा महिलाएं दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए सोमवार के व्रत रखती है. वहीं, पुरुष भी इस महीने व्रत करते हैं, शिवालय जाकर जलाभिषेक करते हैं और पवित्र कांवड़ यात्रा भी होती है. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं इस साल सावन माह का प्रारंभ किस दिन से हो रहा है.

कब से शुरू हो रहा है सावन 2026?

द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में शिव जी को समर्पित सावन का महीना 30 जुलाई 2026, बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है. वहीं, सावन का समापन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को हो रहा है. 

सावन सोमवार की तिथियां

सावन के सोमवार शिव जी को प्रसन्न करने के सबसे खास दिन होते हैं. इस दिन व्रत रखते हैं और महादेव से कृपा की कामना करते हैं. सावन के प्रत्येक सोमवारों में शिवालय में भक्तों की भारी भीड़ होती है. भक्त उपवास रखते हैं और महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं. इस साल सावन के महीने में कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं. इन सोमवारों की तिथियां कुछ इस प्रकार हैं-

  • प्रथम श्रावण सोमवार व्रत-3 अगस्त, 2026
  • द्वितीय श्रावण सोमवार व्रत-10 अगस्त, 2026
  • तृतीय श्रावण सोमवार व्रत-17 अगस्त, 2026
  • चतुर्थ श्रावण सोमवार व्रत-24 अगस्त, 2026

सावन सोमवार का महत्व

ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, श्रावण माह को उत्तर भारतीय राज्यों में सावन माह के रूप में भी जाना जाता है. सावन मास के दौरान पड़ने वाले सभी सोमवार, व्रत के लिए अत्यंत शुभ होते हैं और सावन सोमवार व्रत के रूप में जाने जाते हैं. अनेक भक्त सावन महीने के प्रथम सोमवार से सोलह सोमवार व्रत का अनुष्ठान भी करते हैं.

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Kab Hai 2026 Date: कब है रक्षाबंधन 2026? नोट करें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय

सावन माह के मंगलवार भी खास

सावन के महीने में सिर्फ सोमवार नहीं बल्कि इस महीने के सभी मंगलवार, भगवान शिव की अर्धांगिनी देवी पार्वती को समर्पित होते हैं. श्रावण मास के दौरान मंगलवार का उपवास, मंगला गौरी व्रत के रूप में जाना जाता है. सावन शिवरात्रि और हरियाली अमावस्या श्रावण मास के दौरान अन्य शुभ दिन हैं.

मंगला गौरी व्रत 2026 की तिथियां

  • 4 अगस्त
  • 11 अगस्त
  • 18 अगस्त
  • 25 अगस्त

सावन महीने का आध्यात्मिक महत्व

सावन के महीने में न सिर्फ धार्मिक उत्सव होता है बल्कि इस महीने मन को शांति और सकारात्मकता भी मिलती है. इस महीने में चारों ओर हरियाली छाई रहती है और मौसम बहुत सुहावना होता है. महादेव की साधना के लिए भी यह महीना एकदम सही माना जाता है. इस महीने में वातावरण अनुकूल रहता है. इस पूरे महीने में शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रहती है. श्रद्धालु मंदिर जाकर महादेवन की पूजन करते हैं. उन्हें दूध, दही, जल, बेलपत्र, धतूरा और चंदन अर्पित करते हैं.

सावन सोमवार में पूजा के दौरान ध्यान रखें इन बातों का

सावन के महीने में सात्विक भोजन और जीवनशैली अपनानी चाहिए. भक्तों को इस दौरान तामसिक चीजों से दूरी बनानी चाहिए. सोमवार के व्रत में पूरे दिन निराहर रहना चाहिए या फलाहर करना चाहिए. इस दौरान महादेव का ध्यान करना चाहिए. पूजा के दौरान ऊं नम:शिवाय मंत्र का जाप करें. अपने मन को एकाग्र रखें और महादेव की कृपा प्राप्त करें. इस महीने में रुद्राभिषेत का पाठ करना भी भक्तों को मानसिक शांति प्रदान करता है.

सावन महीने के अचूक उपाय

  • धन प्राप्ति के उपाय- सावन के महीने में धन प्राप्ति के लिए प्रतिदिन सुबह शिवलिंग पर जल और काले तिल अर्पित करें.
  • विवाह की बाधाएं दूर करने का उपाय- सावन के सोमवार में शिवलिंग पर दूध और केसर के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक करें.
  • रोग और कष्टों से मुक्ति का उपाय- सावन महीने में सोमवार के व्रत रखने से और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए.
  • अखंड सौभाग्य का उपाय- सावन सोमवार पर माता पार्वती के स्वरूप की पूजा करें. शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाएं.

ये भी पढ़ें- Bhadra Rajyog 2026: 7 जुलाई बुध बनाएंगे भद्र राजयोग, इन राशियों की लगेगी लॉटरी, खुलेंगे किस्मत के द्वार

Continue reading on the app

  Sports

IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू में हो रही देरी पर BCCI का रिएक्शन आया, राजीव शुक्ला बोले- हम भी मानते...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया डेब्यू का इंतजार लंबा होता जा रहा। हालांकि, इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने टीम मैनेजमेंट का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वैभव बेहद टैलेंटेड खिलाड़ी हैं और उन्हें सही समय आने पर भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका जरूर मिलेगा।

वैभव ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 776 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237 रहा था, जिसके बाद उन्हें पहली बार सीनियर भारतीय टीम में जगह मिली। लेकिन आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बावजूद उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला।

वैभव के डेब्यू में देरी पर BCCI का बयान
टीम इंडिया फिलहाल शीर्ष क्रम में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पर भरोसा जता रही। यही बल्लेबाजी क्रम इस साल टी20 विश्व कप में भी सफल रहा था। हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर पहले भी साफ कर चुके हैं कि सिर्फ एक खिलाड़ी को मौका देने के लिए टीम का संतुलन नहीं बिगाड़ा जाएगा।

अंतिम फैसला कप्तान और कोच का होता: राजीव शुक्ला
राजीव शुक्ला ने कहा, 'हम भी मानते हैं कि वैभव बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उन्होंने आईपीएल में इसे साबित भी किया है। लेकिन टीम मैनेजमेंट और कोच के खिलाफ जो टिप्पणियां की जा रही हैं, वे सही नहीं। अंतिम फैसला कप्तान और कोच का होता है। वे परिस्थितियों को बेहतर समझते हैं और जब सही समय आएगा, तब वैभव को जरूर मौका मिलेगा।'

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे फैसलों को टीम मैनेजमेंट की समझ पर छोड़ देना चाहिए और इस मुद्दे पर बेवजह विवाद नहीं होना चाहिए। हालांकि, वैभव को टीम में शामिल करने की मांग लगातार तेज हो रही है। भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर, कपिल देव, रवि शास्त्री और मोहम्मद कैफ भी उन्हें जल्द प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की वकालत कर चुके हैं।

दूसरी ओर, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की हालिया फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हाल के मैचों में वह लगातार बड़े स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट उन्हें और अभिषेक शर्मा को लंबा मौका देना चाहता है।

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने भी हाल ही में कहा था कि वैभव को डेब्यू कराना जितना आसान दिखता है, उतना है नहीं। उन्होंने कहा कि अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज हैं और संजू सैमसन विश्व कप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं। ऐसे खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है। वैभव को भी मौका मिलेगा, लेकिन सही समय और सही परिस्थिति में।

Sat, 04 Jul 2026 12:57:59 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand: सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार पर चला प्रशासन का बुलडोजर #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T08:45:42+00:00

Big Breaking on Ketan Murder Case LIVE: ये है केतन के मर्डर की असली वजह | Siya Goyal | Chetan | Pune #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T08:43:12+00:00

Iran America War Update: अलविदा अली खामेनेई | Ali Khamenei | Iran | Khamenei Funeral | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T08:45:01+00:00

UP News : नितिन नवीन का सीएम योगी ने किया स्वागत #nitinnabin #cmyogi #upnews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T08:44:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers