72nd National Film Awards 2026: अगले हफ्ते हो सकता है विजेताओं का ऐलान, नेशनल अवॉर्ड की रेस में कौन-कौन? जानिए
National Film Awards 2026: भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान आज (3 जुलाई) होने जा रहा था, जिसे रद्द कर दिया गया है। अब इन पुरस्कारों की तारीख को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, पुरस्कारों की घोषणा अगले सप्ताह की जा सकती है।
'आज नहीं होने वाला था ऐलान'
अफवाहें थीं कि विजेताओं के नाम 3 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। हालांकि सरकारी सूत्रों ने इन खबरों को खारिज किया है।इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 3 जुलाई को किए जाने की कोई आधिकारिक योजना नहीं थी। अधिकारियों के मुताबिक, जैसे ही तारीख तय होगी, सरकार इसकी ऑफिशियल जानकारी जारी करेगी। संभवत: ये ऐलान अगले सप्ताह हो सकते हैं।
देश के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म सम्मान
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हर साल भारत सरकार की ओर से दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य भारतीय सिनेमा में बेहतरीन योगदान देने वाले कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों को सम्मानित करना होता है।
इन पुरस्कारों में अभिनय, निर्देशन, स्टोरी राइटिंग, संगीत, सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग और अन्य कई क्रिएटिव व तकनीकी श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता दी जाती है। यही वजह है कि फिल्म जगत के लिए इन पुरस्कारों का विशेष महत्व माना जाता है।
2024 में प्रमाणित फिल्मों के बीच होगा मुकाबला
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में उन फिल्मों को शामिल किया जाएगा, जिन्हें साल 2024 के दौरान सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से प्रमाणन मिला था।
इस बार कई ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों से भी शानदार प्रतिक्रिया हासिल की है। ऐसे में इस बार का मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है।
ये फिल्में होंगे रेस में
इस साल जिन फिल्मों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की दौड़ में मजबूत दावेदार माना जा रहा है, उनमें 'ब्रमायुगम', 'आडुजीवितम: द गोट लाइफ', 'मंजुम्मेल बॉयज़', 'आर्टिकल 370', 'महाराजा', 'कल्कि 2898 एडी' और 'चंदू चैंपियन' जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं।
इन फिल्मों ने अलग-अलग भाषाओं और शैलियों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिसके चलते फिल्म प्रेमियों और इंडस्ट्री की निगाहें अब पुरस्कारों की घोषणा पर टिकी हुई हैं।
India's Got Latent 2: सुनील पाल ने ठुकराया समय रैना का ₹25 लाख का ऑफर, कॉमेडियन बोले- 'मैं गाली नहीं दूंगा'
Sunil Pal vs Samay raina: कॉमेडियन सुनील पाल और समय रैना के बीच चल रही नोक-झोंक खत्म नहीं हो रही है। सुनील पाल ने एक बार फिर समय रैना और उनके शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' को लेकर बड़ा दावा किया है। सुनील पाल ने कहा कि उन्हें शो में शामिल होने का ऑफर दिया गया था और इसके लिए 25 लाख रुपये की पेशकश भी की गई थी। हालांकि, उन्होंने इस ऑफर को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
'25 लाख का ऑफर मिला, लेकिन मैंने मना कर दिया'
मुंबई में पैपराजी से बातचीत में सुनील पाल ने दावा किया कि समय रैना की टीम ने उन्हें शो का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि उन्हें 25 लाख रुपये देने की बात कही गई थी। सुनील ने बताया कि उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह शो में किसी तरह की गाली-गलौज नहीं करेंगे। इसपर समय ने जवाब दिया कि उन्हें गाली देने की जरूरत नहीं है, लेकिन बाकी लोग तो ऐसा करेंगे।
हालांकि, समय रैना या उनकी टीम की ओर से इस दावे पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
समय रैना की आलोचना कर चुके सुनील पाल
यह पहली बार नहीं है जब सुनील पाल ने समय रैना के शो या उनकी कॉमेडी शैली पर सवाल उठाए हों। इससे पहले भी वह कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से समय की आलोचना कर चुके हैं।
जब आलिया भट्ट और शरवरी 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के पहले एपिसोड में नजर आई थीं, तब भी सुनील पाल ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा था कि जहां गालियां होती हैं, वहां आलिया भी मौजूद होती हैं। उनकी यह टिप्पणी भी काफी चर्चा में रही थी।
Sunil Pal vs Samay Raina ! pic.twitter.com/E2EmKjLVCP
— Ashish Singh (@AshishSinghKiJi) May 3, 2026
2025 में शुरू हुआ था विवाद
समय रैना और सुनील पाल के बीच विवाद की शुरुआत साल 2025 में हुई थी। उस समय सुनील पाल ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के पहले सीजन में इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा पर कड़ी नाराजगी जताई थी।
उन्होंने कहा था कि ऐसे लोगों को स्टैंड-अप कॉमेडियन कहना असली कॉमेडी का अपमान है। उनका आरोप था कि मंच पर अश्लील भाषा और अभद्र कंटेंट को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि दर्शकों तक पॉजिटिव संदेश पहुंचाया जाना चाहिए।
कपिल शर्मा के शो में भी दिखी नोकझोंक
दोनों कॉमेडियन इस साल कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो में एक साथ नजर आए थे। वहां भी दोनों ने एक-दूसरे पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसे, जिससे यह साफ हो गया कि दोनों के बीच मतभेद अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















