India's Got Latent 2: सुनील पाल ने ठुकराया समय रैना का ₹25 लाख का ऑफर, कॉमेडियन बोले- 'मैं गाली नहीं दूंगा'
Sunil Pal vs Samay raina: कॉमेडियन सुनील पाल और समय रैना के बीच चल रही नोक-झोंक खत्म नहीं हो रही है। सुनील पाल ने एक बार फिर समय रैना और उनके शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' को लेकर बड़ा दावा किया है। सुनील पाल ने कहा कि उन्हें शो में शामिल होने का ऑफर दिया गया था और इसके लिए 25 लाख रुपये की पेशकश भी की गई थी। हालांकि, उन्होंने इस ऑफर को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
'25 लाख का ऑफर मिला, लेकिन मैंने मना कर दिया'
मुंबई में पैपराजी से बातचीत में सुनील पाल ने दावा किया कि समय रैना की टीम ने उन्हें शो का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि उन्हें 25 लाख रुपये देने की बात कही गई थी। सुनील ने बताया कि उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह शो में किसी तरह की गाली-गलौज नहीं करेंगे। इसपर समय ने जवाब दिया कि उन्हें गाली देने की जरूरत नहीं है, लेकिन बाकी लोग तो ऐसा करेंगे।
हालांकि, समय रैना या उनकी टीम की ओर से इस दावे पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
समय रैना की आलोचना कर चुके सुनील पाल
यह पहली बार नहीं है जब सुनील पाल ने समय रैना के शो या उनकी कॉमेडी शैली पर सवाल उठाए हों। इससे पहले भी वह कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से समय की आलोचना कर चुके हैं।
जब आलिया भट्ट और शरवरी 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के पहले एपिसोड में नजर आई थीं, तब भी सुनील पाल ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा था कि जहां गालियां होती हैं, वहां आलिया भी मौजूद होती हैं। उनकी यह टिप्पणी भी काफी चर्चा में रही थी।
Sunil Pal vs Samay Raina ! pic.twitter.com/E2EmKjLVCP
— Ashish Singh (@AshishSinghKiJi) May 3, 2026
2025 में शुरू हुआ था विवाद
समय रैना और सुनील पाल के बीच विवाद की शुरुआत साल 2025 में हुई थी। उस समय सुनील पाल ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के पहले सीजन में इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा पर कड़ी नाराजगी जताई थी।
उन्होंने कहा था कि ऐसे लोगों को स्टैंड-अप कॉमेडियन कहना असली कॉमेडी का अपमान है। उनका आरोप था कि मंच पर अश्लील भाषा और अभद्र कंटेंट को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि दर्शकों तक पॉजिटिव संदेश पहुंचाया जाना चाहिए।
कपिल शर्मा के शो में भी दिखी नोकझोंक
दोनों कॉमेडियन इस साल कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो में एक साथ नजर आए थे। वहां भी दोनों ने एक-दूसरे पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसे, जिससे यह साफ हो गया कि दोनों के बीच मतभेद अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं।
Teesta Project में China की एंट्री पर MEA का कड़ा रुख, कहा- Bangladesh से हमारा Roadmap तय है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
prabhasakshi














.jpg)







