घर की चाबियां कहीं भी रखने की भूल पड़ सकती है भारी, जानिए वास्तु के अनुसार किस दिशा में रखना होगा सही?
Key Vastu: ज्योतिष और वास्तु मान्यताओं के अनुसार घर की चाबियां सही दिशा में और व्यवस्थित स्थान पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा, सुरक्षा और स्थिरता बनी रहती है. वहीं बेकार चाबियां हटाना और रसोई या पूजा स्थल से इन्हें दूर रखना शुभ माना जाता है.
Monsoon Snacks: बारिश में कुछ चटपटा स्वादिष्ट खाने का है मन? घर पर बनाएं स्ट्रीट फूड जैसे 6 लाजवाब स्नैक्स
Monsoon Snacks: बारिश के मौसम में कुछ गरम और चटपटा खाने का मन तो हम सभी का होता है, इस क्रेविंग को मिटाने के लिए हम सड़क के किनारे खड़े ठेलों पर पकौड़ा, चार्ट, सैंडविच,और चिली पनीर जैसी चटपटी चीजें ढूंढने निकल पड़ते है। बाहर का खाना खाने में तो बहुत टेस्टी होता है लेकिन हेल्दी बिल्कुल नहीं होता। ऐसे में घर पर बने ये 6 आसान स्नैक्स आपके स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखेंगे।
1. प्याज के कुरकुरे पकौड़े
बारिश का मौसम प्याज केकुरकुरे पकोड़ों के बिना अधूरा रहता है। बेसन में पतले कटे प्याज, हरी मिर्च, धनिया और मसालों के साथ थोड़ा सा कॉर्नफ्लोर मिलाकर कुरकुरे पकौड़े तैयार करें। इन्हें पुदीने या इमली की चटनी और अदरक वाली कड़क चाय के साथ परोसें। शाम का नाश्ता यादगार बन जाएगा।
2. स्वीट कॉर्न चाट
अगर कुछ हल्का और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं तो कॉर्न चाट बेहतरीन स्नैक है। उबले हुए स्वीट कॉर्न में बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरा धनिया, नींबू का रस, चाट मसाला और काला नमक मिलाएं। कुछ ही मिनटों में हेल्दी और चटपटी चाट तैयार हो जाएगी।
3. आलू से लोडेड ब्रेड रोल
ब्रेड का शानदार इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो मसालेदार आलू की स्टफिंग से ब्रेड रोल बनाएं। इन्हें डीप फ्राई करके टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें। बाहर मिलने वाले स्नैक्स को हमेंशा के लिए भूल जाएगें।
4. मसाला वेज सैंडविच
हल्की बारिश कि फुआर में गर्मागर्म सैंडविच भी चाय के साथ खाने में शानदार लगते है। इसमें आलू, खीरा, टमाटर, प्याज और चीज़ डालें। ऊपर से पुदीने की चटनी या स्पाइसी मेयो लगाकर ग्रिल करें। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगा।
5. क्रिस्पी आलू टिक्की
मैश किए हुए मसालेदार आलू की टिक्की बनाकर तवे पर सुनहरा होने तक सेंक लें। इसे दही, हरी चटनी और मीठी इमली की चटनी के साथ परोसें। चाहें तो इससे स्वादिष्ट आलू टिक्की चाट भी तैयार कर सकते हैं।
6. चिली पनीर
अगर आप कुछ इंडो-चाइनीज़ खाना चाहते हैं, तो चिली पनीर बढ़िया विकल्प है। हल्का फ्राई किए हुए पनीर को शिमला मिर्च, प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, सोया सॉस और मसालों के साथ तेज आंच पर पकाएं। करीब 30 मिनट में रेस्टोरेंट जैसा स्वाद घर पर मिल जाएगा।
मानसून में बाहर का खाना खाते समय याद रखें ये बातें
बारिश के मौसम में सड़क किनारे मिलने वाला खाना स्वादिष्ट जरूर लगता है, लेकिन साफ-सफाई भी जरूरी है। इसलिए बाहर खाने जाने से अच्छा अपनी किचन में जाइए, इनमें से अपनी पसंद की डिश बनाइए और मौसम का पूरा लुत्फ उठाइए।
यह भी पढ़े: रेस्टोरेंट जैसी क्रिस्पी कॉर्न चाट बनाना है आसान, अपनाएं ये सिंपल ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi

















.jpg)




