1 लाख करोड़ की धांसू डील, UAE के साथ मिलकर Adani Group ने खोल दिया खजाना!
इसे भी पढ़ें: Instagram पर CSAM Ads: BBC रिपोर्ट पर एक्शन में सरकार, Meta के अधिकारी होंगे तलब
इसे भी पढ़ें: Share Market में लगातार तीसरे दिन बहार, IT Stocks की चमक से Sensex 77,700 के पार
इसे भी पढ़ें: Pakistan की 'हाथ काटने' की धमकी पर MEA का करारा जवाब, कहा- पहले Terrorism बंद करो
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी खींचतान, चुनाव से पहले चरणजीत सिंह चन्नी का शक्ति प्रदर्शन
पंजाब में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति खुलकर सामने आने लगी है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चमकौर साहिब में अपने समर्थक नेताओं के साथ अहम बैठक कर राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है. इस बैठक को कांग्रेस के भीतर शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि इसमें कई वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शामिल हुए.
सूत्रों के अनुसार, बैठक में संगठनात्मक बदलाव और प्रदेश नेतृत्व को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मामला पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच सकता है.
दिल्ली जाकर आलाकमान से करेंगे मुलाकात
जानकारी के मुताबिक, बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी अपने समर्थक नेताओं के साथ दिल्ली जाकर कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात करेंगे. इसके लिए एक विशेष समिति का गठन भी किया गया है, जो पार्टी नेतृत्व के सामने अपनी बात रखेगी.
इस समिति में चरणजीत सिंह चन्नी के अलावा राणा गुरजीत सिंह, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, ओपी सोनी और भारत भूषण आशु को शामिल किया गया है. माना जा रहा है कि यह प्रतिनिधिमंडल पंजाब कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे और नेतृत्व को लेकर अपनी राय शीर्ष नेतृत्व के सामने रखेगा.
प्रदेश अध्यक्ष को लेकर उठे सवाल
सूत्रों का दावा है कि चन्नी खेमा मौजूदा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व से संतुष्ट नहीं है. बैठक में इस मुद्दे पर खुलकर चर्चा हुई और संगठन में बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया गया.
बताया जा रहा है कि समर्थकों की ओर से यह मांग उठाई गई कि विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की कमान किसी ऐसे नेता को सौंपी जाए, जो पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को एकजुट कर सके. इसी संदर्भ में चरणजीत सिंह चन्नी का नाम भी सामने रखा गया.
बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी
चमकौर साहिब में हुई इस बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्रियों ने हिस्सा लिया. इनमें राणा गुरजीत सिंह, भारत भूषण आशु, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, ओपी सोनी, सुख सरकारिया, बलवीर सिंह सिद्धू, रमिंदर आवला, बरिंदर ढिल्लों, कीकी ढिल्लों, लाड़ी शेरोवालिया, मदन लाल जलालपुर, अंगद सैनी समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे.
बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी को चन्नी के राजनीतिक प्रभाव और संगठन में उनकी पकड़ के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.
समर्थकों ने चन्नी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग उठाई
हाल ही में कांग्रेस हाईकमान ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को प्रदेश अध्यक्ष पद पर बरकरार रखा था, जबकि चरणजीत सिंह चन्नी को विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया था. हालांकि, चन्नी समर्थकों का मानना है कि चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत नेतृत्व की जरूरत है और इसके लिए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए.
समर्थकों का तर्क है कि मुख्यमंत्री रहने के दौरान चन्नी ने राज्यभर में अपनी अलग पहचान बनाई थी और वे विभिन्न वर्गों के बीच लोकप्रिय नेता हैं.
नेताओं ने दी खुली चेतावनी
बैठक के बाद कुछ नेताओं ने खुलकर अपनी राय भी रखी. पूर्व विधायक दर्शन सिंह बराड़ ने कहा कि यदि संगठनात्मक नेतृत्व में बदलाव नहीं किया गया तो कांग्रेस के लिए आगामी विधानसभा चुनाव आसान नहीं होंगे. उनका कहना था कि पार्टी को मजबूत और स्वीकार्य नेतृत्व की जरूरत है.
वहीं पूर्व मंत्री गुरप्रीत कांगड़ ने भी कहा कि चुनाव में जनता के बीच जाने के लिए ऐसा चेहरा होना चाहिए, जिस पर कार्यकर्ताओं और मतदाताओं दोनों का भरोसा हो.
आने वाले दिनों में बढ़ सकती है सियासी हलचल
पंजाब कांग्रेस में बढ़ती अंदरूनी खींचतान ऐसे समय सामने आई है, जब पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि दिल्ली में होने वाली संभावित बैठक में कांग्रेस नेतृत्व क्या फैसला लेता है.
यदि संगठनात्मक स्तर पर कोई बड़ा बदलाव होता है, तो इसका असर पंजाब कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर भी पड़ सकता है. वहीं यदि मौजूदा व्यवस्था बरकरार रहती है, तो पार्टी के भीतर गुटबाजी और असंतोष आगे भी चर्चा का विषय बना रह सकता है.
यह भी पढ़ें - मनीष तिवारी ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, क्या छिपा है कांग्रेस आलाकमान के लिए बड़ा संकेत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation














.jpg)







