Responsive Scrollable Menu

Monsoon Snacks: बारिश में कुछ चटपटा स्वादिष्ट खाने का है मन? घर पर बनाएं स्ट्रीट फूड जैसे 6 लाजवाब स्नैक्स

Monsoon Snacks: बारिश के मौसम में कुछ गरम और चटपटा खाने का मन तो हम सभी का होता है, इस क्रेविंग को मिटाने के लिए हम सड़क के किनारे खड़े ठेलों पर पकौड़ा, चार्ट, सैंडविच,और चिली पनीर जैसी चटपटी चीजें ढूंढने निकल पड़ते है। बाहर का खाना खाने में तो बहुत टेस्टी होता है लेकिन हेल्दी बिल्कुल नहीं होता। ऐसे में घर पर बने ये 6 आसान स्नैक्स आपके स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखेंगे।

1. प्याज के कुरकुरे पकौड़े

प्याज के कुरकुरे पकोड़े

बारिश का मौसम प्याज केकुरकुरे पकोड़ों के बिना अधूरा रहता है। बेसन में पतले कटे प्याज, हरी मिर्च, धनिया और मसालों के साथ थोड़ा सा कॉर्नफ्लोर मिलाकर कुरकुरे पकौड़े तैयार करें। इन्हें पुदीने या इमली की चटनी और अदरक वाली कड़क चाय के साथ परोसें। शाम का नाश्ता यादगार बन जाएगा।

2. स्वीट कॉर्न चाट

स्वीट कॉर्न चाट

अगर कुछ हल्का और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं तो कॉर्न चाट बेहतरीन स्नैक है। उबले हुए स्वीट कॉर्न में बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरा धनिया, नींबू का रस, चाट मसाला और काला नमक मिलाएं। कुछ ही मिनटों में हेल्दी और चटपटी चाट तैयार हो जाएगी।

 3. आलू से लोडेड ब्रेड रोल

आलू से लोडेड ब्रेड रोल

ब्रेड का शानदार इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो मसालेदार आलू की स्टफिंग से ब्रेड रोल बनाएं। इन्हें डीप फ्राई करके टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें। बाहर मिलने वाले स्नैक्स को हमेंशा के लिए भूल जाएगें।

4. मसाला वेज सैंडविच

मसाला वेज सैंडविच

हल्की बारिश कि फुआर में गर्मागर्म सैंडविच भी चाय के साथ खाने में शानदार लगते है। इसमें आलू, खीरा, टमाटर, प्याज और चीज़ डालें। ऊपर से पुदीने की चटनी या स्पाइसी मेयो लगाकर ग्रिल करें। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगा।

5. क्रिस्पी आलू टिक्की

क्रिस्पी आलू टिक्की

मैश किए हुए मसालेदार आलू की टिक्की बनाकर तवे पर सुनहरा होने तक सेंक लें। इसे दही, हरी चटनी और मीठी इमली की चटनी के साथ परोसें। चाहें तो इससे स्वादिष्ट आलू टिक्की चाट भी तैयार कर सकते हैं।

 6. चिली पनीर

चिली पनीर

अगर आप कुछ इंडो-चाइनीज़ खाना चाहते हैं, तो चिली पनीर बढ़िया विकल्प है। हल्का फ्राई किए हुए पनीर को शिमला मिर्च, प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, सोया सॉस और मसालों के साथ तेज आंच पर पकाएं। करीब 30 मिनट में रेस्टोरेंट जैसा स्वाद घर पर मिल जाएगा।

मानसून में बाहर का खाना खाते समय याद रखें ये बातें
बारिश के मौसम में सड़क किनारे मिलने वाला खाना स्वादिष्ट जरूर लगता है, लेकिन साफ-सफाई भी जरूरी है। इसलिए बाहर खाने जाने से अच्छा अपनी किचन में जाइए, इनमें से अपनी पसंद की डिश बनाइए और मौसम का पूरा लुत्फ उठाइए।

यह भी पढ़े: रेस्टोरेंट जैसी क्रिस्पी कॉर्न चाट बनाना है आसान, अपनाएं ये सिंपल ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची

Continue reading on the app

Potato Smiley Recipe: बच्चों की फेवरेट पोटैटो स्माइली घर पर बनाएं, बाहर से क्रिस्पी; अंदर से सॉफ्ट, मिनटों में तैयार होगी

Potato Smiley Recipe: अगर आपके बच्चे रोजाना कुछ नया और मजेदार खाने की डिमांड करते हैं, तो इस बार बाजार से फ्रोजन स्नैक्स लाने की बजाय घर पर ही स्वादिष्ट पोटैटो स्माइली बनाकर खिलाएं। बाहर से सुनहरी और कुरकुरी, अंदर से मुलायम यह स्नैक बच्चों को इतना पसंद आएगा कि वे बार-बार इसकी फरमाइश करेंगे।

पोटैटो स्माइली की खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती। आलू, कॉर्नफ्लोर और कुछ आसान मसालों से तैयार होने वाली यह रेसिपी शाम की चाय, बच्चों के टिफिन या वीकेंड स्नैक के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकती है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

पोटैटो स्माइली बनाने के लिए सामग्री

  • 4 मध्यम आकार के उबले आलू
  • 4 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • 2 बड़े चम्मच चावल का आटा
  • 1/2 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर (वैकल्पिक)
  • 1/2 छोटी चम्मच ओरिगैनो
  • 1/2 छोटी चम्मच चिली फ्लेक्स (वैकल्पिक)
  • स्वादानुसार नमक
  • तलने के लिए तेल

पोटैटो स्माइली बनाने का तरीका

स्टेप 1: आलू का मिश्रण तैयार करें
उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें ताकि उनमें कोई गांठ न रहे। अब इसमें कॉर्नफ्लोर, चावल का आटा, नमक, काली मिर्च, ओरिगैनो और बाकी मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण मुलायम और बिना चिपचिपाहट वाला होना चाहिए।

स्टेप 2: स्माइली का आकार दें
तैयार मिश्रण को बेलन की मदद से लगभग आधा सेंटीमीटर मोटा बेल लें। किसी गोल कुकी कटर या छोटे गिलास से गोल आकार काटें। अब स्ट्रॉ से दो आंखें बनाएं और चम्मच के किनारे से हल्की मुस्कान का आकार दें।

स्टेप 3: फ्रिज में रखें
स्माइली तैयार होने के बाद इन्हें 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इससे इनका आकार बना रहेगा और तलते समय टूटने की संभावना कम होगी।

स्टेप 4: सुनहरा होने तक तलें
कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें। अब स्माइली को धीरे-धीरे तेल में डालें और दोनों तरफ से सुनहरा व कुरकुरा होने तक तलें। चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर या ओवन में भी कम तेल के साथ तैयार किया जा सकता है।

परोसने का तरीका

गरमा-गरम पोटैटो स्माइली को टोमैटो केचप, ग्रीन चटनी, चीज़ डिप या मेयोनीज़ के साथ परोसें। बच्चों की पार्टी, स्कूल टिफिन या शाम के स्नैक के रूप में यह रेसिपी सभी को पसंद आएगी।

परफेक्ट पोटैटो स्माइली बनाने के टिप्स

  • आलू पूरी तरह ठंडे होने के बाद ही मैश करें।
  • मिश्रण ज्यादा गीला लगे तो थोड़ा कॉर्नफ्लोर और मिलाएं।
  • तेल बहुत ज्यादा गर्म न करें, वरना स्माइली बाहर से जल सकती है।
  • तलने से पहले फ्रिज में रखने से आकार बेहतर बना रहता है।
  • एयर फ्रायर में बनाने पर हल्का तेल ब्रश कर लें ताकि अच्छी क्रिस्पीनेस मिले।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Blood Sugar: ब्लड शुगर चेक करने का सही समय क्या है? जानिए किस तरीकों से रख सकतें हैं इसे कंट्रोल

Makhana Chaat Recipe: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं टेस्टी मखाना चाट, शाम की चाय का मजा होगा दोगुना

Gujarat Travel Guide: गुजरात एक्सप्लोर करना चाहते हैं? 5 शहरों का करें रुख, करीब से जान पाएंगे कल्चर

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में हो रही देरी पर बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी, राजीव शुक्ला बोले- हम भी...

Rajeev Shukla statement on vaibhav sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को इंडिया टीम में चुने जाने के बावजूद प्लेइंग XI में मौका नहीं मिला है. वर्ल्ड कप विनिंग कॉम्बिनेशन न बदलने के फैसले पर कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर की आलोचना हो रही है. इस बीच बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला टीम मैनेजमेंट के बचाव में उतरे हैं. उन्होंने साफ किया कि डेब्यू का फैसला कोच-कप्तान पर छोड़ना चाहिए और सही मौका आने पर वैभव को निश्चित ही मौका दिया जाएगा. Fri, 3 Jul 2026 21:35:03 +0530

  Videos
See all

Congress कोटे से वित्त मंत्री Radha Krishna Kishore अपने ही सरकार से क्यों हुए नाराज? | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T16:15:28+00:00

Kaushambi Toll Plaza Fire: देखते ही देखते धधका टोल प्लाजा | Viral video | Toll Plaza Fire |UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T16:15:15+00:00

बारिश के चलते सड़क पर पलट गया ट्रक #shorts #viralvideo #ytshorts #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T16:15:28+00:00

Ishaan Khatter: ईशान खट्टर के लेटेस्ट लुक ने खींचा सबका ध्यान #ishaankhatter #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T16:15:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers