Responsive Scrollable Menu

हर बार फाइनल में कैसे पहुंच जाती है ऑस्ट्रेलिया, 10 में से 8 बार किया ये अद्भुत कारनामा

Australia Women Cricket Team : ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम विश्व की सबसे मजबूत टीमों में से एक मानी जीती है. इन दिनों आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है. ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अपने ग्रुप स्टेज के अंतिम लीग मैच में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल 1 में वेस्टइंडीज को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल 2 में हराकर फाइनल में प्रवेश किया है. 

कब और कहां होगा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का फाइनल

अब ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिके टीम 5 जुलाई को आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के साथ खेलने वाली हैं. इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होगा. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार 8:00 बजे से होगी. वहीं इस मुकाबले का टॉस 5:30 पर होगा. इंग्लैंड के लोकल समय के अनुसार ये मैच शाम 5:30 बजे शुरू होगा. 

ऑस्ट्रेलिया ने 10 में से 8 बार बनाई फाइनल में जगह

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जीतने की प्रबल दावेदार ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम है. ऑस्ट्रेलिया ने अब तक खेले गए 10 टी20 वर्ल्ड कप में से 8 वर्ल्ड कप में जगह बनाई है. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने 6 बार आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. अब 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 7वीं बार ट्रॉफी उठाना चाहेगी. 

Australia Photograph: (x/icc)

इंग्लैंड 5 बार में बना चुकी है फाइनल में जगह 

वहीं इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम 10 में से 5 बार आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया है. इस दौरान इंग्लैंड की टीम सिर्फ 1 बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है. इंग्लैंड साल 2009 में यानी की टी20 वर्ल्ड कप के पहले संस्कण में चैंपियन बनी थी. अब उसके बाद 10वें संस्करण की चैंपियन बनने का मौका होगा. उसके लिए इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम को हराना होगा.    

टी20 वर्ल्ड कप की सबसे मजबूत टीम है ऑस्ट्रेलिया

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास पर नजर डालें तो, कुल दस बार टी20 वर्ल्ड कप अब तक खेला गया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम आठ बार फाइनल में जगह बना चुकी है. छ बार वो ट्रॉफी उठा चुकी है. इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि ऑस्ट्रेलया महिला क्रिकेट टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे मजबूत टीम है. अब सवाल उठता है कि ऑस्ट्रेलिया कैसे हर बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना लेती है. तो आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं. 

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में 10 में से 8 बार पहुंचने के प्रमुख कारण रहे हैं. इसमें से कई कारण प्रमुख है. तो आइए आज हम आपको इन 5 कारणों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को हर बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने में मदद की है.

Australia Photograph: (afp)

1 - अनुभवी खिलाड़ियों के साथ बने रहना

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने हमेशा अपने अनुभवी और ताकतवर खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा. बाकी टीमें अपने खिलाड़ियों को खराब फॉर्म आने पर टीम से निकल देती है. उनके बुरे दौर में उनसे आगे बढ़ जाती हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा नहीं किया. ऑस्ट्रेलिया ने हमेशा अपने अनुभवी खिलाड़ियों को कोर ग्रुप में रखा. इन खिलाड़ियों मैग लैनिंग, बेथ मूनी और एश्ले गार्डनर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो लगभग हर वर्ल्ड कप में टीम के साथ जुड़े रहे हैं.

2 - टीम में क्वालिटी ऑलराउंडर्स का होना 

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में हमेशा बाकी टीम से ज्यादा ऑलराउंडर्स को अपनी टीम में खिलाया है. ऑस्ट्रेलिया के पास अच्छे और क्वालिटी ऑलराउंडर्स हमेशा मौजूद रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम में स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर के साथ-साथ तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर भी हमेशा रहे हैं, जो टीम को पहले बॉलिंग और फिर बैटिंग दोनों में मजबूती प्रदर्शन करते हैं. ऐसे खिलाड़ियों में ऐलिस पैरी, किम गार्थ, स्पेंसर जॉनसन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया की ताकत पेस गेंदबाजी ऑलराउंडर्स हैं.

Australia Photograph: (afp)

3 - टीम कल्चर को लगातार बनाए रखना 

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अकसर टीम कल्चर बनाए रखते हैं. बाकी टीमों में खिलाड़ियों के बीच अक्सर फूट और अनबन देखी जाती है. ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम में ऐसा देखने को नहीं मिलता है. टीम का कल्चर काफी हेल्दी है, जो खिलाड़ियों के अपना बेस्ट प्रदर्शन करने में मदद करता है. इसके अलावा टीम का ड्रेसिंग रूम इनवॉरमेंट काफी ज्यादा सकारात्मक रहा है, जिसके खिलाड़ियों को पॉजिटिव ऊर्जा मिलती है. यो टीम को मजबूती प्रदर्शन कती है.

4 - टीम में एक्स फैक्टस खिलाड़ियों का होना 

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में समय-समय पर बहुत सारे एक्स फैक्टर खिलाड़ी रहे हैं. टीम में ऐलिस पैरी हमेशा से एक्स फैक्टर खिलाड़ी रही हैं. पेरी बल्ले के साथ किसी भी गेंदबाजी क्रम को धवस्त करने की हिम्मत रखती है. वहीं वो अपनी तेज गेंदबाजी से अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने का मद्दा रखती हैं. इसके अलावा उनकी फील्डिंग बहुत ज्यादा उम्दा है. ऐलिस पेरी अपनी फील्डिंग से टीम के लिए काफी रन बचा लेती हैं. 

Australia Photograph: (x/icc)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में ऐसे कई खिलाड़ी है. इस समय ऐलिस पेरी की तरह ही एनाबेल सदरलैंड टीम के लिए वहीं काम कर रहे हैं. उनकी बल्लेबाजी, तेज गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग टीम को मजबूती प्रदान करती है. टीम के अन्य एक्स फैक्टर खिलाड़ियों में जॉर्जिया वेयरहम, एश्ले गार्डनर, पीवी लिचफील्ड जैसी शानदार खिलाड़ी शामिल हैं. 

5 - कोच और स्पोर्ट्स स्टाफ का मजबूत होना

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम हमेशा अपने खिलाड़ियों के लिए बेस्ट कोच चुनती है. टीम में बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग कोच मौजूद रहते हैं. स्पिन गेंदबाजों के लिए भी स्पेशल स्पिन कोच रखा जाता है. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में फिजियो के साथ-साथ पूरा स्पोर्ट्स स्टाफ भी मजबूत होता है. इसका फायदा खिलाड़ियों को बड़े टूर्नामेंट में मिलता है और उनकी टीम हर बार फाइनल में जगह बनाती है.

Australia Photograph: (afp)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड

सोफी मोलिनक्स (कप्तान), निकोला कैरी, ऐश गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोबे लिट्चफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम। रिजर्व खिलाड़ी: ताहलिया विल्सन.

ये भी पढ़ें : महिला T20 विश्व कप के लिए कंफर्म हुईं टीमें, अब तक बिना एक भी मैच हारे फाइनल तक पहुंची हैं दोनों टीमें, जानिए नाम

Continue reading on the app

'ये वैभव को खिलाने का सही वक्त है', सात समुंदर पार भी सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार, जानिए किस दिग्गज ने दिया क्या बयान

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मैच वॉशआउट हो गया था और अब दूसरा मैच 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाने वाला है. इस सीरीज में सबको वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में क्रिकेट के गलियारों में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की ही चर्चा चल रही है. तो आइए यहां आपको बताते हैं कि इंग्लैंड के क्रिकेटर्स वैभव के डेब्यू को  लेकर क्या-क्या कह रहे हैं...

मोंटी पनेसर ने दिया बयान

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की बात कही है. उनका कहना है कि वैभव को खिलाने का ये सही वक्त है. मोंटी पनेसर ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा, "बिल्कुल खिलाना चाहिए. मुझे लगता है ये इस बाइलेटरल सीरीज में सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त है. ये देखना चाहिए कि वो भारत के बाहर कैसा प्रदर्शन करता है. इंग्लैंड की कंडीशन वैभव को टेस्ट करेंगी. मुझे लगता है स्विंगिंग कंडीशन में उसको एडजस्ट करना होगा. IPL जैसी पिच यहां नहीं मिलेगी. सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बड़ा इम्तिहान होगा."

माइकल वॉन ने क्या कहा?

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि हर कोई वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए उत्सुक है. पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर माइकल वॉन ने भी इस मुद्दे पर बात की. उनका कहना है कि वह भी वैभव को खेलते देखना चाहते हैं. साथ ही एलिस्टर कुक ने भी कहा कि वह गाड़ी चलाकर वहां जाएंगे और उम्मीद करते हैं कि वैभव उन्हें खेलते हुए नजर आएंगे.

'स्टिक टू क्रिकेट' पॉडकास्ट में माइकल वॉन ने कहा, "हमें BCCI और सिलेक्टर से कहना चाहिए और पूछना चाहिए कि वह हमारा साथी बच्चा, आयरलैंड के खिलाफ क्यों नहीं खेला?" जवाब में कुक ने कहा कि "मैं कल वहां जा रहा हूं. अपनी गाड़ी खुद चलाकर जाऊंगा, उम्मीद है 15 वर्षीय बच्चा खेलेगा."

एयोन मोर्गन ने भी दिया बयान

यह वैभव सूर्यवंशी का IPL में दूसरा सीजन था और मैंने उम्र की परवाह किए बिना किसी भी बल्लेबाज को ऐसी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए कभी नहीं देखा. लेकिन 15 साल की उम्र में ऐसा करना वाकई हैरान करने वाला है. उन्होंने इस साल के IPL में किसी भी दूसरे खिलाड़ी से ज़्यादा छक्के लगाए. उन्होंने क्रिस गेल का वह रिकॉर्ड तोड़ दिया जो 10 या 12 साल से कायम था. यह सचमुच अविश्वसनीय है. उन्होंने दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ 700 से अधिक रन बनाए. वे उन्हें गेंदबाजी करने का कोई तरीका ही नहीं ढूंढ पाए.

क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा डेब्यू का मौका?

इंग्लैंड दौरे पर खेला गया पहला टी-20 मैच भले ही बारिश में धुल गया हो, लेकिन भारत ने पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी की थी. ओपनिंग करने आए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा. जहां, अभिषेक ने तो तूफानी बल्लेबाजी की और और 24 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली थी. मगर, संजू एक बार फिर बल्ले से रन बनाने में फेल हो गए.

उन्होंने 7 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 1 रन बनाकर अपना विकेट गंवाकर पवेलियन लौट गए. संजू सैमसन की ओर से पिछले काफी वक्त से लगातार निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अब टीम इंडिया वैभव को प्लेइंग-11 में संजू सैमसन की जगह मौका देगी या फिर 15 साल के खिलाड़ी को अपनी बारी का अभी और इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें: IND VS ENG: बदल गया टाइम, रात 10 बजे नहीं, शाम को इतने बजे शुरू होगा दूसरा T20, नोट कर लीजिए टाइम

Continue reading on the app

  Sports

बेंच पर बैठे सूर्यवंशी का साइकोलॉजी को समझना जरूरी, स्पेशलिस्ट को मिली खतरे की आहट, BCCI को सुझाया रास्ता

प्रमुख खेल मनोवैज्ञानिक कीर्तना स्वामीनाथन के अनुसार, ‘‘एक 15 वर्षीय व्यक्ति स्टार बनने से पहले बच्चा ही होता है लेकिन हम अक्सर इस धारणा को उलट देते हैं. हम उसे पहले स्टार और फिर बच्चा समझने लगते हैं. हमें यह समझना होगा कि हम एक बच्चे से क्या अपेक्षा कर सकते हैं. उसके लिए गलतियां करने की गुंजाइश रखनी चाहिए. Fri, 3 Jul 2026 14:54:54 +0530

  Videos
See all

Bageshwar Baba At Ayodhya Airport: बागेश्वर बाबा की जय-जयकार से गूंजा अयोध्या एयरपोर्ट ! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T10:34:18+00:00

Ali Khamenei Funeral Live: खामेनेई की अंतिम यात्रा | Ali Khamenei Last Rites | Tehran | USA | Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T10:31:23+00:00

RSS Statement On Ram Mandir: चढ़ावा चोरी पर RSS का बड़ा बयान! | #shorts #breakingnews #rss #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T10:39:54+00:00

Weather Update News : Mumbai में बारी बारिश से हाहाकार! जुहू चौपाटी का हुआ ये हाल ? Rain Alert News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T10:40:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers