Patanjali Sea Buckthorn Capsule: हार्ट हेल्थ से लेकर इम्यूनिटी तक, जानें सी बकथॉर्न कैप्सूल के फायदे, सेवन का सही तरीका
Patanjali Sea Buckthorn Capsule: आजकल लोग अच्छी हेल्थ और मजबूत इम्यूनिटी के लिए हर्बल और प्राकृतिक सप्लीमेंट्स की का रुख तेजी से कर रहे हैं. इन्हीं में से एक है पतंजलि की सी बकथॉर्न कैप्सूल, जिसे सी बकथॉर्न ऑयल से प्राप्त किया गया है. पतंजलि कंपनी के अनुसार, इसमें ओमेगा-3, ओमेगा-6 और ओमेगा-9 जैसे जरूरी फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं. इसके अलावा, यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाए रखने और स्किन रिलेटिड प्रॉब्लम्स जैसे सोरायसिस, के प्रबंधन में भी सहायक होता है.
पतंजलि सी बकथॉर्न कैप्सुल को लेकर कंपनी का दावा क्या है?
स्वामी रामदेव की कंपनी पतंजलि का दावा है कि सी बकथॉर्न ऑयल शरीर में बनने वाले रिएक्टिव ऑक्सीजन स्पीशीज (Reactive Oxygen Species) के असर को कम करने और NF-kB प्रोटीन की गतिविधि को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है. हालांकि, किसी भी सप्लीमेंट की तरह इसका सेवन शुरू करने से पहले भी डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए, विशेषकर अगर आप किसी बीमारी का इलाज करा रहे हैं या गर्भवती हैं या नियमित दवाएं ले रहे हैं. इस आर्टिल में जानिए Patanjali Sea Buckthorn Capsule के फायदे, सेवन का सही तरीका, जरूरी सावधानियां और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी.
ये भी पढ़ें- Patanjali Chyawanprash: रोजाना करें पतंजलि च्यवनप्राश का सेवन, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ बच्चों और बड़ों की सेहत का रखें ख्याल
Sea Buckthorn क्या है?
सी बकथॉर्न हिमालय के ऊंचे इलाकों में पाया जाने वाला एक औषधीय पौधा होता है. इसे लेह बेरी या संजीवनी बूटी भी कहते हैं. इस फल का स्वाद खट्टा और मीठा होता है. इसमें विटामिन- सी, ई और ओमेगा होता है. ये हमारे शरीर को पूरा पोषण प्रदान करता है. इसमें आंवले और संतरे से 100 गुना ज्यादा विटामिन-सी होता है. यह रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है.
पतंजलि सी बकथॉर्न कैप्सूल के फायदे
कंपनी के दावों के अनुसार, पतंजलि सी बकथॉर्न कैप्सुल में रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं. इसमें भारी मात्रा में विटामिन-सी होता है. ये आपको मौसमी संक्रमणों से बचाता है.
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद- यह कैप्सुल हमारी स्किन को गहराई से पोषण देते है, ड्राइनेस को कम करते हैं और सोरायसिस जैसी समस्याओं में राहत प्रदान करता है. यह बालों और नाखूनों को भी स्वस्थ रखता है.
हार्ट हेल्थ- पतंजलि सी बकथॉर्न कैप्सुल में मौजूद ओमैगा फैटी एसिड होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर दिल को स्वस्थ रखते हैं.
पाचन तंत्र के लिए उत्तम- यह कैप्सुलस पाचन को बेहतर बनाते हैं और पेट की सूजन और अल्सर जैसी समस्याओं को ठीक करते हैं.
ऊर्जा और तनाव प्रबंधन- पतंजलि सी बकथॉर्न कैप्सुल शारीरिक थकान को दूर करता है और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाकर दैनिक तनाव से लड़ने में मदद करता है.
कैसे करें पतंजलि सी बकथॉर्न कैप्सुल का सेवन?
पतंजलि सी बकथॉर्न कैप्सुल को आमतौर पर खाना खाने के बाद लेना चाहिए. इसे आप दिन में 1 से 2 कैप्सूल हल्के गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं. मगर इसका सेवन डॉक्टर या किसी योग्य वैद्य की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए.
किन लोगों को नहीं करना चाहिए इन दवाओं का सेवन?
- गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं.
- गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग.
- जो ब्लड थिनर या अन्य नियमित दवाएं लेते हैं.
- डॉक्टर की सलाह के बिना सेवन न करें.
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बढ़ा बवाल, दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र की कमिटी को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम!
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया कंटेंट और धार्मिक भावनाओं से जुड़े एक बड़े मामले में अहम निर्देश दिया है. कोर्ट ने केंद्र सरकार की शिकायत अपीलीय समिति (जीएसी) को आदेश दिया है कि वह मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी के एक वीडियो को हटाने की मांग पर 15 दिनों के भीतर फैसला करे. इस वीडियो पर हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने और समाज में सांप्रदायिक संवेदनशीलता बढ़ाने के गंभीर आरोप लगे हैं. जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने वकील अमिता सचदेवा द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश जारी किया. सचदेवा ने इस मामले में राठी के खिलाफ आपराधिक शिकायत भी दर्ज कराई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















