Responsive Scrollable Menu

ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बढ़ा बवाल, दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र की कमिटी को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम!

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया कंटेंट और धार्मिक भावनाओं से जुड़े एक बड़े मामले में अहम निर्देश दिया है. कोर्ट ने केंद्र सरकार की शिकायत अपीलीय समिति (जीएसी) को आदेश दिया है कि वह मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी के एक वीडियो को हटाने की मांग पर 15 दिनों के भीतर फैसला करे. इस वीडियो पर हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने और समाज में सांप्रदायिक संवेदनशीलता बढ़ाने के गंभीर आरोप लगे हैं. जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने वकील अमिता सचदेवा द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश जारी किया. सचदेवा ने इस मामले में राठी के खिलाफ आपराधिक शिकायत भी दर्ज कराई है.

Continue reading on the app

साइबर सुरक्षा परीक्षण के लिए एंथ्रोपिक के एआई मॉडल तक पहुंच प्राप्त करने के लिए अमेरिका के साथ बातचीत कर रहा भारत: सरकारी अधिकारी

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारत अपनी महत्वपूर्ण डिजिटल अवसंरचना (क्रिटिकल डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर) की साइबर सुरक्षा परीक्षण को और मजबूत बनाने के लिए एंथ्रोपिक के अत्याधुनिक एआई मॉडल प्रोजेक्ट ग्लासविंग तक पहुंच हासिल करने के लिए अमेरिका के साथ बातचीत कर रहा है। केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के सचिव एस. कृष्णन ने कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) साइबर सिक्योरिटी समिट में कहा कि अमेरिका के साथ इस विषय पर बातचीत जारी है। उन्होंने बताया कि यदि भारत को इस उन्नत एआई मॉडल तक पहुंच मिलती है, तो वह अपनी डिजिटल प्रणालियों का परीक्षण अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की क्षमताओं के आधार पर कर सकेगा।

उन्होंने कहा, हम प्रोजेक्ट ग्लासविंग तक पहुंच पाने के लिए अमेरिकी अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। इससे हमें एंथ्रोपिक के एआई सिस्टम की मदद से अपनी डिजिटल प्रणालियों का गहन परीक्षण करने में मदद मिलेगी।

हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत चर्चाओं के निष्कर्ष का इंतजार नहीं कर रहा है और उसने पहले से ही उपलब्ध एआई मॉडलों का उपयोग करके अपने महत्वपूर्ण डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा जांच शुरू कर दी है।

उनके अनुसार, करीब 60 से 70 प्रतिशत साइबर सुरक्षा परीक्षण मौजूदा एआई मॉडलों के जरिए ही किया जा सकता है, जबकि प्रोजेक्ट ग्लासविंग तक पहुंच मिलने से परीक्षण की क्षमता और अधिक मजबूत हो जाएगी।

अप्रैल 2026 में अमेरिकी एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने प्रोजेक्ट ग्लासविंग की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर और डिजिटल सिस्टम को अधिक सुरक्षित बनाना है।

इस प्रोजेक्ट में अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस), एप्पल, ब्रॉडकॉम, सिस्को, क्राउडस्ट्राइक, गूगल, जेपी मॉर्गन चेस, लिनक्स फाउंडेशन, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और पालो अल्टो नेटवर्क्स जैसी वैश्विक टेक कंपनियां शामिल हैं।

इस बीच, दुनिया भर में एआई की बढ़ती क्षमताओं के कारण साइबर अपराधियों के लिए भी नए तरह के हैकिंग टूल तैयार करना आसान होता जा रहा है। इसी खतरे को देखते हुए एप्पल भी अपने सॉफ्टवेयर अपडेट पहले से अधिक तेजी से जारी कर रही है, ताकि उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा बेहतर बनाई जा सके।

रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी अब उन सुरक्षा अपडेट्स को भी पहले जारी कर रही है, जिन्हें पहले आईओएस के बड़े अपडेट के साथ रिलीज किया जाता था।

एस. कृष्णन ने कहा कि जैसे-जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अधिक शक्तिशाली होता जा रहा है, वैसे-वैसे डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में कमजोरियों की पहचान करना भी आसान हो गया है। ऐसे में भारत अपनी साइबर सुरक्षा व्यवस्था को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप मजबूत बनाने पर तेजी से काम कर रहा है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

बेंच पर बैठे सूर्यवंशी का साइकोलॉजी को समझना जरूरी, स्पेशलिस्ट को मिली खतरे की आहट, BCCI को सुझाया रास्ता

प्रमुख खेल मनोवैज्ञानिक कीर्तना स्वामीनाथन के अनुसार, ‘‘एक 15 वर्षीय व्यक्ति स्टार बनने से पहले बच्चा ही होता है लेकिन हम अक्सर इस धारणा को उलट देते हैं. हम उसे पहले स्टार और फिर बच्चा समझने लगते हैं. हमें यह समझना होगा कि हम एक बच्चे से क्या अपेक्षा कर सकते हैं. उसके लिए गलतियां करने की गुंजाइश रखनी चाहिए. Fri, 3 Jul 2026 14:54:54 +0530

  Videos
See all

West Bengal News : Mahua Moitra पर Egg Attack करने वालें कौन? #mahuamoitra #tmc #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T10:00:00+00:00

Iran America War Update: ईरान ने अमेरिका को दहलाया? | Hormuz | IRGC | Trump | Netanyahu | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T10:02:26+00:00

Tirri E Rickshaw Switch off: बीच सड़क क्यों बंद हो रहे ई-रिक्शा! #erickshaw #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T10:06:51+00:00

Hindi News Live: Champat Rai News | Ram Mandir Donation| राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बड़ी खबर | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T10:05:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers