BAT BMS: सरकार ने दिए ऐप को प्ले स्टोर-ऐप स्टोर से हटाने के निर्देश, ई रिक्शा चालक हो रहे थे परेशान
FIFA World Cup 2026: खुफिया होटल, नींद की दवाएं… मेक्सिको से भिड़ने के लिए इंग्लैंड टीम का ‘सीक्रेट प्लान’
SL vs WI Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका की टीम मुश्किल दौर से गुजर रही। चोट और बीमारी ने टीम की तैयारियों पर असर डाला है। हालात ऐसे हैं कि टीम मैनेजमेंट को अब 17 के बजाय सिर्फ 13 उपलब्ध खिलाड़ियों में से प्लेइंग-11 चुननी पड़ रही। ऐसे में युवा तेज गेंदबाज इसिथा विजेसुंदरा के टेस्ट डेब्यू की संभावना काफी बढ़ गई।
पहले टेस्ट में श्रीलंका को पारी और रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब नॉर्थ साउंड में होने वाला दूसरा टेस्ट उसके लिए सीरीज बचाने का आखिरी मौका है। लेकिन मुकाबले से पहले कई अहम खिलाड़ियों का बाहर होना टीम की चिंता बढ़ा रहा।
सबसे बड़ा झटका सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका के रूप में लगा। वह कलाई की चोट के इलाज के लिए 30 जून को टीम छोड़कर ब्रिटेन रवाना हो गए, जहां उनकी सर्जरी होगी। उनकी गैरमौजूदगी में लाहिरू उदारा दूसरे टेस्ट में पारी की शुरुआत करेंगे। निसंका की सर्जरी के कारण उनके आगामी लंका प्रीमियर लीग में खेलने पर भी सवाल खड़े हो गए।
तेज गेंदबाजी विभाग की स्थिति भी अच्छी नहीं। अनुभवी तेज गेंदबाज विश्वा फर्नांडो पीठ और साइड में दर्द से पूरी तरह उबर नहीं पाए, इसलिए वह दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे। वहीं टीम के सबसे तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा भी हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे। पहले टेस्ट में वह सिर्फ एक ओवर फेंकने के बाद मैदान छोड़ने को मजबूर हो गए थे। उनकी यह पुरानी चोट फिर से उभर आई।
इन दोनों गेंदबाजों की गैरहाजिरी और पहले टेस्ट में कसुन राजिथा के साधारण प्रदर्शन के बाद इसिथा विजेसुंदरा को टेस्ट कैप मिलने की पूरी संभावना। श्रीलंका को उम्मीद है कि युवा तेज गेंदबाज अपनी रफ्तार और ऊर्जा से गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देंगे।
टीम की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं। ऑफ स्पिन ऑलराउंडर रमेश मेंडिस भी दौरे के दौरान बैक्टीरियल संक्रमण का शिकार हो गए, जिससे वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। उनकी जगह अनुभवी स्पिनर प्रभात जयसूर्या की प्लेइंग इलेवन में वापसी तय मानी जा रही।
लगातार चोटों और बीमारी के बीच श्रीलंका के सामने अब सिर्फ एक लक्ष्य हैृ-दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज कर सीरीज को सम्मानजनक तरीके से खत्म करना। हालांकि सीमित विकल्पों के साथ यह चुनौती आसान नहीं होगी, लेकिन टीम को अपने युवा खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीदें होंगी।
Fri, 03 Jul 2026 14:07:31 +0530