Responsive Scrollable Menu

बिहार: भरत तिवारी एनकाउंटर पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

बिहार के भोजपुर जिले के भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर का मामला लगातार सुर्खियों में है। इस मामले में अब कई प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। भरत तिवारी के एनकाउंटर को लेकर बिहार सरकार और पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। इस बीच, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस मामले में राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि सीएम सम्राट चौधरी को बड़े अफसरों ने मामले की पहले ही जानकारी दे दी थी। यह सच है कि मुख्यमंत्री की इजाजत के बिना कोई कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं करता। किसी सीनियर नेता ने मैसेज भेजा होगा और सीएम की अनुमति मिलने पर यह एनकाउंटर हुआ। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

डीएसपी की नई पोस्टिंग पर तेजस्वी यादव का तंज

आरजेडी नेता ने भरत तिवारी केस में आरोपी बनाए गए तत्कालीन जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा को हटाने और उन्हें हफ्ते भर बाद नई पोस्टिंग दिए जाने पर भी तंज कसा। तेजस्वी यादव ने कहा डीएसपी को हटाए जाने की कार्रवाई सिर्फ दिखावटी थी। उन्होंने एक बार फिर यह भी आरोप लगाया कि अपराधियों को सत्ता में बैठे लोगों से संरक्षण मिल रहा है।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर लगाते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और सरकार गंभीर मामलों में भी प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है। बता दें कि तेजस्वी यादव कई मामलों में राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते रहे हैं।

पुलिस ने किया था भरत तिवारी का एनकाउंटर

17 जून को बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस और भरत तिवारी के बीच हुई मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई थी। इससे एक दिन पहले भरत तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह कथित तौर पर एक थानेदार पर पिस्टल तानकर धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद भोजपुर पुलिस ने कहा था कि भरत तिवारी मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसके अगले दिन पुलिस ने उसे घेर लिया, जहां हुई मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से भरत तिवारी की मौत हो गई।

Continue reading on the app

IPS Transfer: राज्य में इन 4 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, एक जिले के SP बदले, आदेश जारी

झारखंड के पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक (SP) पदों के प्रभार में फेरबदल (IPS Transfer) हुआ है। सरायकेला-खरसाँवा में नए एसपी की नियुक्ति की गई है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी हो चुका है।

महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक ने बैच 2014 के आईपीएस अधिकारी पीयूष पांडे को स्थानांतरित करते हुए पुलिस मुख्यालय झारखंड रांची में योगदान देने का आदेश दिया गया है। इससे पहले वह पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

सरायकेला-खरसाँवा का नया एसपी कौन?

सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी मनोज स्वर्गयारी को सौंपी गई है। इससे पहले वह समादेष्टा झारखंड सशस्त्र पुलिस-3, गोविंदपुर धनबाद पद पर कार्यरत थे। सरायकेला-खरसावां एसपी पद पर कार्यगत विधि द्विवेदी को स्थानांतरित करके पुलिस मुख्यालय झारखंड रांची में योगदान देने का आदेश दिया गया है।

इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी 

2015 के आईपीएस अधिकारी डॉ एहतेशाम बकरी को अगले आदेश तक वरीय पुलिस अधीक्षक सिंह पूर्वी सिंह जमशेदपुर पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग झारखंड पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बता दें कि इससे पहले झारखंड में 25 मई को आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ था। प्रदीप कुमार- 2 और अमित रविदास को नई जिम्मेदारी दी गई थी।

jhp_moment_order_534_g_02072026 (1) jhp_moment_order_latter_532_g_01072026

Continue reading on the app

  Sports

शर्मनाक! डोपिंग बैन के मामले में भारत नंबर-1, CWG और एशियन गेम्स से पहले चौंकाने वाला खुलासा

भारत में डोपिंग की समस्या नई नहीं है और ये खत्म होने का नाम नहीं ले रही है, बल्कि लगातार बढ़ ही रही है. AIU की ताजा रिपोर्ट ने भारत के ग्लोबल इवेंट्स होस्ट करने की ख्वाहिशों को भी मुश्किल में डाला है. Thu, 02 Jul 2026 21:52:57 +0530

  Videos
See all

PoK Protest News: अभी अभी POK में मचा बवाल, Pak Army भी खौफ में! |Kashmir | Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T20:30:02+00:00

Taylor Swift and Travis Kelce: Everything we know about rumoured New York Wedding | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T20:32:07+00:00

Heather Cox Richardson on 250 years of American history | BBC Americast #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T20:30:37+00:00

Viral Video | बुलडोजर पर गिरा मकान, बाल बाल बची ड्राइवर की जान | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T20:20:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers