IPS Transfer: राज्य में इन 4 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, एक जिले के SP बदले, आदेश जारी
झारखंड के पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक (SP) पदों के प्रभार में फेरबदल (IPS Transfer) हुआ है। सरायकेला-खरसाँवा में नए एसपी की नियुक्ति की गई है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी हो चुका है।
महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक ने बैच 2014 के आईपीएस अधिकारी पीयूष पांडे को स्थानांतरित करते हुए पुलिस मुख्यालय झारखंड रांची में योगदान देने का आदेश दिया गया है। इससे पहले वह पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
सरायकेला-खरसाँवा का नया एसपी कौन?
सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी मनोज स्वर्गयारी को सौंपी गई है। इससे पहले वह समादेष्टा झारखंड सशस्त्र पुलिस-3, गोविंदपुर धनबाद पद पर कार्यरत थे। सरायकेला-खरसावां एसपी पद पर कार्यगत विधि द्विवेदी को स्थानांतरित करके पुलिस मुख्यालय झारखंड रांची में योगदान देने का आदेश दिया गया है।
इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी
2015 के आईपीएस अधिकारी डॉ एहतेशाम बकरी को अगले आदेश तक वरीय पुलिस अधीक्षक सिंह पूर्वी सिंह जमशेदपुर पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग झारखंड पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बता दें कि इससे पहले झारखंड में 25 मई को आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ था। प्रदीप कुमार- 2 और अमित रविदास को नई जिम्मेदारी दी गई थी।
jhp_moment_order_534_g_02072026 (1) jhp_moment_order_latter_532_g_01072026Landslide in Uttarakhand: उत्तराखंड में बारिश का कहर, भूस्खलन से केदारनाथ-बद्रीनाथ मार्ग प्रभावित
Landslide in Uttarakhand: उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन जैसी घटनाएं हुईं, जिससे ट्रैफिक तो बाधित हुआ ही साथ ही देहरादून सहित कई जिलों में मौसम अलर्ट जारी कर दिया गया। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Moneycontrol



















