Samay Raina Latent Controversy: कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 1 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में समय रैना की एक टिप्पणी पर कई लोगों ने नाराजगी जताई है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
क्या है पूरा मामला? वायरल क्लिप में शो देख रही एक लड़की अचानक रोते हुए बाहर चली जाती है। समय रैना उसके साथ आए लड़के से पूछते हैं कि क्या हुआ। लड़का बताता है कि लड़की के पिता को माइनर हार्ट अटैक आया है।
This is peak unmaturity in boys these days.
When your girlfriend's Dad suddenly has a minor heart attack, she leaves crying but you don't give her your shoulder and keep enjoying your favourite show ???? pic.twitter.com/hG5N3vVD27
इसके बाद समय रैना उस लड़के से कहते हैं, "तुम भी उसके साथ जाओ, कंधा दो... कंधा दोगे तभी तो हेड देगी।" यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं। अब यही क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर नाराजगी समय रैना की इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। कुछ यूजर्स का कहना है कि किसी मेडिकल इमरजेंसी जैसी गंभीर स्थिति पर इस तरह का मजाक करना गलत है। वहीं कुछ लोगों ने इसे महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी बताया।
कई यूजर्स ने यह भी कहा कि किसी की मदद करने या उसके साथ खड़े होने का मतलब यह नहीं होता कि बदले में उस व्यक्ति पर कोई अधिकार मिल जाता है।
प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा निशाना
No lessons learnt. But now backed by @NetflixIndia & @YouTube for broadcasting this trash misogynistic content masked as humour.
— Priyanka Chaturvedi???????? (@priyankac19) June 29, 2026
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इस वायरल क्लिप पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि लगता है इस पूरे विवाद से कोई सबक नहीं लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं का अपमान करने वाले ऐसे कंटेंट को अब बड़े प्लेटफॉर्म भी जगह दे रहे हैं।
समय रैना की ओर से नहीं आया बयान फिलहाल इस वायरल क्लिप और विवाद पर समय रैना की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
भारत से पढ़ाई के सिलसिले में आयरलैंड पहुंचे जय मूंदड़ा ने ही टीम इंडिया के खिलाफ अपनी डेब्यू सीरीज में कहर बरपाया और 5 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता. अब उन्हें ETPL के ड्राफ्ट के पहले राउंड में ही चुन लिया गया, जिसमें सबसे ज्यादा सैलरी है. Thu, 02 Jul 2026 22:54:33 +0530