Responsive Scrollable Menu

'सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव ना करें', इस डायरेक्टर की बात पर बुरी तरह भड़के लोग, कहा- 'गालियां सुनने का मन है तो बोल दीजिए'

Siya Goyal and Rhea Chakraborty: पुणे के चर्चित बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत का मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. जैसे-जैसे इस केस की जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे सामने आ रहे हैं. पुलिस जांच के बीच सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. बड़ी संख्या में लोग केतन अग्रवाल के लिए न्याय और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

इसी बीच बॉलीवुड निर्देशक संजय गुप्ता ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट कर दिया, जिसने नया विवाद खड़ा कर दिया. जी हां, उन्होंने सीधे तौर पर किसी का पक्ष नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को कई लोगों ने आरोपी सिया गोयल के बचाव के तौर पर देखा. इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. तो चलिए हम आपको डिटेल में बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला? 

केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच में जुटी पुलिस

पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत के मामले की जांच इस समय महाराष्ट्र पुलिस गंभीरता से कर रही है. शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का दावा है कि लोहागढ़ किले पर हुई घटना में केतन की मंगेतर सिया गोयल की भूमिका सामने आई है. इसी वजह से इस केस को लेकर पूरे देश में लोगों की नजरें जांच एजेंसियों पर टिकी हुई हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे सोशल मीडिया पर भी इस केस से जुड़े कई दावे और चर्चाएं सामने आ रही हैं. हालांकि पुलिस लगातार लोगों से अफवाहों पर भरोसा न करने और जांच पूरी होने तक आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील कर रही है.

संजय गुप्ता के पोस्ट ने छेड़ी नई बहस

इसी बीच फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया. उन्होंने लिखा, "मैं किसी पर उंगली नहीं उठा रहा हूं और न ही किसी का पक्ष ले रहा हूं. मैं सिर्फ इतना कह रहा हूं कि क्या हम सिया के साथ वही सब करना बंद कर सकते हैं जो हमने रिया चक्रवर्ती के साथ किया था? हमने देखा था कि कैसे टीवी स्टूडियो में ही मुकदमा चल गया था. सबूत आने से पहले ही फैसला सुना दिया गया था. फिर भी हम उससे कुछ नहीं सीख पाए." संजय गुप्ता का कहना था कि किसी भी आरोपी को अदालत का फैसला आने से पहले दोषी मान लेना उचित नहीं है. उनका इशारा मीडिया ट्रायल और सोशल मीडिया पर चल रही प्रतिक्रियाओं की ओर था.

लोगों ने जमकर लगाई फटकार

हालांकि संजय गुप्ता की ये दलील सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आई. बड़ी संख्या में लोगों ने उनके पोस्ट पर नाराजगी जताई और कहा कि केतन अग्रवाल मर्डर केस और रिया चक्रवर्ती केस की तुलना करना गलत है. एक यूजर ने लिखा, "कभी-कभी आप बहस में सबसे बेतुका पक्ष चुन लेते हैं. इतनी ज्यादा कोशिश मत कीजिए सर, आखिर किसे प्रभावित करना चाहते हैं?" तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "अगर गालियां सुनने का मन है तो सीधे बोल दीजिए, ये उड़ता तीर लेने की क्या जरूरत थी?" इसके अलावा कई लोगों ने कहा कि जब जांच चल रही है और गंभीर आरोप लगे हैं, तब इस तरह की तुलना करना पीड़ित परिवार की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है.

आखिर क्यों हुई रिया चक्रवर्ती का जिक्र?

संजय गुप्ता ने अपने पोस्ट में रिया चक्रवर्ती का उदाहरण इसलिए दिया क्योंकि साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा था. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया और उनके भाई का नाम ड्रग्स जांच में सामने आया था. इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दोनों से पूछताछ की और कार्रवाई भी की. उस दौरान सोशल मीडिया पर रिया के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया गया और उन्हें अदालत के फैसले से पहले ही दोषी ठहराया जाने लगा. बाद में लंबी कानूनी प्रक्रिया के दौरान रिया को कई मामलों में राहत मिली. इसी का हवाला देते हुए संजय गुप्ता ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अदालत का फैसला आने से पहले मीडिया ट्रायल का शिकार नहीं बनाया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: पानी में डूबा Ashnoor Kaur का करोड़ों का घर! एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिखाया हाल

Continue reading on the app

नोएडा से 9 नए शहरों के लिए शुरू हुईं उड़ानें, 14 Destination से सीधी कनेक्टिविटी

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब नौ नए शहरों के लिए उड़ाने शुरू हो गई हैं। यानी 14 शहरों के लिए हवाई यात्रा अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करेंगे। लखनऊ की बात की जाए तो नियमित रूप से लखनऊ की उड़ाने शुरू कर दी गई हैं। इसके अलावा देहरादून, पंत नगर, बेंगलुरु, हैदराबाद तमाम ऐसे शहर हैं जिन शहरों के लिए उड़ाने शुरू हुई हैं। मुंबई, नवी मुंबई के लिए भी फ्लाइटें शुरू कर दी हैं और एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए बस सेवा से उसको जोड़ा जा रहा है। 

4 और नए शहर जुड़ेंगे 

एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए उसकी कनेक्टिविटी को बेहतर करने का काम किया जा रहा है। आने वाले समय में चार और नए शहरों के लिए उड़ाने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरू हो जाएंगी। यानी दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट जाने के बजाय अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ाने भरकर अब अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

Rahul Dravid Son: महाराजा T20 ट्रॉफी में राहुल द्रविड़ के लाडले का तूफान, ताबड़तोड़ पारी से मचाया तहलका

Maharaja T20 Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कोच रह चुके राहुल द्रविड़ के बेटे समित भी इस खेल में कमाल कर रहे हैं. समित द्रविड़ ने महाराजा टी20 ट्रॉफी में तूफानी पारी खेलकर तहलका मचा दिया है. समित इस टूर्नामेंट में बेंगलुरु ब्लास्टर के खेल रहे हैं. समित के दमदार खेल से ब्लास्टर की टीम ने हुबली पर रोमांचक जीत दर्ज की. Thu, 2 Jul 2026 18:48:36 +0530

  Videos
See all

Local Train में दिखे Bhagwan Jagannath | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T13:38:07+00:00

ViralVideo | विदेशियों से 75 करोड़ की ठगी, 119 गिरफ्तार | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T13:39:26+00:00

Mahua के खिलाफ 'मारो मारो' के नारे | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T13:36:08+00:00

Ram Mandir Donation Scam:आरोपों के घेरे में लगातार, रडार पर क्यों हैं गोपाल राव? | Gopal Rao |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T13:45:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers