Responsive Scrollable Menu

EPFO का बड़ा अपडेट! कल से PF खातों में आएगा ब्याज, जानें कब मिलेगा पैसा

EPFO कल से पीएफ खातों में 8.25% ब्याज जमा करने की प्रक्रिया शुरू करेगा. अगले 15 दिनों में करीब 7 करोड़ सक्रिय खातों में ब्याज क्रेडिट कर दिया जाएगा. खाताधारक पासबुक, UMANG ऐप और अन्य माध्यमों से बैलेंस चेक कर सकेंगे.

Continue reading on the app

NEET UG-JEE स्कोर का लोड होगा खत्म! MBBS व इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए 12वीं के नंबरों को वेटेज देने की तैयारी

NEET UG व JEE स्कोर का लोड जल्द ही खत्म होगा. इसको लेकर शिक्षा मंत्रालय की तरफ से गठित 9 सदस्यीय कमेटी काम कर रही है. इस संबंध में एक नई व्यवस्था बनाने पर विचार किया जा रहा है, जिसके तहत MBBS समेत दूसरे मेडिकल कोर्सों व इंजीनियरिंग कोर्सों में एडमिशन के लिए 12वीं के प्राप्तांकों को भी 50 फीसदी वेटेज मिलेगा.

Continue reading on the app

  Sports

IND-A vs SL-A: श्रीलंका के कप्तान ने गाड़ा खूंटा, सारांश-यश चमके, पहले दिन मेजबान का स्कोर 288/5

इंडिया- ए और श्रीलंका ए के बीच गॉल में खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक फोर डे मैच के पहले दिन दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिली। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती झटके देकर मैच पर पकड़ बनाने की कोशिश की, लेकिन श्रीलंका-ए के कप्तान सहान अराच्चिगे की जिम्मेदार पारी ने मेजबान टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

टॉस जीतकर इंडिया-ए ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि टीम को पहली सफलता के लिए 16वें ओवर तक इंतजार करना पड़ा। तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने सलामी बल्लेबाज सोहन डी लिवेरा को 28 रन पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई।

इसके बाद दूसरे ओपनर पवंथा वीरासिंघे ने 39 रन बनाए, लेकिन पंजाब के लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने उन्हें विकेटकीपर और कप्तान ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। गुरनूर हाल ही में भारत के लिए वनडे डेब्यू भी कर चुके।

शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद नुवानिंदु फर्नांडो और अशेन बंडारा ने पारी को संभाला। फर्नांडो ने 44 रन बनाए, जबकि अशेन ने 34 रन की उपयोगी पारी खेली। इसके बाद अंजला बंडारा ने भी 42 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर की ओर बढ़ाया।

भारतीय ऑफ स्पिनर सारांश जैन ने लगातार सटीक गेंदबाजी करते हुए दो अहम विकेट अपने नाम किए। उन्होंने अंजला बंडारा की पारी का अंत किया और दिन खत्म होने से ठीक पहले श्रीलंका ए को एक और झटका दिया। यश ठाकुर और सारांश जैन ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि गुरनूर बरार को एक सफलता मिली।

दिन का सबसे बड़ा आकर्षण श्रीलंका-ए के कप्तान सहान अराच्चिगे की नाबाद पारी रही। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 83 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए। अपनी पारी में उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का लगाया। उनकी सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की बदौलत श्रीलंका ए पहले दिन स्टंप्स तक 300 रन के करीब पहुंचने में सफल रही।

इस मुकाबले से पहले इंडिया-ए के बल्लेबाज बी. साई सुदर्शन की फिटनेस पर सवाल थे। पहले चार दिवसीय मैच की दूसरी पारी में वह रिटायर्ड हर्ट हो गए थे, लेकिन इस मैच से पहले उन्हें पूरी तरह फिट घोषित कर दिया गया। अब दूसरे दिन भारतीय गेंदबाज जल्द से जल्द श्रीलंका ए की पारी समेटकर मैच में बढ़त हासिल करने की कोशिश करेंगे।

Thu, 02 Jul 2026 19:08:20 +0530

  Videos
See all

ChakraView: गाड़ी रूला रही है? #shorts #viral #ytshorts #e20fuelcontroversy #chakraview #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T14:08:11+00:00

Ram Mandir Donation Row | 'चढ़ावा चोरी' मामले में आरोपी अविनाश के घर से क्या-क्या बरामद ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T14:07:02+00:00

Ram Mandir Donation Scam: चंपत राय पर FIR की मांग, वकीलों ने खोला मोर्चा | Ayodhya | Protest | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T14:15:29+00:00

PM Modi Japan Visit: इंडिया-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम में PM Modi ने क्या कहा सुनिए #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T14:10:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers