नोएडा से 9 नए शहरों के लिए शुरू हुईं उड़ानें, 14 Destination से सीधी कनेक्टिविटी
Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब नौ नए शहरों के लिए उड़ाने शुरू हो गई हैं। यानी 14 शहरों के लिए हवाई यात्रा अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करेंगे। लखनऊ की बात की जाए तो नियमित रूप से लखनऊ की उड़ाने शुरू कर दी गई हैं। इसके अलावा देहरादून, पंत नगर, बेंगलुरु, हैदराबाद तमाम ऐसे शहर हैं जिन शहरों के लिए उड़ाने शुरू हुई हैं। मुंबई, नवी मुंबई के लिए भी फ्लाइटें शुरू कर दी हैं और एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए बस सेवा से उसको जोड़ा जा रहा है।
4 और नए शहर जुड़ेंगे
एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए उसकी कनेक्टिविटी को बेहतर करने का काम किया जा रहा है। आने वाले समय में चार और नए शहरों के लिए उड़ाने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरू हो जाएंगी। यानी दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट जाने के बजाय अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ाने भरकर अब अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं।
Explainer: क्रिकेट में क्यों दी जाती है वाइड बॉल? जानिए ICC द्वारा बनाए गए इसके सभी नियम
Wide Ball rules in cricket : क्रिकेट के खेल की दीवानी तो पूरा दुनिया है. विश्व भर की आधी से ज्यादा आबादी क्रिकेट का खेल को बड़े शौक के साथ देखती है. क्रिकेट की शुरुआत को 16वीं शताब्दी में माना जाता है. धीरे-धीरे समय के साथ गेंद और बल्ले से खेला जाने वाला ये खेल लोगों के बीच लोकप्रिय होता चला गया. आज आलम ये है कि क्रिकेट को पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है. इस खेला का दीवाना हर कोई है.
क्रिकेट के खेल को तो हर कोई जानता है लेकिन इसके नियमों के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. क्रिकेट में वाइड बॉल क्या होती है. किस स्थित में क्रिकेट मैच के दौरान वाइड बॉल दी जाती है. वाइड बॉल क्यों दी जाती है. आईसीसी ने वाइड बॉल के लिए क्या नियम बनाए हैं. आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं.
क्या होती है वाइड बॉल?
क्रिकेट मैच के दौरान वाइड बॉल दी जाती है. वाइड बॉल (Wide Ball) वो गेंद होती है जिसे बल्लेबाज अपनी सामान्य बल्लेबाजी की स्थिति (Normal Batting Position) से खेल नहीं पाता है. ऐसी बॉल को वाइड बॉल दिया जाता है. बल्लेबाजी अपनी बैटिंग की पोजिशन में खड़ा हुआ है उस दौरान बिना असामान्य रूप से आगे बढ़े या अपने आप को खिंचे हुए सामान्य शॉट खेलकर गेंद को नहीं मार सकता. ऐसी बॉल वाइड बॉल होती है.
अंपायर के द्वारा बैटिंग क्रीज के बाहर बनी वाइड लाइन के बाहर गिरी बॉल को वाइड बॉल दिया जाता है. इसके साथ ही बल्लेबाज की ऊंचाई से ऊपर की यानी की उसके सिर के ऊपर से जाने वाली बॉल को भी वाइड बॉल दिया जाता है. ऐसी गेंद को अंपायर वाइड घोषित करता है. वाइड बॉल होने पर बल्लेबाजी टीम को 1 अतिरिक्त रन (Extra) दिया जाता है. वाइड बॉल को ओवर की वैध 6 गेंदों में नहीं गिना जाता है.
Wide Delivery. Legal Delivery. pic.twitter.com/rQqCyT7bu8
— Sohel. (@SohelVkf) April 23, 2024
क्रिकेट में क्यों दी जाती है वाइड बॉल?
क्रिकेट देखने वाले कई फैंस के मन में अक्सर सवाल आता है कि, क्रिकेट मैच में वाइड बॉल क्यों दी जाती है. इसके अलग-अलग कारण हैं. जब क्रिकेट का खेल शुरू हुआ तब वाइड बॉल का नियम नहीं था लेकिन जैसे-जैसे क्रिकेट आगे बढ़ा और खिलाड़ियों ने वाइड बॉल का इस्तेमाल चालकी और बल्लेबाजों की हानी पहुंचाने के लिए किया तब वाइड बॉल का नियम बनाया गया.
क्रिकेट के मैदान पर वाइड बॉल का नियम इसलिए बनाया गया ताकि गेंदबाज जानबूझकर बल्लेबाज की पहुंच से बहुत दूर गेंद फेंककर रन बनाने के मौके कम न कर सके. इससे बल्लेबाजों को नुकसान होता और खेल भावना की भी हानि होती. वाइड बॉल का नियम बनाने का उद्देश्य बल्लेबाज और गेंदबाज के बीच निष्पक्ष मुकाबला बनाए रखना था. अब वाइड बॉल के नियम काफी ज्यादा विस्तरित हो चुके हैं.
Controversy at Sydney Cricket Stadium...!!
— World Sports (@worldsports__) November 16, 2024
Dead ball goes to wide ball, umpiring in Australia always be a clueless, street cricketers can told you it's dead instead of wide.#PAKvsAUS #AUSvsPAK #AUSvPAK pic.twitter.com/wY29NBMgmT
वाइड बॉल के मुख्य नियम
क्रिकेट में वाइड बॉल के लिए कई नियम बनाए गए हैं. इसमें से पांच प्रमुख नियम हैं. इनमें बल्लेबाज की पहुंच से बाहर गेंद को रखना, अतिरिक्त रन मिलना, गेंद का ओवर में नहीं गिना जाना, वाइड पर आउट होना और नो बॉल और वाइड बॉल साथ नहीं होना शामिल हैं. इन नियमों के चलते विरोधी टीमें वाइड बॉल करने से बचती हैं.
1 - बल्लेबाज की पहुंच से बाहर गेंद : क्रिकेट मैच में गेंद बल्लेबाज की सामान्य पहुंच से इतनी दूर हो कि वह सामान्य तरीके से क्रिकेट शॉट न खेल सके. तो ऐसी स्थिति में बॉल को वाइड करार कर दिया जाएगा.
2 - एक अतिरिक्त रन : क्रिकेट अंपायर जब एक बार बॉल को वाइड घोषित कर देता है, तो सजा के तौर पर विरोधी टीम को 1 रन पेनल्टी के तौर पर मिलता है. बल्लेबाजी टीम को 1 रन मिलता है और एक अतिरिक्त बॉल भी मिलती है. इसके अलावा वाइड गेंद पर विकेटकीपर से भी चूक हो जाए और अतिरिक्त रन बन जाएं. वो रन भी वाइड के खाते में जोड़े जाएंगे.
3 - गेंद ओवर में नहीं गिनी जाना : गेंदबाज को एक ओवर में 6 बॉल डालनी होती है. लेकिन अगर गेंदबाज वाइड बॉल डालता है तो वो बॉल 6 वैध बॉल में नहीं गिनी जाती है. उसके वाइड बॉल के अलावा 6 वैध बॉल डालकर अपना ओवर पूरा करना होगा. वाइड गेंद डालने पर गेंदबाज को एक अतिरिक्त गेंद डालनी होगी.
4 - वाइड पर आउट होना : क्रिकेट में वाइड बॉल पर आउट होने का भी नियम है. वाइड गेंद पर बल्लेबाज केवल स्टंप, रन आउट, हिट विकेट या ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड जैसे तरीकों से आउट हो सकता है. वो वाइड बॉल पर बोल्ड, कैच या एलबीडब्ल्यू नहीं हो सकता है. क्योंकि बॉल अगर बल्ले से लग जाती है तो वो वाइड नहीं रहती है.
5 - नो बॉल और वाइड साथ नहीं होना : क्रिकेट में कोई गेंद नो बॉल भी है और वाइड भी, तो केवल नो बॉल लागू होगी. वाइड नहीं दी जाएगी. नो बॉल देने पर फ्री हिट दी जाती है, उस पर बल्लेबाज आउट नहीं माना जाता है. फ्री हिट पर सिर्फ रन आउट दिया जा सकता है.
Spin bowling has been such a beautiful tradition in cricket. This art has been enriched with wonderful magicians with the ball in hand.
— North Stand Gang - Wankhede (@NorthStandGang) April 16, 2023
A ???????? legend who’s bowled his magic all over the ???? with elegance & his "eyes wide open".
Happy Birthday @Murali_800 ❤pic.twitter.com/V8auT1OU9B
नए नियमों ने बदल दी वाइड बॉल की कहानी
आईसीसी ने 2 जुलाई 2025 से वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए वाइड नियम में महत्वपूर्ण बदलाव लागू किए थे. पहले वाले नियम के अनुसार बल्लेबाज गेंद फेंके जाने के बाद ऑफ स्टंप की ओर खिसक जाता था और गेंद लेग साइड से निकल जाती थी, तो अक्सर उसे वाइड दिया जाता था. नए नियम के अनुसार अंपायर बल्लेबाज की गेंद छोड़े जाने (Point of Delivery) के समय की स्थिति को आधार मानेंगे. अगर बल्लेबाज बाद में ऑफ साइड की ओर शिफ्ट हो जाए, तो केवल उसी वजह से गेंद वाइड नहीं मानी जाएगी. ऐसे में गेंद लेग स्टंप और नई प्रोटेक्ट एरिया लाइव के बीच से गुजरती है, तो उसे वाइड नहीं दिया जाएगा.
क्यों बनाए गए वाइड बॉल के नए नियम
आईसीसी ने वाइड बॉल के नियमों में बदलाव इसलिए किया क्योंकि कई बल्लेबाज जानबूझकर क्रीज में इधर-उधर मूव करके गेंदबाज से वाइड बॉल डलवाने के लिए मजबूर करते थे. ऐसे में अब नए नियमों के मुताबिक गेंदबाजों को अधिक निष्पक्ष मौका देना, बल्लेबाज और गेंदबाज के बीच संतुलन बनाना और अंपायरों के लिए फैसले अधिक स्पष्ट करना है. इन नियमों का उद्देश्य है
टेस्ट क्रिकेट में वाइड बॉल?
टेस्ट क्रिकेट में वाइड बॉल देने पर अंपायर नरम रुख अपनाते हैं. अंपायर वाइड देने में अपेक्षाकृत कम सख्ती बरतते हैं. टेस्ट क्रिकेट में और रेड बॉल क्रिकेट में लेग साइड की हर गेंद वाइड नहीं मानी जाती. लेग साइड से बहुत ज्यादा बाहर जाने वाली बॉल को वाइड दिया जाता है. वनडे और टी20 क्रिकेट में वाइड के नियम अधिक सख्ती से लागू होते हैं.
ये भी पढ़ें : Explainer: क्रिकेट में बल्लेबाज के लिए क्या काम करती है बैकलिफ्ट? जानिए हाई और लो Backlift के फायदे और नुकसान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















