Responsive Scrollable Menu

India-Japan Summit: पीएम मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री को कहा ‘छोटी बहन’, तालियों से गूंज उठा हॉल

भारत-जापान संबंधों को नई मजबूती देने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक भावनात्मक संबोधन चर्चा का विषय बन गया। नई दिल्ली में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची का स्वागत करते हुए उन्हें अपनी “छोटी बहन” कहकर संबोधित किया। उनके इस आत्मीय संबोधन ने कूटनीतिक माहौल को एक अलग ही गर्मजोशी प्रदान की।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि जापान की प्रधानमंत्री का भारत में स्वागत करना उनके लिए बेहद खुशी की बात है। उन्होंने साने ताकाइची को जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री, दूरदर्शी नेता और भारत-जापान संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाली शख्सियत बताया। साथ ही उन्होंने नारा प्रांत का उल्लेख करते हुए भारत और जापान के बीच सदियों पुराने बौद्ध सांस्कृतिक संबंधों की भी चर्चा की।

मोदी ने कहा कि भारत और जापान की साझेदारी आपसी विश्वास पर आधारित है और यही दोनों देशों की सबसे बड़ी रणनीतिक ताकत है। उन्होंने जापान के लंबे समय से भारत के आर्थिक विकास में दिए गए योगदान को याद करते हुए ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में सहयोग की सराहना की। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि ताकाइची की यह यात्रा दोनों देशों की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी में एक नए अध्याय की शुरुआत करेगी।

जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने भी प्रधानमंत्री मोदी के इस संबोधन का मुस्कुराते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यदि दोनों नेता भाई-बहन की तरह मिलकर काम करें, तो भारत और जापान का रिश्ता और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में दोनों देशों को एक-दूसरे की ताकत का उपयोग करते हुए विकास और समृद्धि की नई राह बनानी चाहिए।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। जापान की प्रधानमंत्री ने कहा कि जापान की "फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक" (FOIP) नीति और भारत की "महासागर" पहल कई मामलों में समान उद्देश्य रखती हैं और दोनों देशों का साझा लक्ष्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देना है।

साने ताकाइची तीन दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंची हैं। माना जा रहा है कि उनकी यह यात्रा भारत-जापान संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ व्यापार, तकनीक, रक्षा और रणनीतिक सहयोग के नए अवसर भी खोलेगी।

Continue reading on the app

News Ki Pathshala Live | Rubika Liyaquat | कुर्सी क्यों नहीं छोड़ रहे Champat Rai ? | Ram Mandir

News Ki Pathshala Live | Rubika Liyaquat | कुर्सी क्यों नहीं छोड़ रहे Champat Rai ? | Ram Mandir Donation Scam | Hindi News Live | Ram Mandir Donation Scam Live Updates | Breaking News | Ayodhya Ram Mandir News | Champat Rai News | CM Yogi | latest News #live #champatrai #rammandirtrust #champatrairesignation #rammandirnews #currentaffairs #trendingnews #rammandir #insidestory #rammandirscam #sitreport #ayodhyanews #champatrai #rammandirdonationscam #upnews #breakingnews #newskipathshala #rubikaliyaquat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

KSCA T20: पिता की झलक बेटे में, समित द्रविड़ की बल्लेबाजी ने लूटी महफिल; 360 डिग्री बल्लेबाजी का वीडियो वायरल

Samit Dravid viral video: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन यानी केएससीए टी20 ट्रॉफी में अपनी शानदार बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया। उनकी बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। समित ने एक बार फिर दिखाया कि उनके खेल में भी पिता राहुल द्रविड़ जैसी तकनीक और धैर्य की झलक साफ दिखाई देती।

हुबली के केएससीए क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में कल्याणी बेंगलुरु ब्लास्टर्स की ओर से खेलते हुए 20 साल के समित ने 23 गेंदों में 32 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 6 शानदार चौके लगाए। बैकफुट कट, लॉफ्टेड ड्राइव और दमदार पुल शॉट्स ने काफी प्रभावित किया। उनकी बल्लेबाजी का अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा की वजह बना। 

राहुल के बेटे समित ने शानदार पारी खेली
समित ने रोहन पाटिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 70 रन की अहम साझेदारी की, जिसने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद रोहन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए 38 गेंदों में 64 रन बनाए। उन्होंने प्रवीण दुबे के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े। प्रवीण ने भी सिर्फ 28 गेंदों में 51 रन की तेज पारी खेली।

समित द्रविड़ ने 32 रन की पारी खेली
आखिरी ओवरों में शिवराज ने केवल 7 गेंदों में 23 रन बनाकर टीम का स्कोर 20 ओवर में 7 विकेट पर 203 रन तक पहुंचा दिया। हुबली टाइगर्स की ओर से वैभव शर्मा ने 3 विकेट लिए, जबकि अभिषेक अहलावत ने 2 सफलताएं हासिल कीं।

204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हुबली टाइगर्स ने आखिर तक हार नहीं मानी। अनीश्वर गौतम ने 23 गेंदों में 34 रन बनाए, जबकि शिवकुमार रक्षित ने 30 गेंदों में 41 रन की पारी खेली। सबसे ज्यादा प्रभावित मैनवंथ कुमार ने किया, जिन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में 60 रन ठोक दिए। अभिषेक मनोहर ने भी 15 गेंदों में 21 रन बनाकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया।

आखिरी गेंद पर हुबली को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे, लेकिन टीम 7 विकेट पर 201 रन ही बना सकी और बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने मुकाबला 2 रन से अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में निश्चित राव ने 3 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि विद्वत कावेरेप्पा ने 2 विकेट झटके।

यह बेंगलुरु ब्लास्टर्स की 7 मैच में छठी जीत रही। टीम अब 12 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर मजबूती से बनी हुई। दूसरी ओर, हुबली टाइगर्स को इस सीजन की तीसरी हार का सामना करना पड़ा। समित द्रविड़ की बल्लेबाजी ने जरूर यह संकेत दे दिया है कि भारतीय क्रिकेट को भविष्य में एक और तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाज मिल सकता।

Thu, 02 Jul 2026 14:50:14 +0530

  Videos
See all

Varanasi Dalmandi Demolition: काशी में 5 मस्जिदों पर बड़ा Action! Kashi Vishwanath Route Widening #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T10:41:17+00:00

Indus Water Treaty: भारत ने रोका सिंधु का पानी, तो पाक ने दी परमाणु हमले की धमकी | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T10:45:28+00:00

Gaza patients face agonising delays for evacuation. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T10:42:32+00:00

Delhi Dehradun Expressway पर पहली बारिश में ही हो गए बड़े-बड़े गड्ढे, सोशल मीडिया पर Video Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T10:43:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers