Child Care Tips: आधी गोली, पूरा खतरा! बच्चों को बड़ों की देते हैं दवा, एक्सपर्ट ने बताया बड़ा नुकसान
Video: 20 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया Course Unbox, अब युवाओं को दिला रहे Google-Meta में जॉब
Business Success Story: अमूमन लोग लाखों की नौकरी और आरामदायक जिंदगी जीने की सोच रखते हैं. वहीं ये सब छोड़कर कोई जोखिम लेना चाहता है क्या? आपका जवाब होगा नहीं. पर दिल्ली के जुगल सिंह चौहान ने एक मिसाल कायम की है. मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले जुगल ने अपना 20 लाख रुपये का सालाना सैलरी पैकेज छोड़ दिया ताकि देश के युवाओं को वैश्विक स्तर पर पहचान दिला सकें. उन्होंने 'कोर्स अनबॉक्स' (Course Unbox) नाम से एक अनूठा डिजिटल एजुकेशन स्टार्टअप शुरू किया है. जुगल ने कॉलेज के दिनों में ही भांप लिया था कि पारंपरिक डिग्री से ज्यादा जरूरी 'स्किल्स' हैं. आज उनका यह प्लेटफॉर्म डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और डिजिटल मार्केटिंग जैसे एडवांस कोर्स सिखा रहा है. यहां से ट्रेनिंग पाकर सैकड़ों छात्र आज मेटा और गूगल जैसी वैश्विक दिग्गज कंपनियों में बड़े पैकेज पर काम कर रहे हैं. जुगल न सिर्फ युवाओं को कॉर्पोरेट जगत के लिए तैयार कर रहे हैं, बल्कि नीट और यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में असफल रहे छात्रों को डिजिटल एक्सपर्ट बनाकर नया करियर भी दे रहे हैं.
























