FIFA World Cup 2026: अमेरिका और बेल्जियम ने कटाया राउंड ऑफ 16 का टिकट, फोलारिन बालोगुन ने बिखेला जलवा
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है. इस समय वर्ल्ड कप में राउंड ऑफ 32 के मुकाबले खेले जा रहे हैं. इनको जीतकर टीमें राउंड ऑफ 16 में जगह बना रही हैं. ऐसे में बीती रात सह-मेजबान अमेरिका ने शानदार प्रदर्शन किया और बोस्निया और हर्जेगोविना को 2-0 से हरा दिया. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम खेला गया. इस जीत के साथ अमेरिका ने अंतिम-16 में अपनी जगह पक्की कर ली है. इसके साथ ही दिन के एक अन्य मुकाबले में बेल्जियम ने सेनेगल को 3-2 से हरा दिया. इसके साथ ही उसने भी अंतिम -16 में अपनी जगह पक्की कर ली.
अमेरिका ने बोस्निया और हर्जेगोविना को हराया
इस मैच की शुरुआत से ही अमेरिका ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया. अमेरिका के लिए शुरुआत में ही फोलारिन बालोगुन ने शानदार गोल दागा, लेकिन ये गोल नहीं मना गया क्योंकि ऑफसाइड होने की वजह से गोल को अमान्य दे दिया गया. इसके बाद बालोगुन ने हार नहीं मिली और उन्होने पहले हाफ के इंजरी टाइम में फिर मौका बनाया. मलिक टिलमैन के शानदार पास पर उन्होंने डिफेंडरों को छकाते हुए गेंद को गोलकीपर निकोला वासिलज के नीचे से नेट में पहुंचाकर गोल दाग दिया. इसके साथ ही अमेरिका को 1-0 की बढ़त दिला दी.
The USA are bound for the next round! ????????#FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 2, 2026
इस मुकाबले के दूसरे हाफ में बोस्निया और हर्जेगोविना ने वापसी की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो पाए. इस मुकाबले के 64वें मिनट में अमेरिका को बड़ा झटका लगा, जब बालोगुन को रेड कार्ड दिखा दिया गया. अमेरिका को लगभग आधे घंटे तक 10 खिलाड़ियों के साथ खेल पड़ गया. इस मैच के अंतिम चरण में मलिक टिलमैन ने फ्री-किक पर बेहतरीन गोल कर टीम की बढ़त 2-0 कर दी. इसके बाद मुकाबले में कोई और गोल नहीं हो पाया और अमेरिका ने मुकाबले को 2-0 से जीत लिया.
आपको बता दें कि, ये फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में किसी यूरोपीय टीम के खिलाफ अमेरिका की महज दूसरी जीत है. पिछले चार वर्ल्ड कप में यह चौथी बार है, जब अमेरिका अंतिम-16 तक पहुंचा है. अब अमेरिका 7 जुलाई को राउंड ऑफ 16 मुकाबले में सिएटल स्टेडियम में बेल्जियम से भिड़ेगी.
बेल्जियम ने सेनेगल को 3-2 से हराया
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में बेल्जियम ने रोमांचक मैच में सेनेगल को 3-2 से हरा दिया. ये मुकाबला दोनों टीमों के बीच निर्धारित 90 मिनट में स्कोर 2-2 की बराबरी पर रहा था. इसके बाद मैच का नतीजा अतिरिक्त समय में निकला, जहां बेल्जियम ने गोल कर मुकाबले को अपने नाम कर लिया .
इस मैच की शुरुआत में सेनेगल ने 24वें मिनट में पहली सफलता हासिल की. उनके लिए हबीब डियारा ने बेहतरीन गोल करते हुए सेनेगल को 1-0 से आगे कर दिया. इस गोल के बाद पहले हाफ में कोई और गोल नहीं हुआ. इस मैच के दूसरे हाफ के 51वें मिनट में इस्माइला सार ने बेहतरीन गोल दागते हुए सेनेगल की बढ़त को 2-0 कर दिया. इसके साथ ही बेल्जियम की टीम पिछड़ गई लेकिन उन्होंने जबरदस्त वापसी की.
Action packed from start to finish ????#FIFAWorldCup pic.twitter.com/EcxO1z8IJv
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 2, 2026
बेल्जियम ने मैच के 86वें मिनट में रोमेलू लुकाकू ने पहला गोल दागा. इसके बाद बेल्जिमय नहीं रुकी और ठीक तीन मिनट बाद ही यूरी टाईलेमांस ने बेल्जियम की ओर से दूसरा गोल करते हुए स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया. इसके बाद मैच जब खत्म हुआ तो 90 मिनट बाद दोनों टीमों का स्कोर बराबर था. इस मुकाबले का नतीजा निकालने के लिए अतिरिक्त समय में दोनों ही टीमों की दिया गया. इसमें सफलता बेल्जियम को मिली. बेल्जियम को पेनल्टी मिली, जिसका यूरी टाईलेमांस ने पूरा फायदा उठाते हुए गेंद को गोल कर मैच 3-2 से अपनी टीम को जिता दिया.
ये भी पढ़ें : एम्बाप्पे का चला जादू, अपनी टीम को दिलाई एकतरफा जीत, अब राउंड ऑफ 16 में जानिए किससे होगा फ्रांस का सामना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बुलडोजर की एंट्री! जानें किस आरोपी के घर को गिराने के लिए मिला अथॉरिटी का नोटिस
Ram Mandir Offering Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा मामले में जांच और कार्रवाई तेज होती जा रही है। विवाद के बीच अब बुलडोजर एक्शन की तैयारी होने लगी है। अथॉरिटी ने आरोपी लव कुश मिश्रा के घर को गिराने के लिए नोटिस जारी कर दिया है।
राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की जांच कर रही एसआईटी (SIT) की टीम आज फिर अयोध्या पहुंच सकती है। सूत्रों के मुताबिक, टीम राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी और बैंक अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है।
सूत्रों के अनुसार, जांच पूरी करने और अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिए एसआईटी को 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। उधर, आरोपियों पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी हो गई है। प्रमुख आरोपियों में शमिल लव कुश मिश्रा के घर को गिराने के लिए अथॉरिटी ने उसकी पत्नी को नोटिस थमा दिया है।
खबर अपडेट की जा रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















