Responsive Scrollable Menu

Russia-Ukraine War | कीव पर रूस का अब तक का सबसे भीषण हमला! रातभर बरसीं मिसाइलें और ड्रोन, 8 की मौत, ढह गईं बहुमंजिला इमारतें

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध एक बार फिर बेहद हिंसक और विनाशकारी मोड़ पर पहुंच गया है। बृहस्पतिवार रात रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) को निशाना बनाते हुए अब तक का सबसे भीषण मिसाइल और ड्रोन हमला किया। रातभर चले इस हवाई हमले में कम से कम 8 नागरिक मारे गए हैं और एक स्वास्थ्यकर्मी सहित 34 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज़ मिसाइलों और सुसाइड ड्रोन्स की इस बौछार से पूरी राजधानी दहल उठी और कई घंटों तक आसमान धमाकों की गूंज और आग की लपटों से लाल रहा।यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अन्य अधिकारियों की ओर से हमले को लेकर पहली बार सतर्क किए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने मेट्रो स्टेशनों में शरण ली।

कीव शहर के सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमूर तकाचेंको ने बताया कि इस हमले में आठ लोगों की मौत हो गई और आवासीय इमारतों व नागरिक बुनियादी ढांचों समेत 28 स्थानों पर भारी नुकसान की सूचना है। कीव के मेयर विताली क्लिट्स्को ने बताया कि कम से कम 34 लोग घायल हुए हैं। हाल के सप्ताहों में रूस ने कीव पर अपने हमले और तेज कर दिए हैं। वहीं, यूक्रेन भी रूस के सैन्य ठिकानों और ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर लगातार ड्रोन हमले कर रहा है जिससे रूस के भीतर ईंधन की कमी पैदा हो गई है तथा उसकी आपूर्ति शृंखला भी प्रभावित हुई है। क्लिट्स्को ने राजधानी पर ‘‘दुश्मन के भीषण हमले’’ होने की बात कहते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर ही रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि शेवचेंकिव्स्की जिले में पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में से एक स्वास्थ्यकर्मी की हालत बेहद गंभीर है। यूक्रेन की आपातकालीन सेवा के अनुसार, इस जिले में एक होटल और दो पांच मंजिला आवासीय इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

इसे भी पढ़ें: दुनिया भर में मचा हड़कंप! Donald Trump ने छेड़ा एक और संघर्ष! इस बार निशान China पर साधा, महायुद्ध का ख़तरा मंडराया

 

क्लिट्स्को ने बताया कि देस्न्यांस्की जिले में क्षतिग्रस्त नौ मंजिला आवासीय इमारत में कुछ लोग फंस गए, जिनकी मदद के लिए बचाव दल को मौके पर भेजा गया। आपातकालीन सेवा के अनुसार, होलोसिएव्स्की जिले में एक 16 मंजिला इमारत की छत पर आग लग गई। वहीं, स्वियातोशिनस्की जिले में दो घरों में आग लग गई। मेयर के अनुसार, इनमें से एक मकान के मलबे में लोग फंस गए थे। क्लिट्स्को ने बताया कि रूस की ओर से किए गए हमले के बाद दार्नित्स्की जिले में नौ मंजिला इमारत के छह फ्लोर ढह गए और एक अन्य पांच मंजिला आवासीय इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। आपातकालीन सेवा ने कहा कि इस क्षेत्र में 16 मंजिला इमारत और घर को भी नुकसान पहुंचा है।

इसे भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 | Belgium का चमत्कार! 2-0 से पिछड़ने के बाद एक्स्ट्रा-टाइम में Senegal को 3-2 से रौंदकर क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री

 

तकाचेंको ने बताया कि हमले में देस्न्यांस्की जिले की एक आवासीय इमारत को आंशिक नुकसान पहुंचा। पेचेर्स्की जिले में दो स्थानों पर आवासीय इमारतों के पास और सोलोमियांस्की जिले में एक सरकारी इमारत के निकट आग लग गई। उन्होंने कहा कि अधिकारी ओबोलोनस्की और पोदिल्स्की जिलों में हुए नुकसान का भी आकलन कर रहे हैं। कीव क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख मायकोला कालशनिक ने कहा कि क्षेत्र के पांच जिलों में नुकसान हुआ है, हालांकि इस क्षेत्र में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Continue reading on the app

होर्मुज पर ईरान तो पनामा कैनाल पर चीन से अमेरिका का पंगा… जानें क्यों इतना अहम है ये नहर

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान से खींचतान के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा कैनाल का मुद्दा उठाया. उन्होंने इस कैनाल को पनामा को सौंपने की आलोचना करते हुए कहा कि हमें ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए था. यह बहुत बड़ी बेवकूफी थी. साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने इस मसले पर चीन का जिक्र करते हुए कहा कि वाशिंगटन पनामा कैनाल पर चीन को कब्जा नहीं जमाने देगा.

Continue reading on the app

  Sports

MLC 2026: क्रिकेट की दुनिया में ऐसा करने वाली पहली फ्रेंचाइजी बनी नाइट राइडर्स, लेकिन मिली बड़ी हार

Major League Cricket 2026: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के 16वें मैच में लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स और वॉशिंगटन फ्रीडम के बीच नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड पर मुकाबला खेला गया. वह दुनिया का पहला ऐसा ग्लोबल क्रिकेट ब्रांड है जिसने खुद का स्टेडियम बनाया है. Thu, 02 Jul 2026 10:44:53 +0530

  Videos
See all

पानी में फंस गया बच्चा, अब कैसे निकलेगा? | Heavy Rain Alert | Monsoon | #rain #weatherupdate #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T05:43:23+00:00

Did this AI anti-drug video make drugs look appealing? #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T05:41:19+00:00

जिस पर दर्ज है भरत तिवारी एनकाउंटर की FIR, उसे बिहार सरकार ने दे दी नई पोस्टिंग | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T05:40:04+00:00

Moradabad News: बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े दुकानदार का किडनैप कर किया अपहरण | UP Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T05:41:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers