Responsive Scrollable Menu

क्या छूने से फैल सकती है सफेद दाग की बीमारी? विटिलिगो के बारे में 5 बातें जानना बेहद जरूरी

Vitiligo Myths and Facts: विटिलिगो स्किन से जुड़ी एक ऑटोइम्यून डिजीज है, जो छूने से बिल्कुल भी नहीं फैलती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो विटिलिगो के बारे में लोगों के दिमाग में कई गलतफहमी हैं, जिन्हें दूर करना जरूरी है. अगर शरीर पर सफेद दाग-धब्बे दिखाई दें, तो बिना डर के स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह लेनी चाहिए. सही ट्रीटमेंट से इस बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है और काफी हद तक सफेद दाग-धब्बों को कम भी किया जा सकता है.

Continue reading on the app

Kangana Ranaut: 'खुद को बड़ा समझते हो तो आए ही क्यों?' कंगना रनौत ने Lock Upp 2 में राम कपूर की लगाई क्लास

Kangana Ranaut In Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'Lock Upp: सच या सजा' में इस हफ्ते जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें पूर्व होस्ट कंगना रनौत कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके निशाने पर सबसे ज्यादा टीवी अभिनेता राम कपूर रहे। कंगना ने राम के रवैये पर सवाल उठाते हुए उन्हें जमकर फटकार लगाई।

कंगना ने पूछा तीखा सवाल

शो के पांचवें एपिसोड में कंगना रनौत कंटेस्टेंट्स के प्रदर्शन का जायजा लेने पहुंचती हैं। राम कपूर से बात करते हुए वह कहती हैं, "अगर तुम्हें गेम को गंभीरता से नहीं लेना था और तुम्हें लगता है कि तुम इस जेल के लिए बहुत बड़े हो, तो यहां आए ही क्यों? अपना ये फूहड़पन दिखाने के लिए?" कंगना का यह अंदाज देखकर बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह जाते हैं।

राम कपूर ने दी सफाई
कंगना की बात का जवाब देते हुए राम कपूर कहते हैं, "जब सही वक्त आएगा, तब मैं अपना सच यहां मौजूद सभी लोगों से बेहतर तरीके से सामने रखूंगा।" इस पर कंगना उन्हें बीच में रोकते हुए कहती हैं, "अगर गेम में सुधार करना चाहते हो, तो अपना बचाव मत करो।"  

पहले भी विवादों में रहे राम

राम कपूर शुरुआत से ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले उन्होंने शादी और बेवफाई पर ऐसा बयान दिया था, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी थी। आकांक्षा चमोला के साथ बातचीत में उन्होंने कहा था कि अगर आप अपने पार्टनर से सच्चा प्यार करते हैं, तो एक गलती रिश्ता खत्म करने की वजह नहीं बननी चाहिए।

राम ने कहा था, "शादी एक लंबा सफर है। इसमें अच्छे और बुरे दोनों दौर आते हैं। अगर किसी कमजोर पल में गलती हो जाए और आप अपने परिवार के बिना नहीं रह सकते, तो समय के साथ सब ठीक हो सकता है। मेरे लिए प्यार में कोई भी बात अंतिम फैसला नहीं होती।"

जबरदस्ती किस करने पर भी हुए ट्रोल

पिछले एपिसोड में राम कपूर ने कंटेस्टेंट वरुण यादव को जबरदस्ती किस कर दिया था। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा और कई लोगों ने उनके व्यवहार पर सवाल उठाए।

इन कंटेस्टेंट्स पर मंडरा रहा खतरा
इस हफ्ते सुनीता आहूजा, हर्षद चोपड़ा और आकांक्षा चमोला एलिमिनेशन से सुरक्षित हो चुके हैं। वहीं श्रेया कालरा, सूफी मोतीवाला, श्रेष्ठा अय्यर, माधुरी ग्रोवर पर शो से बाहर होने का खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़े-  'शुरू से ही होता आया है...' Govinda के अफेयर पर बोलीं Sunita Ahuja, कहा- 'बच्चों के लिए जीती हूं'

Continue reading on the app

  Sports

FIFA World Cup 2026 से बाहर होते ही इस दिग्गज पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के एक नॉकआउट मैच में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इस मैच के कुछ देर बाद टीम के हेड कोच के पिता का निधन हो गया. Thu, 02 Jul 2026 11:28:20 +0530

  Videos
See all

बैरिकेड तोड़ पिलर में घुसी स्कॉर्पियो..हिमाचल में दिल दहला देने वाला हादसा #viral #roadaccident #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T07:09:44+00:00

Ketan Murder Case: जांच के लिए सिया को घर लेकर पहुंची पुलिस #shorts #siya #ketanmurdercase #police #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T07:12:32+00:00

सुबह-सुबह बदला Delhi का मौसम #aajtak #shorts #viral #monsoon #delhiweather #delhirain #delhinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T07:10:21+00:00

SIT Team Ayodhya Visit: लखनऊ में बैठक के बाद एक्शन मोड में SIT! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T07:12:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers