श्रीसंत पर बैन हटा, संजू सैमसन विवाद से शुरू हुई थी लड़ाई, जानिए पूरी कहानी
केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत पर लगाया हुआ 3 साल का बैन हटा लिया है. श्रीसंत ने बोर्ड से माफी मांगी और अपने बयानों पर खेद जताया. जिसके बाद बोर्ड ने श्रीसंत का बैन वापस लेने का फैसला किया.
The post श्रीसंत पर बैन हटा, संजू सैमसन विवाद से शुरू हुई थी लड़ाई, जानिए पूरी कहानी appeared first on Prabhat Khabar.
ITR Refund अटका है?: सिर्फ बैंक डिटेल अपडेट करने से नहीं मिलेगा पैसा, करना होगा यह जरूरी काम
ITR Refund on hold: अगर आपने वित्त वर्ष 2025-26 (असेसमेंट ईयर 2026-27) का इनकम टैक्स रिटर्न भर दिया है, लेकिन आपका टैक्स रिफंड अब तक नहीं आया, तो इसकी वजह पुरानी या गलत बैंक डिटेल हो सकती। हालांकि, सिर्फ बैंक खाते की जानकारी अपडेट कर देने से रिफंड अपने आप आपके खाते में नहीं आएगा। इसके लिए आपको एक और जरूरी प्रोसेस पूरी करनी होगी।
टैक्स विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर आपका रिफंड पहले गलत बैंक खाता, गलत आईएफएसएसी कोड या निष्क्रिय बैंक अकाउंट की वजह से फेल हो चुका, तो आयकर विभाग दोबारा अपने आप पैसा ट्रांसफर नहीं करता। ऐसे में करदाता को रिफंड रि-ईश्यू रिक्वेस्ट देना अनिवार्य होता।
टैक्स एक्सपर्ट्स के मुताबिक, केवल बैंक अकाउंट अपडेट करना काफी नहीं। जब रिफंड ट्रांसफर पहली बार नाकाम हो जाता, तो वह राशि आयकर विभाग के पास पेंडिंग रहती है। ऐसे में टैक्सपेयर को ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर नया रिफंड रि-ईश्यू रिक्वेस्ट जमा करना पड़ता है।
एक्सपर्ट्स ने बताया कि यह प्रक्रिया एक नए कानूनी प्राधिकरण की तरह काम करती है। इसमें OTP या ई-वेरिफिकेशन के जरिए यह पुष्टि की जाती है कि रिफंड किस बैंक खाते में भेजना है। इससे नया ट्रांजैक्शन आईडी भी बनता है और सिस्टम में लगा ब्लॉक हट जाता है। इसलिए बैंक खाता अपडेट और प्री-वैलिडेट करने के बाद तुरंत रिफंड री-इश्यू रिक्वेस्ट भेजनी चाहिए।
विशेषज्ञों के मुताबिक, 50 लाख रुपये से अधिक के टैक्स रिफंड का इंतजार कर रहे करदाताओं को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। कई मामलों में बैंक खाता प्री-वैलिडेट होने के बावजूद बड़े रिफंड हासिल करने के लिए पात्र नहीं होता। यदि बैंक की केवायसी जानकारी और पैन में नाम या अन्य विवरण मेल नहीं खाते, तो बैंक खाता बड़े रिफंड के लिए प्रतिबंधित हो सकता।
इसलिए यदि आपका टैक्स रिफंड भी लंबित है, तो सिर्फ बैंक डिटेल अपडेट करने पर भरोसा न करें। बैंक खाता प्री-वैलिडेट करने के बाद Refund Re-issue Request जरूर सबमिट करें। इससे आपका रिफंड जल्दी और सुरक्षित तरीके से आपके खाते में पहुंच सकेगा।
(प्रियंका कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















