Responsive Scrollable Menu

राम मंदिर चंदा: महाकुंभ के दौरान हुई सबसे बड़ी चोरी, जीजा-साले की जोड़ी ने किया महापाप, अब ED भी करेगी जांच

महाकुंभ के दौरान राम मंदिर में सबसे ज्यादा चोरी हुई. अयोध्या पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है. इस दौरान जीजा-साले की जोड़ी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा ने सबसे ज्यादा रकम की चोरी की. चोरी के पैसों से सबसे ज्यादा संपत्तियां भी इसी जोड़ी ने खरीदीं.

Continue reading on the app

राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा, धू-धू कर जली सवारियों से भरी बस

दौसा में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रोला और बस में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई, कई यात्री घायल हैं, हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs ENG: 'मैंने तो नहीं सुना कि वैभव सूर्यवंशी छाया हुआ...' क्यों श्रेयस अय्यर ने कहा ऐसा, क्या फिर टलेगा डेब्यू?

IND vs ENG t20: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 की शुरुआत बुधवार से होने जा रही। इससे पहले, बड़ा सवाल यह है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं? हालांकि भारतीय टीम मैनेजमेंट अपने रुख पर कायम है कि वैभव को अभी अपनी बारी का इंतजार करना होगा। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी साफ संकेत दिए कि टीम किसी एक खिलाड़ी को लेकर नहीं, बल्कि पूरे स्क्वॉड के संतुलन और प्रदर्शन को ध्यान में रखकर फैसला करेगी।

दरअसल, आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत को दोनों मैच गंवाने पड़े थे। इसके बाद सोशल मीडिया और क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग तेज हो गई। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 सीरीज से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रेयस अय्यर ने इस मुद्दे पर ज्यादा खुलकर कुछ नहीं कहा।

मुझे नहीं पता वैभव छाया हुआ: श्रेयस
जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि हर जगह सिर्फ वैभव सूर्यवंशी की चर्चा हो रही, तो क्या इससे कप्तान और कोच पर दबाव बढ़ रहा? इस पर अय्यर ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'मैं ऐसी कोई चीज नहीं देख रहा हूं। सच कहूं तो मैं न खबरें फॉलो करता हूं और न ही सोशल मीडिया या इंस्टाग्राम देखता हूं। इसलिए मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं है।'

वैभव के डेब्यू पर भी साफ नहीं बोले श्रेयस
पहले टी20 में वैभव के डेब्यू को लेकर भी अय्यर ने कोई साफ जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि टीम कॉम्बिनेशन पूरी तरह गोपनीय है और विपक्षी टीम के सामने इसे जाहिर नहीं किया जा सकता। अय्यर ने कहा, 'आप कभी नहीं जानते कि क्या होने वाला है। फिलहाल हमारे हाथ बंधे हुए हैं। टीम कॉम्बिनेशन हमारा अंदरूनी मामला है और हम इसे सार्वजनिक नहीं कर सकते।'

'जिसने अच्छा किया, उन्हें पहले मौका मिलेगा'
भारतीय कप्तान ने यह भी दोहराया कि टीम में मौजूद सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और हर किसी को खुद को साबित करने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा किसिर्फ एक खिलाड़ी ने प्रदर्शन नहीं किया। टीम के सभी खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया। हमें सभी का आत्मविश्वास बढ़ाना है और उन्हें मौके देने हैं ताकि बड़े टूर्नामेंट से पहले हर खिलाड़ी तैयार रहे। जिन खिलाड़ियों ने भारत को टी20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी, उन्होंने इस फॉर्मेट में खुद को साबित किया है। इसलिए उनका समर्थन करना भी जरूरी है।

हालांकि अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि युवा बल्लेबाज बेहद प्रतिभाशाली हैं और जब भी उन्हें मौका मिलेगा, वह अपनी क्षमता साबित करेंगे।

Wed, 01 Jul 2026 11:27:01 +0530

  Videos
See all

CM Sai की आज बड़ी बैठक.. मंत्रालय में 6 घंटे चलेगा मंथन, सभी विभागों की होगी समीक्षा | Chhattisgarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T06:43:22+00:00

Breaking News LIVE: Pakistan में तख्तापलट तय? | Water Crisis | PoK Protest | Asim Munir | Shehbaz #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T06:36:18+00:00

"बच्चे की चुप्पी कहीं ऑटिज़्म का संकेत तो नहीं?" Autism Awareness | ASD | Health Tips | Health Vadi #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T06:40:09+00:00

Rajasthan News: CM Bhajan Lal Sharma करेंगे राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ | Jaipur #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T06:39:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers