Nothing ने किया बड़ा ऐलान! 7 जुलाई को लॉन्च होंगे Nothing Ear 3a TWS बड्स, इतनी होगी कीमत
Nothing ने अपने नए Nothing Ear 3a ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर टीज़ कर दी है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक नया टीजर जारी करते हुए पुष्टि की है कि Nothing Ear 3a का ग्लोबल लॉन्च 7 जुलाई को होगा। इसी इवेंट में कंपनी अपने नए Nothing Phone 4b से भी पर्दा उठाएगी। आइए अब इन अपकमिंग ईयरबड्स की सामने आई डिटेल्स के बारें में विस्तार से जानें।
Nothing Ear 3a: इस दिन होंगे लॉन्च
Nothing द्वारा जारी टीजर के अनुसार Nothing Ear 3a को 7 जुलाई को 11:00 BST (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा। टीज़र वीडियो में एक घूमता हुआ विनाइल रिकॉर्ड दिखाया गया है, जिसके आखिर में नए ईयरबड्स के चार कलर ऑप्शन की झलक मिलती है।
टीजर से पता चलता है कि Nothing Ear 3a को कंपनी चार आकर्षक रंगों - Black, Pink, Yellow और White में पेश करेगी। हालांकि कंपनी ने फिलहाल ईयरबड्स के डिज़ाइन, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का खुलासा नहीं किया है।
Nothing Phone 4b के साथ होगा लॉन्च
टीज़र में यह भी बताया गया है कि प्रमोशनल वीडियो को आगामी Nothing Phone 4b से शूट किया गया है। दोनों डिवाइस 7 जुलाई को आयोजित होने वाले एक ही लॉन्च इवेंट में पेश किए जाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि लॉन्च से पहले कंपनी आगामी दिनों में नए टीज़र जारी कर Nothing Ear 3a के फीचर्स, डिज़ाइन और अन्य जानकारियां साझा कर सकती है।
संभावित कीमत
लीक्स के मुताबिक, Nothing Ear 3a की यूरोप में शुरुआती कीमत 99 यूरो (लगभग ₹10,900) हो सकती है। यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो कंपनी पिछले साल लॉन्च हुए Nothing Ear (a) की कीमत को बरकरार रख सकती है।
फिलहाल Nothing ने यह पुष्टि नहीं की है कि Nothing Ear 3a को भारत में भी 7 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा या नहीं। हालांकि, Nothing के पिछले लॉन्च पैटर्न को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि भारतीय बाजार में भी इसकी एंट्री जल्द हो सकती है।
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में की ताबड़तोड़ बैटिंग, हुई छक्के-चौकों की बरसात, देखें Video
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
















.jpg)




