MP में जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन से पहले उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, बोले “5,914 करोड़ खर्च लेकिन काम अधूरे”
मध्यप्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अभियान का खूब प्रचार किया लेकिन जमीनी स्तर पर अधिकांश लक्ष्य पूरे नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि “यूँ ही कोई मध्यप्रदेश को ‘गज़ब’ नहीं कहता, यहाँ अधूरे काम करने की भी लागत 5,914 करोड़ है।”
कांग्रेस नेता ने कहा कि अभियान के 104 दिनों के दौरान 5,914 करोड़ खर्च किए गए, इसके बावजूद 277 अमृत सरोवर, 15,255 खेत तालाब अब भी अधूरे हैं। साथ ही 16 विभाग अपने निर्धारित लक्ष्यों तक नहीं पहुंच सके। उन्होंने कहा कि यह स्थिति सरकारी दावों और वास्तविकता के बीच बड़े अंतर को दर्शाती है।
उमंग सिंघार ने जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर सरकार को घेरा
उमंग सिंघार ने जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर मोहन सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारी खर्च के बावजूद अनेक कार्य अधूरे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस अभियान का खूब प्रचार किया, सिर्फ 104 दिनो में 5,914 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं, फिर भी 277 अमृत सरोवर अधूरे हैं, 15,255 खेत तालाब अधूरे हैं और 16 विभाग अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके।
सीएम से किए सवाल
नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सवाल करते हुए कहा है कि यदि हजारों करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी योजनाओं का अपेक्षित परिणाम नहीं मिला तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का मॉडल “काम आधा, प्रचार दोगुना” बनकर रह गया है। उमंग सिंघार ने कहा कि जनता के पैसे से कार्यक्रम, विज्ञापन और फोटोशूट तो पूरे हो जाते हैं, लेकिन जनता से जुड़े विकास कार्य अधूरे रह जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास की बजाय “हेडलाइन मैनेजमेंट” किया जा रहा है और इसकी कीमत जनता चुका रही है। बता दें कि आज राजगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का राज्य स्तरीय समापन समारोह आयोजित होने जा रहा है।
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज होगी आमने-सामने, यहां जानिए मुकाबले से जुडी पूरी जानकारी
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब नॉकआउट दौर में पहुंच चुका है। दरअसल पहला सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के पास बड़े मैच खेलने का अनुभव है, लेकिन मौजूदा फॉर्म ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में दिखाई देती है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज के पास 2016 फाइनल का इतिहास दोहराने का मौका है, जब उसने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना पहला विश्व कप जीता था।
दरअसल इस मुकाबले में केवल फाइनल का टिकट ही दांव पर नहीं होगा, बल्कि दो अलग-अलग क्रिकेट सोच भी आमने-सामने होंगी। ऑस्ट्रेलिया लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर मैदान में उतरेगा जबकि वेस्टइंडीज दबाव में बेहतर खेल दिखाने की कोशिश करेगा।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम बनकर सामने आई है। टीम ने ग्रुप चरण में अपने सभी मुकाबले जीते और किसी भी विरोधी को वापसी का मौका नहीं दिया। दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, पाकिस्तान और भारत जैसी टीमों को हराकर उसने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन संतुलित रहा है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर डालें नजर
वहीं हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में है। दोनों टीमों के बीच अब तक 19 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया ने 17 मैच जीते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भी दोनों टीमों की छह भिड़ंत हुई हैं, जिनमें पांच बार ऑस्ट्रेलिया विजेता रहा। हालांकि, वेस्टइंडीज की सबसे बड़ी जीत 2016 विश्व कप फाइनल में आई थी, जब उसने ऑस्ट्रेलिया को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। यही वजह है कि रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में होने के बावजूद वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं लिया जा सकता है।
एलिस पेरी और हेली मैथ्यूज पर रहेंगी सबसे ज्यादा नजरें
दरअसल ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी ऑलराउंडर एलिस पेरी इस टूर्नामेंट में शानदार लय में हैं। उन्होंने जरूरत पड़ने पर टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला है और गेंद से भी अहम योगदान दिया है। कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स की अगुआई में गेंदबाजी आक्रमण भी लगातार प्रभावी रहा है। उनके अलावा एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी और फीबी लिचफील्ड जैसी खिलाड़ी किसी भी समय मैच का रुख बदल सकती हैं।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), लूसी हैमिल्टन, किम गार्थ।
वेस्टइंडीज: हेली मैथ्यूज (कप्तान), डेंड्रा डॉटिन, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर, जहजारा क्लैक्सटन, चिनेल हेनरी, जेनिलीया ग्लासगो, आलिया अलीन, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, अश्मिनी मुनिसर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
















.jpg)





