Responsive Scrollable Menu

आषाढ़ माह में ऐसे करें तुलसी जी की पूजा, ये 5 उपाय घर में बढ़ाएंगे खुशहाली

आषाढ़ माह में तुलसी जी की पूजा कैसे करें? ये 5 आसान उपाय घर में सुख-समृद्धि, लक्ष्मी कृपा और खुशहाली लाएंगे। जानिए आषाढ़ में तुलसी पूजा का सही तरीका, जल अर्पण, दीपक और परिक्रमा का महत्व।

Continue reading on the app

South OTT Releases This Week: ओटीटी पर मचेगा बवंडर, बवाल काटने आ रही हैं 5 फिल्मों-सीरीज, एक्शन-हॉरर का मिलेगा फुल डोज

जुलाई के पहले वीक में एक से बढ़कर फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इसमें कई तो इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रही हैं। ऐसे में चलिए बताते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर साउथ की 6 कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Cricket News: 57 शतक ठोकने वाला बना हैदराबाद टीम का मेंटर, 2 साल के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर को 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन से पहले हैदराबाद टीम का नया मेंटर नियुक्त किया गया। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें 2 साल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान जाफर सिर्फ सीनियर टीम ही नहीं, बल्कि एज ग्रुप की टीमों के खिलाड़ियों के साथ भी काम करेंगे।

बता दें कि वसीम जाफर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 57 शतक ठोके हैं और उनके नाम 19 हजार से ज्यादा रन हैं। वसीम ने भारत के लिए 31 टेस्ट भी खेले हैं। 

वसीम जाफर हैदराबाद टीम के मेंटर बने
वसीम जाफर की नियुक्ति को हैदराबाद क्रिकेट में बड़े बदलाव की शुरुआत माना जा रहा। माना जा रहा है कि हाल ही में हैदराबाद क्रिकेट के हेड ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस बने अंबाती रायुडू की पहल पर ही जाफर को टीम से जोड़ा गया। रायुडू का मानना है कि घरेलू क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल जाफर टीम में जीत की मानसिकता विकसित करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

जाफर ने 10 बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता
जाफर का घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने अपने करियर में 10 बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता और आज भी रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसी अनुभव को देखते हुए हैदराबाद ने उन्हें टीम के साथ जोड़ने का फैसला किया है।

कई घरेलू टीमों के कोच रह चुके
साल 2020 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद जाफर लगातार कोचिंग और मेंटरिंग से जुड़े रहे। उन्होंने विदर्भ, उत्तराखंड, ओडिशा और पंजाब जैसी घरेलू टीमों के साथ काम किया है। इसके अलावा वह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में सलाहकार बल्लेबाजी कोच और आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के साथ भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

हैदराबाद की घरेलू क्रिकेट में पिछले सीजन की बात करें तो टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। 2025-26 रणजी ट्रॉफी में टीम अपने ग्रुप में चौथे स्थान पर रही और सात मैचों में सिर्फ एक मैच में ही सीधी जीत दर्ज कर सकी। विजय हजारे ट्रॉफी में भी टीम ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सकी। हालांकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैदराबाद ने बेहतर प्रदर्शन किया था। टीम फाइनल के बेहद करीब पहुंची, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर हरियाणा ने उसे पीछे छोड़ दिया।

मई 2026 में अंबाती रायुडू के नेतृत्व में नई प्रशासनिक टीम के आने के बाद हैदराबाद क्रिकेट में कई बदलाव शुरू हुए हैं। एसोसिएशन ने तेलंगाना टी20 लीग को मंजूरी दी है, जिसमें आठ फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा ले रही हैं और टूर्नामेंट 12 जुलाई तक चलेगा। इसके अलावा राज्य के विभिन्न जिलों में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए भी कई परियोजनाओं पर काम शुरू किया गया है।

अब वसीम जाफर के अनुभव से हैदराबाद क्रिकेट को नई दिशा मिलने की उम्मीद। टीम प्रबंधन को भरोसा है कि उनकी मौजूदगी से युवा खिलाड़ियों का विकास होगा और आने वाले घरेलू सीजन में टीम का प्रदर्शन भी बेहतर होगा।

Tue, 30 Jun 2026 11:07:43 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | Haldia Petrochemicals Pipeline Fire | भीषण आग से कैसे हालात? | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T06:08:33+00:00

Breaking News: Jaipur में पैरामेडिकल परीक्षा में 45 छात्रों को नकल कराने का था प्लान, साजिश नाकाम #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T06:10:09+00:00

Seychelles की धरती पर भारतीय सेना को PM ने दिया सम्मान | #pmmodi #army #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T06:13:39+00:00

Pune Ketan Murder Case: Siya के भाई Sahil Goyal को वकील आशुतोष ने भेजा 10 करोड़ का नोटिस #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T06:09:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers