Apple की अगली iPhone 18 सीरीज को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। मशहूर विश्लेषक मिंग-ची कुओ (Ming-Chi Kuo) के अनुसार, कंपनी iPhone 18 और iPhone 18e में 9GB RAM दे सकती है, जिससे Apple Intelligence फीचर्स पहले से बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे।
iPhone 18 और iPhone 18e में मिलेगा A20 चिपसेट रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2027 की पहली छमाही में लॉन्च होने वाले iPhone 18 और iPhone 18e में Apple का नया A20 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिप TSMC की 2nm Gate-All-Around (GAA) तकनीक पर आधारित होगी, जिससे बेहतर परफॉर्मेंस और अधिक पावर एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है।
9GB RAM के साथ नया मेमोरी डिजाइन लीक के अनुसार, iPhone 18 और iPhone 18e में 9GB RAM के लिए 1.5GB के छह DRAM चिप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मौजूदा iPhone 17 और iPhone 17e से अलग होगा, जिनमें 8GB RAM के लिए 2GB के चार मेमोरी चिप्स दिए गए हैं।
हालांकि RAM में बढ़ोतरी केवल 1GB की होगी, लेकिन इससे iOS 27 पर Apple Intelligence फीचर्स को बेहतर और स्मूद अनुभव मिलने की संभावना है।
Pro मॉडल में मिल सकती है 12GB RAM रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, जिसे फिलहाल iPhone Ultra के नाम से जाना जा रहा है, इनमें 12GB RAM मिलने की संभावना है। इन स्मार्टफोन्स में A20 Pro चिपसेट और 1.5GB के आठ DRAM चिप्स का उपयोग किया जा सकता है।
Apple Intelligence के लिए 12GB RAM जरूरी Apple ने iOS 27 के साथ अपने सबसे एडवांस्ड ऑन-डिवाइस AI मॉडल को पेश किया है। कंपनी के अनुसार, इस AI मॉडल को चलाने के लिए कम से कम 12GB यूनिफाइड मेमोरी की जरूरत होती है। यही वजह है कि फिलहाल यह फीचर केवल चुनिंदा डिवाइसों जैसे iPhone Air, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max, M4 या उससे नए iPad, M3 या उससे नए Mac और Apple Vision Pro (M5 चिप) तक सीमित है।
क्या iPhone 18 में मिलेगा पूरा AI अनुभव? अगर यह लीक सही साबित होती है, तो 9GB RAM मिलने के बावजूद यह स्पष्ट नहीं है कि iPhone 18 और iPhone 18e Apple के सबसे एडवांस्ड ऑन-डिवाइस AI मॉडल को पूरी तरह सपोर्ट कर पाएंगे या नहीं। क्योंकि फिलहाल Apple की न्यूनतम आवश्यकता 12GB RAM बताई गई है।
भारत के सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने के लिए तैयार हैं लेकिन इसके साथ ही स्पष्ट किया कि इस 15 वर्षीय प्रतिभाशाली बल्लेबाज को पदार्पण से पहले उसी प्रक्रिया से गुजरना होगा जिससे टीम के अन्य खिलाड़ी गुजरे हैं।
सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ दो मैच की टी20 श्रृंखला में पदार्पण का मौका नहीं मिला जो चर्चा का विषय बन गया क्योंकि भारतीय टीम इन दोनों मैच में हार गई।
डोएशे ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘वह (सूर्यवंशी) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन संजू सैमसन भी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीन महीने पहले हमें विश्व कप जिताने में बहुत बड़ा योगदान दिया था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘सैमसन ने आईपीएल में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया तथा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बनाए रखना और उन्हें यह संदेश देना महत्वपूर्ण है कि हम खिलाड़ियों को टीम में लंबी अवधि तक मौका देना चाहते हैं।’’
डोएशे ने कहा, ‘‘हम सभी वैभव को खेलते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं, लेकिन उन्हें भी उसी प्रक्रिया से गुजरना होगा। उनकी काबिलियत पर किसी को कोई संदेह नहीं है।’’
सूर्यवंशी ने आईपीएल में 776 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 230 से अधिक रहा। अपने इस प्रदर्शन के दम पर ही वह राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे।