Responsive Scrollable Menu

BAN vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे से बाहर रह सकते लिटन दास, फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

BAN vs ZIM: बांग्लादेश क्रिकेट टीम को जिम्बाब्वे दौरे से पहले बड़ा झटका लग सकता। टीम के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास के पहले वनडे में खेलने की संभावना लगभग खत्म हो गई। हालांकि राहत की बात यह है कि अगर उनकी रिकवरी तय योजना के मुताबिक रही तो वह सीरीज के दूसरे और तीसरे वनडे में वापसी कर सकते।

बांग्लादेश टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने लिटन दास की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि लिटन के बाएं पैर की पिंडली (लेफ्ट काफ मसल) में ग्रेड-1 की चोट है। इस तरह की चोट से पूरी तरह उबरने में आमतौर पर दो से तीन सप्ताह का समय लगता है।

लिटन दास पहले वनडे में नहीं खेलेंगे
फिजियो के मुताबिक, लिटन की चोट को अब लगभग 2 सप्ताह हो चुके हैं और उनकी रिकवरी अच्छी गति से चल रही। टीम को उम्मीद है कि तीसरे सप्ताह के आखिर तक वह पूरी तरह फिट हो जाएंगे। हालांकि 6 जुलाई को होने वाले पहले वनडे तक उनके पूरी तरह फिट होने की संभावना बेहद कम है।

बायजेदुल इस्लाम खान ने कहा, 'लिटन दास के पहले वनडे में खेलने की संभावना लगभग नहीं के बराबर है। लेकिन अगर वह फिटनेस टेस्ट के सभी मानकों पर खरे उतरते हैं तो दूसरे और तीसरे वनडे में उनके खेलने की पूरी उम्मीद है।'

दूसरे और तीसरे वनडे में खेल सकते लिटन
दिलचस्प बात यह है कि पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद लिटन दास को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। चयनकर्ताओं को भरोसा है कि वह सीरीज के दौरान फिट होकर टीम को मजबूती देंगे।

लिटन आखिरी बार जून के मध्य में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे। इसके बाद चोट के कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे। उस सीरीज में बांग्लादेश को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। चोट की वजह से वह जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में भी हिस्सा नहीं ले सके।

वहीं टीम के लिए एक अच्छी खबर भी है। कप्तान मेहदी हसन मिराज वनडे टीम में वापसी कर चुके। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कन्कशन (सिर में चोट) के कारण वह नहीं खेल पाए थे। इसके अलावा उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर टेस्ट टीम से आराम भी दिया गया था। अब मिराज की वापसी से वनडे टीम को संतुलन और अनुभव मिलेगा। बांग्लादेश की टीम अब उम्मीद करेगी कि लिटन दास जल्द फिट होकर बल्लेबाजी क्रम को मजबूती दें और टीम जिम्बाब्वे दौरे पर बेहतर प्रदर्शन करे।

Continue reading on the app

IND vs IRE: 'गौतम गंभीर, हम कभी आपको कोच नहीं बनाएंगे...' आयरलैंड से हार के बाद इस देश के क्रिकेट बोर्ड ने उड़ाया मजाक

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की हार के बाद सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही। इसी बीच आइसलैंड क्रिकेट ने भारत के हेड कोच गौतम गंभीर पर ऐसा तंज कसा, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आइसलैंड क्रिकेट का यह पोस्ट कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।

आइसलैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर तंज कसते हुए लिखा, 'हम पुष्टि करते हैं कि गौतम गंभीर को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल नहीं करना चाहते। हालांकि उनमें प्रतिभा जरूर है। इतने स्टार खिलाड़ियों वाली भारतीय टीम को लेकर आयरलैंड में ऐसे नतीजे हासिल करना वास्तव में असाधारण क्षमता की बात है।'

आयरलैंड ने भारत को टी20 सीरीज में हराया
यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरी भारतीय टीम पहला मुकाबला 34 रन से हार गई थी। इसके बाद बारिश से प्रभावित दूसरे टी20 में भी भारत 1 रन से मुकाबला हार गया। इसके साथ ही आयरलैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में द्विपक्षीय सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया।

भारतीय बल्लेबाजी फ्लॉप रही
सीरीज में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा, लेकिन बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। कप्तान श्रेयस अय्यर, टी20 विश्व कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन और अन्य बल्लेबाज बड़ी पारियां नहीं खेल सके। दूसरे मुकाबले में 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 20 ओवर में 153 रन ही बना पाया और जीत से सिर्फ एक रन दूर रह गया।

श्रेयस की कप्तानी की हार से शुरुआत
इस हार के साथ श्रेयस अय्यर अपने पहले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले बतौर कप्तान हारने वाले भारत के दूसरे कप्तान भी बन गए। अब उनकी नजर इंग्लैंड दौरे पर वापसी करने पर होगी।

भारतीय टीम इस सप्ताह इंग्लैंड दौरे पर रवाना होगी, जहां दोनों टीमों के बीच पांच टी20 की सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में होगा। दूसरा मैच 4 जुलाई को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। इसके बाद बाकी तीन मुकाबले 7, 9 और 11 जुलाई को क्रमशः नॉटिंघम, ब्रिस्टल और साउथैम्प्टन में होंगे।

आयरलैंड दौरे के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें दोनों मैचों में मौका नहीं मिला। लगातार 2 हार के बाद अब क्रिकेट विशेषज्ञ और प्रशंसक वैभव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग कर रहे। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में उनके अंतरराष्ट्रीय डेब्यू की संभावना काफी बढ़ गई।

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड सीरीज से पहले कोच ने किया साफ, भले ही वैभव सूर्यवंशी कितना भी तैयार हो, इंतजार करना होगा...

आयरलैंड टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू ना होने के बाद अब फैंस को इंग्लैंड के खिलाफ उनके मैदान पर भारत के लिए उतरने का इंतजार है. भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने इसको लेकर बयान दिया है. उनका कहना है कि भले ही वो कितने भी तैयार हों लेकिन इंतजार करना होगा. Mon, 29 Jun 2026 12:47:23 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग में कर्मचारियों का बंपर फायदा! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T08:10:05+00:00

Bijnor Islampur Controversy: इस्लामपुर का मुसलमान ऊंच-नीच से परेशान | UP | Land Jihad | Muslim #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T08:02:08+00:00

PM Surya Ghar Yojana: अतिरिक्त सौर बिजली खरीदेगी पावर कंपनी, उपभोक्ताओं को मिलेगा आर्थिक फायदा #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T08:12:19+00:00

Antarctica’s first dinosaur fossil found in a drawer | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T08:06:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers