10 Protein Rich Fruits:जब आप प्रोटीन से भरपूर खाने की चीज़ों के बारे में सोचते हैं, तो शायद फल सबसे पहले आपके दिमाग में नहीं आते. हालांकि, ये अंडे, दूध या दाल जैसी ज़्यादा प्रोटीन वाली चीज़ों की जगह तो नहीं ले सकते, लेकिन कुछ फलों में भी अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है.
Summer Makeup Tips : चिलचिलाती गर्मी और चिपचिपे पसीने से क्या आपका मेकअप भी मिनटों में बह जाता है? जानिए वो 5 आसान ब्यूटी हैक्स, जिससे भारी उमस और लू के बीच भी आपका मेकअप रहेगा 100% स्वेट-प्रूफ और चेहरा दिखेगा फ्रेश-ग्लोइंग.
Vaibhav Sooryavanshi: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू नहीं मिलने के बाद लगातार सवाल उठ रहे। अब टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने इस फैसले पर पहली बार खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ कहा कि वैभव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लेकिन टीम प्रबंधन उन्हें भी बाकी खिलाड़ियों की तरह सही समय का इंतजार कराना चाहता।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में वैभव को मौका नहीं देने के फैसले पर क्रिकेट विशेषज्ञों और फैंस ने सवाल उठाए। माना जा रहा था कि कम से कम एक मैच में युवा बल्लेबाज को डेब्यू का मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
वैभव का क्यों नहीं हुआ डेब्यू दूसरे टी20 के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रयान टेन डोशेट ने कहा कि वैभव की प्रतिभा पर किसी को कोई संदेह नहीं है। उन्होंने कहा, 'वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन यह भी नहीं कहा जा सकता कि हम संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी को बाहर कर दें, जिसने तीन महीने पहले भारत को टी20 विश्व कप जिताने में बड़ी भूमिका निभाई थी और उसका आईपीएल सीजन भी अच्छा रहा।'
सहायक कोच ने यह भी साफ किया कि टीम प्रबंधन नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में खिलाड़ियों को लंबा मौका देना चाहता है। उनका मानना है कि बार-बार बदलाव करने के बजाय खिलाड़ियों पर भरोसा जताना जरूरी है, ताकि टीम में स्थिरता बनी रहे।
बाकी खिलाड़ियों को पूरे मौके देना चाहते: कोच उन्होंने कहा, 'हम खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देना चाहते हैं। हमारा संदेश साफ है कि टीम में जगह मिलने के बाद खिलाड़ियों को लगातार मौके दिए जाएंगे। वैभव जितने तैयार हैं और जितना हर कोई उन्हें खेलते देखना चाहता है, उन्हें भी बाकी खिलाड़ियों की तरह अपनी बारी का इंतजार करना होगा।'
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले दो आईपीएल सीजन में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए सात मैचों में 252 रन बनाने वाले इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती।
इसी साल उन्होंने भारत की अंडर-19 विश्व कप जीत में भी अहम भूमिका निभाई। सात मैचों में 439 रन बनाने के अलावा उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में सिर्फ 80 गेंदों पर 175 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। इसके अलावा आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाकर भारतीय खिलाड़ी के रूप में सबसे तेज आईपीएल शतक का रिकॉर्ड भी बनाया।
हाल ही में श्रीलंका-ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में इंडिया-ए के लिए उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। अब भारत की अगली चुनौती इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज है, जिसकी शुरुआत 1 जुलाई से होगी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वैभव को इस दौरे पर अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिल सकता है।