India-Peru Relations | बेंगलुरु और लीमा के बीच 'सिस्टर सिटी एग्रीमेंट' का प्रस्ताव, 10 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य
भारत और पेरू गणराज्य के बीच आर्थिक व राजनयिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की गई है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने पेरू की राजधानी लीमा (Lima) और भारत की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरु शहर के बीच एक ‘सिस्टर सिटी एग्रीमेंट’ (Sister City Agreement) का प्रस्ताव रखा है। अधिकारियों द्वारा सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार, इस रणनीतिक साझेदारी का मुख्य उद्देश्य व्यापार, उच्च शिक्षा, तकनीकी नवाचार, स्वास्थ्य सेवा और समृद्ध सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में आपसी सहयोग को गहरा करना है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसे पेरू गणराज्य के साथ आर्थिक एवं कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: Health Tips: Hips और Thighs का Fat Burn होगा तेजी से, अपनाएं ये Special Diet और आसान Workout
आधिकारिक बयान के अनुसार, यह प्रस्ताव 28 जून को बेंगलुरु में आयोजित एक उच्चस्तरीय राजनयिक समारोह में रखा गया। यह समारोह पेरू गणराज्य के 205वें स्वतंत्रता दिवस और भारत-पेरू के बीच राजनयिक संबंधों के 63 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर परमेश्वर ने पेरू के लातिन अमेरिकी स्वतंत्रता आंदोलन और महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के बीच समानताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि लोकतंत्र, दृढ़ता और समावेशी विकास जैसे साझा मूल्य दोनों देशों के संबंधों की आधारशिला हैं।
कर्नाटक की वैश्विक आर्थिक भूमिका का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य, भारत के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सॉफ्टवेयर निर्यात और जैव प्रौद्योगिकी उत्पादन में 40 प्रतिशत से अधिक योगदान देता है, जिससे वह देश का प्रमुख प्रौद्योगिकी एवं नवाचार केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट’ को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने एक बार फिर साबित किया है कि कर्नाटक दुनिया के सबसे आकर्षक निवेश स्थलों में से एक है।
परमेश्वर ने कहा, ‘‘ बेंगलुरु और पेरू के किसी प्रमुख शहर के बीच ‘सिस्टर सिटी’ साझेदारी व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, प्रौद्योगिकी, नवाचार तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान में सहयोग के नए संस्थागत रास्ते खोलेगी। यह पहल आने वाले वर्षों में भारत और पेरू के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 10 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकती है।’’ समारोह को संबोधित करते हुए भारत में पेरू के राजदूत जेवियर मैनुअल पॉलिनिच वेलार्दे ने बेंगलुरु को दुनिया की अग्रणी नवाचार राजधानियों में से एक बताया और भारतीय उद्योग जगत से पेरू में निवेश के अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।
इसे भी पढ़ें: T20 World Cup में Harmanpreet Kaur ने स्वीकारी बड़ी चूक, बोलीं- हम अपने लेवल का क्रिकेट नहीं खेले, Team India को सोचना होगा
उन्होंने कहा, ‘‘ बेंगलुरु ने नवाचार एवं उद्यमिता के वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है। हम कर्नाटक के निवेशकों तथा उद्योगपतियों को पेरू में अपने निवेश का विस्तार करने और हमारे विकास अभियान के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि पेरू कृत्रिम मेधा (एआई), डिजिटल बदलाव, वित्तीय प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों में भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ सहयोग का इच्छुक है। उन्होंने इन क्षेत्रों को भविष्य में भारत-पेरू सहयोग के प्रमुख स्तंभ करार दिया।
Cyber Fraud का नया तरीका! WhatsApp Web के जरिए हैकर्स चुरा रहे हैं आपका Personal Data
व्हाट्सऐप वेब और डेस्कटॉप उपयोगकर्ताओं को मैलवेयर के जरिए बड़े पैमाने पर निशाना बनाया जा रहा है, जिससे लोगों के उपकरणों तक अनधिकृत पहुंच बनाने तथा संवेदनशील जानकारी चुराने की कोशिश की जा रही हैं। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-आईएन) ने यह जानकारी दी। सीईआरटी-आईएन ने व्हाट्सऐप वेब और डेस्कटॉप उपयोगकर्ताओं को किसी भी फाइल को लेकर सावधान रहने की चेतावनी दी है, भले ही वे किसी दोस्त, सहकर्मी या परिवार के सदस्य की तरफ से ही क्यों न प्राप्त हुई हों।
एजेंसी ने 25 जून को जारी परामर्श में कहा, ‘‘यह देखा गया है कि बड़े पैमाने पर मैलवेयर फैलाने के एक अभियान से व्हाट्सऐप डेस्कटॉप और व्हाट्सऐप वेब उपयोगकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है।’’ कैस्परस्की और सिक्योरलिस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि खतरा पैदा करने वाले लोग हैक किए गए व्हाट्सऐप अकाउंट का इस्तेमाल करके सीधे पीड़ितों को खतरनाक फाइल भेजते हैं। इससे मैसेज असली लगते हैं और सफल हमले की आशंका काफी बढ़ जाती है।
सीईआरटी-आईएन ने कहा, ‘‘हमलावर पहले से हैक किए गए व्हाट्सऐप अकाउंट का इस्तेमाल करके उपयोगकर्ता के परिचित लोगों को खतरनाक फाइल भेजते हैं। जान पहचान वाले व्यक्ति के नंबर से मैसेज आने की वजह से इन्हें प्राप्त करने वाला व्यक्ति फाइल को खोलने के लिए जल्दी तैयार हो सकते हैं।’’ मैलवेयर हमले में सफलता मिलते ही साइबर अपराधी उपकरण का रिमोट एक्सेस (उपकरण पर नियंत्रण) हासिल कर सकते हैं, धोखाधड़ी वाली गतिविधियों के लिए निजी जानकारी चुरा सकते हैं। इन सब सेलोगों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi