Responsive Scrollable Menu

लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार; 15 दमकल गाड़ियां जुटीं

लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार; 15 दमकल गाड़ियां जुटीं

Continue reading on the app

‘मां, CRPF में सिलेक्शन हो गया’, सड़क किनारे सब्जी बेच रही मां के पैरों में गिरकर रो पड़ा बेटा

‘मां, CRPF में सिलेक्शन हो गया’, सड़क किनारे सब्जी बेच रही मां के पैरों में गिरकर रो पड़ा बेटा

Continue reading on the app

  Sports

IND vs IRE: आयरलैंड में टीम इंडिया क्यों हुई फेल? नई कप्तानी या पुरानी कमजोरी, जानें हार की 3 बड़ी वजहें

India vs Ireland: टी20 की मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम की आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप ने हर किसी को हैरान कर दिया। दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम का लगातार 2 मुकाबले हारना किसी बड़े झटके से कम नहीं माना जा रहा। इससे भी बड़ी बात यह है कि हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में यह तीसरा 'व्हाइटवॉश' है, जिसने टीम के प्रदर्शन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

इससे पहले भारत को 2024 में घरेलू टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड ने 3-0 से हराया था। इसके बाद पिछले साल दक्षिण अफ्रीका ने भी भारत को घर में टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी थी। हालांकि वे दोनों मजबूत टेस्ट टीमें थीं, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार को ज्यादा चौंकाने वाला माना जा रहा। सीरीज शुरू होने से पहले आयरलैंड आईसीसी टी20 रैंकिंग में 12वें स्थान पर था, जबकि भारत पिछले 2 टी20 विश्व कप जीतकर इस फॉर्मेट की सबसे मजबूत टीम माना जाता।

क्यों आयरलैंड से भारत सीरीज हारा?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि भारत लगातार दो मैच हार गया। इसकी सबसे पहली वजह खिलाड़ियों की थकान मानी जा रही। मार्च की शुरुआत में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप जीता था। इसके तुरंत बाद खिलाड़ियों ने आईपीएल की तैयारी शुरू कर दी। 2 महीने से ज्यादा चले इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने भीषण गर्मी में लगातार क्रिकेट खेला। आईपीएल खत्म होते ही अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और 3 वनडे खेले गए।

इसके बाद भारत-ए टीम को श्रीलंका भेजा गया, जहां कई खिलाड़ियों ने पांच मुकाबले खेले। ऐसे व्यस्त कार्यक्रम का असर खिलाड़ियों की फिटनेस और मानसिक ताजगी पर दिखा।

आयरलैंड की कंडीशन भी हार की एक वजह
दूसरी वजह आयरलैंड की परिस्थितियां भी मानी जा रही। भारत और श्रीलंका के गर्म मौसम से निकलकर टीम सीधे बेलफास्ट के ठंडे मौसम में पहुंची। वहां की तेज और सीम गेंदबाजों के अनुकूल पिचों पर बल्लेबाज पूरी तरह असहज नजर आए। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में सपाट पिचों पर खेलने के बाद विदेशी हालात में ढलना भारतीय बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रहा।

नई कप्तानी भी हार का कारण
तीसरी वजह नई कप्तानी को भी माना जा रहा। सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर पहली बार इस टीम की कमान संभाल रहे थे। किसी नए कप्तान की सोच और रणनीति को समझने में खिलाड़ियों को समय लगता है। टीम अभी नए नेतृत्व के साथ पूरी तरह सहज नहीं दिखी।

बल्लेबाजी बेरंग नजर आई
हालांकि सबसे बड़ी चिंता बल्लेबाजी रही। संजू सैमसन, ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर जैसे अनुभवी बल्लेबाज दोनों मैचों में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। दूसरे टी20 में भारत 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 153/9 तक ही पहुंच पाया और सिर्फ एक रन से मैच हार गया। पहले मुकाबले में भी टीम को 34 रन से हार मिली थी।

अब भारत के सामने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज की चुनौती है। आयरलैंड में मिली इस शर्मनाक हार के बाद टीम और खासकर मुख्य कोच गौतम गंभीर पर दबाव काफी बढ़ गया है। अगर इंग्लैंड के खिलाफ भी नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे, तो आलोचना और तेज हो सकती है।

Mon, 29 Jun 2026 10:59:25 +0530

  Videos
See all

Manali Trip | Shimla Tour | Weather News : मनाली रोड पर जाम, पर्यटक रहें अलर्ट | Times Now Navbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T05:40:19+00:00

Ram Mandir Donation Scam | आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी, पुलिस की रिमांड अर्जी पर होगी सुनवाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T05:35:01+00:00

Rajasthan News: राजस्थान में पल्स पोलियो अभियान शुरू, CM ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T05:36:07+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दिनभर की बड़ी खबरें | Nihang Sikh Clash | CM Dhami | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T05:45:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers