Barmer News : रेगिस्तान का 'गोल्डन ब्वॉय'! गंगासरा के प्रवीण सिंह ने पानी मे जीता गोल्ड, एशियन रोइंग चैंपियनशिप में चयन
Barmer News : बाड़मेर जिले के सीमावर्ती गांव गंगासरा के रहने वाले और भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे प्रवीण सिंह धांधू ने अपनी मेहनत और अनुशासन के दम पर देशभर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. पुणे में आयोजित अंडर-23 रोइंग नेशनल चैंपियनशिप में सर्विसेज टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया. रेगिस्तान की धरती से निकलकर पानी के खेल रोइंग में गोल्ड जीतना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इस प्रदर्शन के आधार पर प्रवीण सिंह का चयन दिसंबर में होने वाली एशियन रोइंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में किया गया है, जहां वे देश का प्रतिनिधित्व करेंगे. उनकी सफलता से परिवार, गांव और पूरे बाड़मेर जिले में खुशी का माहौल है. सीमित संसाधनों के बावजूद मिली यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है और अब सभी की नजरें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं.
अवैध अतिक्रमण से सिमटता जा रहा झांसी का ऐतिहासिक धरोहर लक्ष्मी ताल, सदियों से रहा शहर की पहचान
झांसी का ऐतिहासिक लक्ष्मी ताल सदियों से शहर की पहचान रहा है. यह केवल एक तालाब नहीं था, बल्कि हजारों लोगों की जीवनरेखा था. पुराने समय में जब पानी की आधुनिक व्यवस्थाएं नहीं थीं, तब इसी तालाब से आसपास के लोगों की प्यास बुझती थी और उनकी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी होती थीं. शहर के विकास के साथ-साथ इस तालाब का महत्व भी बना रहा, लेकिन समय बीतने के साथ इसकी स्थिति लगातार खराब होती चली गई.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18















.jpg)




