राम मंदिर दान घोटाले की जांच तेज! चंपत राय से घंटों पूछताछ, जल्द कई बड़े नामों से सवाल
अयोध्या मंदिर में हुई चोरी के मामले में VHP के उपाध्यक्ष और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से पूछताछ हुई है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने उनका बयान दर्ज किया है।
किसिंग सीन में कंगना रनौत ने काट लिए थे Vir Das के होंठ: वायरल दावे पर फूटा Kangana का गुस्सा, एक्टर ने भी किया रिएक्ट!
Kangana Ranaut Vir Das Kissing Scene Row: कंगना रनौत और वीर दास फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' से जुड़े एक दावे को लेकर चर्चा में है। हाल ही में एक पत्रकार ने कहा था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान किसिंग सीन में कंगना रनौत ने वीर दास के होंठ पर चोट पहुंचा दी थी। अब इस दावे पर खुद वीर दास और कंगना ने रिएक्ट किया है।
वीर दास ने बताई सच्चाई
Right. Just so we are clear. This story is pure fiction. Kangana was a complete professional and I still maintain, a truly gifted artist. This is unfair slander to her. She went on to call me a terrorist a few years later for my comedy ???? but on set…no problems at all. https://t.co/o0AjB04WnT
— Vir Das (@thevirdas) June 28, 2026
वीर दास ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि यह पूरी कहानी झूठी है। उन्होंने लिखा कि कंगना रनौत शूटिंग के दौरान पूरी तरह प्रोफेशनल थी। साथ ही उन्होंने कंगना की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक शानदार कलाकार हैं और उनके बारे में ऐसी बातें फैलाना सही नहीं है।
कंगना रनौत ने भी दिया जवाब
Thanks Vir but who is she ? Ewww seems like some weirdo using us to satisfy her demonic sex fantasies, I am eating your blood and you are traumatised and crying even today after a decade.
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) June 28, 2026
How random ???? https://t.co/UhhBxA1Gk8
वीर दास के समर्थन में अब कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वीर की पोस्ट पर जवाब देते हुए पत्रकार के दावे पर नाराजगी जताई। कंगना ने लिखा, "थैंक यू वीर, लेकिन ये महिला है कौन? छी... लगता है कि वह हमारा नाम इस्तेमाल करके अपनी अजीब और गंदी कल्पनाओं को सच साबित करने की कोशिश कर रही है। कभी कहती है कि मैं तुम्हारा खून पी रही थी, तो कभी कहती है कि 10 साल बाद भी तुम उस घटना को याद करके रोते हो। ये सब बेहद अजीब और बेबुनियाद बातें हैं।"
क्या था पूरा मामला?
Vir Das Hmesha Bolne ke liye jaane jaate hai.. So Is journalist ke statement par kyu chup hai??
— Shikhar Negi (@ImshikharNegi) June 27, 2026
Kya wo sach kah rhi hai?? ????@thevirdaspic.twitter.com/JFzaGIDkXp
हाल ही में पत्रकार सिमी चंदोके, सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में पहुंची थी। बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि 'रिवॉल्वर रानी' के एक किसिंग सीन में कंगना रनौत सीन खत्म होने के बाद भी किस करती रहीं। उनके मुताबिक, इससे वीर दास के होंठ पर चोट लग गई थी और खून भी निकल आया था।
वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो वीर दास हाल ही में 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में नजर आए थे। इस फिल्म से उन्होंने बतौर निर्देशक भी शुरुआत की।
वहीं कंगना रनौत की हालिया रिलीज 'भारत भाग्य विधाता' है। यह फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान अस्पताल के कर्मचारियों की बहादुरी और उनके योगदान की कहानी दिखाती है।
यह भी पढ़े- 'गर्लफ्रेंड और बेस्ट फ्रेंड ने दिया धोखा', हर्षद चोपड़ा ने 'लॉकअप 2' में बयां 16 साल किया पुराना दर्द!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
Haribhoomi





















