Jyestha Purnima 2026: आज 29 जून 2026 की ज्येष्ठ पूर्णिमा पर लक्ष्मी नारायण और गजलक्ष्मी योग बन रहे हैं. जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर इन शुभ संयोगों का प्रभाव और किसे मिलेगा धन लाभ.
Chakradharpur Hostel Ceiling Collapse: चक्रधरपुर में कल्याण विभाग के आदिवासी कन्या छात्रावास की जर्जर छत का हिस्सा गिरने से 73 छात्राओं में दहशत है. 5 साल से सोलर जलमीनार और शौचालय खराब है. पढ़ें, ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट
BAN vs ZIM: बांग्लादेश क्रिकेट टीम को जिम्बाब्वे दौरे से पहले बड़ा झटका लग सकता। टीम के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास के पहले वनडे में खेलने की संभावना लगभग खत्म हो गई। हालांकि राहत की बात यह है कि अगर उनकी रिकवरी तय योजना के मुताबिक रही तो वह सीरीज के दूसरे और तीसरे वनडे में वापसी कर सकते।
बांग्लादेश टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने लिटन दास की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि लिटन के बाएं पैर की पिंडली (लेफ्ट काफ मसल) में ग्रेड-1 की चोट है। इस तरह की चोट से पूरी तरह उबरने में आमतौर पर दो से तीन सप्ताह का समय लगता है।
लिटन दास पहले वनडे में नहीं खेलेंगे फिजियो के मुताबिक, लिटन की चोट को अब लगभग 2 सप्ताह हो चुके हैं और उनकी रिकवरी अच्छी गति से चल रही। टीम को उम्मीद है कि तीसरे सप्ताह के आखिर तक वह पूरी तरह फिट हो जाएंगे। हालांकि 6 जुलाई को होने वाले पहले वनडे तक उनके पूरी तरह फिट होने की संभावना बेहद कम है।
बायजेदुल इस्लाम खान ने कहा, 'लिटन दास के पहले वनडे में खेलने की संभावना लगभग नहीं के बराबर है। लेकिन अगर वह फिटनेस टेस्ट के सभी मानकों पर खरे उतरते हैं तो दूसरे और तीसरे वनडे में उनके खेलने की पूरी उम्मीद है।'
दूसरे और तीसरे वनडे में खेल सकते लिटन दिलचस्प बात यह है कि पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद लिटन दास को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। चयनकर्ताओं को भरोसा है कि वह सीरीज के दौरान फिट होकर टीम को मजबूती देंगे।
लिटन आखिरी बार जून के मध्य में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे। इसके बाद चोट के कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे। उस सीरीज में बांग्लादेश को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। चोट की वजह से वह जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में भी हिस्सा नहीं ले सके।
वहीं टीम के लिए एक अच्छी खबर भी है। कप्तान मेहदी हसन मिराज वनडे टीम में वापसी कर चुके। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कन्कशन (सिर में चोट) के कारण वह नहीं खेल पाए थे। इसके अलावा उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर टेस्ट टीम से आराम भी दिया गया था। अब मिराज की वापसी से वनडे टीम को संतुलन और अनुभव मिलेगा। बांग्लादेश की टीम अब उम्मीद करेगी कि लिटन दास जल्द फिट होकर बल्लेबाजी क्रम को मजबूती दें और टीम जिम्बाब्वे दौरे पर बेहतर प्रदर्शन करे।