Responsive Scrollable Menu

सलमान की को-स्टार ने बताया कास्टिंग काउच का अनुभव:इंदिरा कृष्णन को कहा गया- कंफर्टेबल होना पड़ेगा, तो बोलीं- मैं खुद को क्यों बेचूं?

मशहूर एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों का कास्टिंग काउच का अनुभव शेयर किया। टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में इंदिरा कृष्णन से जब पूछा गया कि क्या इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसी बातें सच हैं, तो उन्होंने कहा, 'मेरे साथ खुद हुआ है। मैं उन मेकर्स का नाम नहीं लेना चाहती, क्योंकि वे साउथ इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। उन्होंने मुझसे कहा था कि अगर हम आपको इतना बड़ा रोल दे रहे हैं, तो आपको कंफर्टेबल होना पड़ेगा।' एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने कहा, 'कंफर्टेबल का मतलब...?' तो उन्हें जवाब मिला, 'अरे, कंफर्टेबल का मतलब आपको समझ जाना चाहिए।' इस पर एक्ट्रेस ने कहा था, 'जब मैं अपना टैलेंट बेच रही हूं, तो खुद को क्यों बेचूं? मैं एक टैलेंटेड एक्ट्रेस हूं।' इंदिरा ने दावा किया कि सिर्फ इसी वजह से उन्हें कई बड़ी फिल्मों से बाहर कर दिया गया। हालांकि उन्होंने किसी फिल्म का नाम नहीं लिया। एक्ट्रेस ने कहा कि इस घटना के बाद उनके मन में एक तरह का डर बैठ गया था। इसी कारण लंबे समय तक उन्होंने साउथ फिल्मों में काम करने से दूरी बनाए रखी, जबकि उन्हें लगातार ऑफर मिल रहे थे। उनका कहना था कि हर बार ऑफर मिलने पर भी वह मना कर देती थीं, क्योंकि वह दोबारा ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना चाहती थीं। बाद में प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा के कहने पर उन्होंने तेलुगु फिल्म 'जटाधारा' में काम किया। इंदिरा ने बताया कि प्रेरणा अरोड़ा ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि यह एक अच्छी फिल्म है, जिसके बाद उन्होंने दोबारा साउथ में काम करने का फैसला लिया था। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कभी नहीं हुआ ऐसा अनुभव इंदिरा कृष्णन ने साफ कहा कि उन्होंने कास्टिंग काउच जैसी स्थिति सिर्फ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में महसूस की। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि 'तेरे नाम' जैसी फिल्मों से पहले भी वह कई प्रोड्यूसर्स से मिली थीं, लेकिन अगर उन्हें कोई फिल्म नहीं मिली तो उसकी वजह सिर्फ यह थी कि वह उस किरदार के लिए सही नहीं थीं, न कि किसी तरह का समझौता। उन्होंने कहा कि मुंबई में किसी भी प्रोड्यूसर या कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे कभी गलत तरीके से संपर्क नहीं किया। उनके मुताबिक, मुंबई का माहौल उन्हें हमेशा ज्यादा प्रोफेशनल लगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अब साउथ इंडस्ट्री भी पहले की तुलना में काफी प्रोफेशनल हो चुकी है और वह कई साल पुरानी बात बता रही हैं। टीवी इंडस्ट्री को लेकर क्या बोलीं? टीवी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच के सवाल पर इंदिरा कृष्णन ने कहा कि उन्होंने आज तक ऐसा कोई मामला न तो देखा और न ही खुद अनुभव किया है। नए कलाकारों को लेकर जताई चिंता इंदिरा कृष्णन ने कहा कि मुंबई में स्थापित कलाकारों के साथ इस तरह की घटनाएं कम होती हैं, लेकिन छोटे शहरों से बड़े सपने लेकर आने वाले नए कलाकार कई बार ऐसे लोगों के झांसे में आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि भोपाल, लखनऊ और दूसरे शहरों से आने वाली लड़कियों को फिल्मों में काम दिलाने का सपना दिखाकर कुछ लोग उनका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके करियर में न कोई गॉडफादर था और न ही कोई मेंटर। उन्होंने अपने दम और अपने टैलेंट के बल पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है।

Continue reading on the app

व्हीलचेयर पर पद्म अवॉर्ड में पहुंची थीं सिंगर अल्का याग्निक:हेल्थ पर सवाल उठे तो दी सफाई, कहा- रिकवरी चल रही है, मैं थक गई थी

23 जून को सिंगर अल्का याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। समारोह से सिंगर की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए। एक वीडियो में सिंगर व्हीलचेयर पर बैठी नजर आईं, जिससे उनके फैंस चिंतित हो गए। हेल्थ बिगड़ने के कयास लगाए जाने के बीच अब सिंगर ने खुद सफाई देते हुए कहा है कि उनकी रिकवरी चल रही है। अल्का याग्निक ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा है- सभी के प्यार, चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। समारोह का एक वीडियो देखकर कई लोगों ने मेरी सेहत को लेकर चिंता जताई है। मैं सभी को बताना चाहती हूं कि मैं बिल्कुल ठीक हूं और मेरी रिकवरी अच्छी तरह से चल रही है। पद्म सम्मान समारोह में पूरा दिन व्यस्त और भावुक रहा, जिसकी वजह से मैं काफी थक गई थी। इसलिए जाते समय मैंने व्हीलचेयर की मदद ली थी। आगे सिंगर ने लिखा है, ‘कृपया चिंता न करें। अब मैं पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हूं। आप सभी की दुआओं और समर्थन के लिए मैं दिल से आभारी हूं, जिन्होंने मुझे हमेशा हिम्मत दी है। इस सम्मान के लिए मैं भारत की माननीय राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, गृह मंत्रालय और भारत सरकार का हृदय से धन्यवाद करती हूं। आइए, इस खुशी के मौके को हम सभी मिलकर मनाएं। प्यार और आभार के साथ, अल्का याग्निक।’ देखिए पद्म पुरस्कार समारोह से अल्का याग्निक की तस्वीरें- पद्म भूषण मिलने पर कहा था- 2 साल से मुश्किल दौर से गुजर रही हूं मंगलवार को पद्म भूषण मिलने के बाद अल्का याग्निक ने एक भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने समारोह की तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘पिछले 2 सालों से मैं लोगों की नजरों से दूर रही हूं। न सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हुई और न ही अपनी जिंदगी के बारे में ज्यादा कुछ शेयर किया। आप में से कई लोग जानते हैं कि मैं स्वास्थ्य संबंधी मुश्किल दौर से गुजर रही थी। ऐसे समय में आपका प्यार, दुआएं, संदेश और अटूट समर्थन हर कदम पर मेरे साथ रहा।’ सिंगर शान बोले- आप इस सम्मान की हकदार अल्का याग्निक की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए सिंगर शान ने लिखा, "अल्का जी, आप सम्मान की हकदार थीं। आप हम सभी के लिए गर्व और खुशी की वजह हैं। आपके प्रशंसकों के लिए इससे बड़ी खुशी कोई नहीं होगी कि आप पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं, फिर से आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ वापसी करें और अपनी सुरीली आवाज से हमें एक बार फिर मंत्रमुग्ध करें, जैसा सिर्फ आप ही कर सकती हैं। अल्का याग्निक को है रेयर न्यूरो डिसीज, सुनने में होती है दिक्कत सिंगर अल्का याग्निक पिछले 2 सालों से म्यूजिक से दूर हैं। उन्हें रेयर न्यूरो डिसीज है, जिसके चलते उन्हें सुनाई देना लगभग बंद हो गया है। इलाज के बीच उन्हें लाउड म्यूजिक से दूर रहने की सलाह दी गई है। अल्का याग्निक ने 2 साल पहले इसकी जानकारी देते हुए म्यूजिक से ब्रेक लेने की घोषणा की थी। उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा था, ‘कुछ हफ्ते पहले जब मैं एक फ्लाइट से बाहर निकली, तो अचानक मुझे सुनाई देना बंद हो गया। उस घटना के बाद कई हफ्तों तक हिम्मत जुटाने के बाद अब मैं अपनी चुप्पी तोड़ना चाहती हूं, क्योंकि बहुत से लोग पूछ रहे थे कि मैं इन दिनों नजर क्यों नहीं आ रही हूं। डॉक्टरों ने बताया है कि मुझे एक रेयर बीमारी हुई है, जिसे सेंसरी न्यूरल हियरिंग लॉस कहा जाता है। यह एक वायरल संक्रमण के कारण हुआ है। यह अचानक आई बड़ी समस्या थी, जिसके लिए मैं बिल्कुल तैयार नहीं थी।’

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड सीरीज से पहले कोच ने किया साफ, भले ही वैभव सूर्यवंशी कितना भी तैयार हो, इंतजार करना होगा...

आयरलैंड टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू ना होने के बाद अब फैंस को इंग्लैंड के खिलाफ उनके मैदान पर भारत के लिए उतरने का इंतजार है. भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने इसको लेकर बयान दिया है. उनका कहना है कि भले ही वो कितने भी तैयार हों लेकिन इंतजार करना होगा. Mon, 29 Jun 2026 12:47:23 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandh News | Akhilesh Yadav News: India Alliance पर Rajendra Pal Gautam ने क्या कहा? | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T07:02:31+00:00

Ram Mandir Daan Chori: चंदा चोरी पर रघुराज सिंह ने विपक्ष को जबरदस्त सुनाया! |Investigation |Ayodhya #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T07:09:04+00:00

CM Yogi Viral Video | Akhilesh Yadav Statement: योगी का अखिलेश को चैलेंज! #uttarpradesh #shorts #yt #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T07:05:01+00:00

Muharram Violence: मुहर्रम जुलूस पर हथियारों की नुमाइश | Jihad | Viral Videos | Muslim | Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T07:02:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers