Market View : गिरते बाजार में वोलैटिलिटी को खतरा नहीं,मौका मानें, डेट से पैसा निकालकर इक्विटी निवेश बढ़ाने का अच्छा मौका
Market View :बंधन AMC में VP-इक्विटीज,प्रतीक पोद्दार ने बाजार पर बात करते हुए कहा कि गिरते बाजार में वोलैटिलिटी को खतरा नहीं,मौका मानें। यह डेट से पैसा निकालकर इक्विटी निवेश बढ़ाने का मौका है। गिरावट में अच्छे स्टॉक्स सस्ते दाम पर मिलते हैं। मिड और स्मॉलकैप में भी अवसर मिलने पर एग्रेसिव खरीदारी की जा सकती है
Satendra Soni: सतेंद्र सोनी मामले में AICWA की एंट्री, 'पेड़ पालकी' के मेकर्स पर FIR दर्ज करने की मांग उठाई!
Satendra Soni: 'लापता लेडीज' और 'मिर्जापुर' फेम अभिनेता सतेंद्र सोनी द्वारा फिल्म 'पेड़ पालकी' के मेकर्स पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद अब ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) भी उनके समर्थन में उतर आया है। संगठन ने मध्य प्रदेश सरकार से मामले में FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
AICWA ने जारी किया बयान
AICWA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा कि सतेंद्र सोनी का भावुक वीडियो उनके दर्द और मानसिक परेशानी को दिखाता है। संगठन के मुताबिक, अभिनेता के आरोप फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों और कर्मचारियों के साथ होने वाले व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
Actor Satendra Soni, who appeared in Laapataa Ladies, has publicly alleged that he was called to Maihar, Madhya Pradesh, for a film shoot. According to him, despite working for 8 days, he was not paid his agreed remuneration. He stated that he received only an advance of ₹50,000… pic.twitter.com/TwwmrtD2Xf
— All Indian Cine Workers Association (@aicwaofficial) June 28, 2026
AICWA ने कहा, "किसी भी कलाकार या कर्मचारी के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए। हर कलाकार सम्मान, समय पर भुगतान और सुरक्षित माहौल का हकदार है।"
FIR दर्ज करने की मांग
संगठन ने कहा कि यह कोई छोटा मामला नहीं है। AICWA ने मध्य प्रदेश सरकार से अपील की है कि अभिनेता के आरोपों का तुरंत संज्ञान लिया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग भी की गई है।
कलाकारों की समस्याओं पर जताई चिंता
AICWA ने अपने बयान में कहा कि अक्सर कलाकारों और फिल्म कर्मचारियों को काम का वादा करके शूटिंग पर बुलाया जाता है, लेकिन बाद में उन्हें समय पर भुगतान नहीं किया जाता। कई बार पैसे मांगने पर उन्हें डराया-धमकाया भी जाता है। संगठन का कहना है कि ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
सतेंद्र सोनी ने क्या आरोप लगाए?
सतेंद्र सोनी ने दावा किया है कि फिल्म 'पेड़ पालकी' के मेकर्स ने उनकी पूरी फीस नहीं दी। उनका आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे मांगे तो उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें धमकाया गया।
यह भी पढ़े- रो पड़े लापता लेडीज के छोटू, फिल्ममेकर पर लगाए सनसनीखेज आरोप; बोले- पैसे मांगे तो पीटा!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Haribhoomi



















