Responsive Scrollable Menu

Viral Video: विराट कोहली करेंगे टेनिस में डेब्यू? नोवाक जोकोविच के साथ होगी जुगलबंदी

दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ियों में शुमार नोवाक जोकोविच और भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली की दोस्ती अब तक सोशल मीडिया और मैसेज तक ही सीमित रही है। लेकिन अब यह रिश्ता जल्द ही मैदान पर भी नजर आ सकता। जोकोविच ने खुलासा किया है कि वह भारत आने की तैयारी कर रहे और इस दौरान विराट कोहली से पहली बार आमने-सामने मुलाकात करने की उम्मीद कर रहे।

24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच ने एक वायरल वीडियो संदेश में बताया कि वह और विराट पिछले कई सालों से एक-दूसरे के संपर्क में हैं। दोनों अक्सर मैसेज के जरिए बातचीत करते हैं, एक-दूसरे के खेल को फॉलो करते और उपलब्धियों की तारीफ भी करते। हालांकि, अब तक दोनों की कभी व्यक्तिगत मुलाकात नहीं हुई है।

मैं भारत आकर कोहली से मिलना चाहता: जोकोविच
जोकोविच ने कहा, 'हम कभी आमने-सामने नहीं मिले हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से लगातार संपर्क में हैं। हम एक-दूसरे के करियर की तारीफ करते हैं और सपोर्ट भी करते हैं। उम्मीद है कि जल्द मुलाकात होगी। मैं भारत आने की योजना बना रहा। वहां विराट के साथ टेनिस भी खेलना चाहूंगा और क्रिकेट भी। यह काफी मजेदार होगा।'

जोकोविच का यह बयान सामने आते ही खेल फैंस में उत्साह बढ़ गया। दुनिया के दो बड़े सितारों को एक साथ देखने का इंतजार अब और बढ़ गया।

कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से वापसी कर सकते
वहीं दूसरी ओर विराट कोहली फिलहाल चोट से उबरने की प्रक्रिया में हैं। आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए उन्हें हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट लगी थी। हालांकि उस मुकाबले में उनकी शानदार पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने में सफल रही।

चोट के कारण कोहली भारत और अफगानिस्तान के बीच हाल ही में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर रहे। फिलहाल वह बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं और फिटनेस टेस्ट से गुजर रहे हैं। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि कोहली जुलाई में इंग्लैंड दौरे से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे। हालांकि उनकी वापसी मेडिकल बोर्ड की अंतिम मंजूरी पर निर्भर करेगी।

अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो क्रिकेट और टेनिस के दो सबसे बड़े नाम पहली बार एक साथ कोर्ट और मैदान दोनों पर नजर आ सकते हैं। ऐसे में खेल प्रेमियों के लिए यह किसी बड़े उत्सव से कम नहीं होगा।

Continue reading on the app

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड पर 204 रन की बढ़त बनाई:रचिन रवींद्र फिफ्टी बनाकर नाबाद लौटे, इंग्लैंड 354 रन पर सिमटा

न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड पर 204 रन की बढ़त हासिल कर ली है। ट्रेंट ब्रिज में शनिवार को स्टंप्स तक कीवियों ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। रचिन रवींद्र फिफ्टी बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले इंग्लैंड पहली पारी में 354 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड को पहली पारी के आधार पर 84 रन की बढ़त मिली। कीवियों ने पहली पारी में 438 रन बनाए थे। 12 रन पर ओपनर्स आउट, रचिन रवींद्र ने पारी संभाली दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने सिर्फ 12 रन पर ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले ही ओवर में टॉम लैथम (4 रन) और पांचवें ओवर में डेवोन कॉन्वे (5 रन) को आउट किया। इसके बाद रचिन रवींद्र ने पहले हेनरी निकोल्स और फिर डेरिल मिचेल के साथ मिलकर पारी को संभाला। रवींद्र ने लगातार दूसरे टेस्ट में अर्धशतक लगाया। इससे पहले उन्होंने द ओवल टेस्ट में 76 रन बनाए थे। दिन का खेल समाप्त होने तक वह 60 रन और डेरिल मिचेल 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इंग्लैंड 354 पर ऑलआउट, नाथन स्मिथ को 4 विकेट 223/2 के स्कोर से दिन की शुरुआत करने वाली इंग्लिश टीम ने आखिरी 8 विकेट 131 रन बनाने में गंवा दिए। जैकब बेथेल (74 रन) और जो रूट (21 रन) पिछले दिन के स्कोर में इजाफा नहीं कर सके। बेथेल को विल ओरूर्क ने टॉम लैथम के हाथों कैच कराया। जबकि रूट को नाथन स्मिथ ने LBW किया। ऐसे में हैरी ब्रूक (58 रन) ने अर्धशतक लगाकर टीम को 300 पार पहुंचाया। इंग्लैंड के सभी विकेट पेसर्स ने लिए। नाथन स्मिथ ने 4 विकेट झटके। जबकि, विल ओरूर्क और जैक फाउलकेस को 3-3 विकेट मिले। --------------------------------------------------- नॉटिंघम टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने वापसी की, डकेट का शतक इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में चल रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार वापसी की। टीम ने शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 223 रन बनाए। जो रूट 21 और जैकब बेथेल 74 रन पर नाबाद लौटे। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप के बीच इस देश के कप्तान पर रेप का आरोप, ब्राजील की महिला का चौंकाने वाला खुलासा

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच केप वर्डे के 36 साल के कप्तान रयान मेंडेस बड़े विवाद में फंस गए हैं. एक ब्राजीलियाई महिला ने उन पर रेप का आरोप लगाया है. Sun, 28 Jun 2026 09:58:50 +0530

  Videos
See all

कराची में बड़ा हमला, 3 पाकिस्तानी रेंजर्स जवानों की मौत | #viralnews #viralvideo #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T05:12:24+00:00

ketan Agerwal: चेतन चौधरी की बाइक पुलिस ने की जब्त #ketanagerwal #chetanchaudhary #siyagoyal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T05:15:37+00:00

Viral Shorts | बैरिकेड्स घसीटते हुए भागा अनियंत्रित ट्रक #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T05:15:26+00:00

Ayodhya Ram Mandir Daan Chori: दान चोरी के आरोपियों के घर छापेमारी में क्या मिला? | Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T05:15:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers