India vs Australia: क्या टीम इंडिया फिर दोहराएगी मुंबई जैसा कारनामा? सेमीफाइनल की राह में सबसे बड़ी परीक्षा
India women vs Australia women: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को लॉर्ड्स में होने वाला मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच माना जा रहा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला वर्चुअल नॉकआउट जैसा है। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर मुश्किल हो सकता।
ऑस्ट्रेलिया पूरे टूर्नामेंट में चैंपियन जैसी क्रिकेट खेलता नजर आया। दूसरी ओर भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन के साथ कुछ कमजोरियां भी दिखाई हैं। हालांकि पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचा था। ऐसे में टीम इंडिया के पास आत्मविश्वास की कमी नहीं होगी। भारत के पास 2025 वनडे विश्व कप सेमीफाइनल के इतिहास को दोहराने का मौका है, तब हरमनप्रीत एंड कंपनी ने सबसे बड़ा रन चेज करते हुए ऑस्ट्रेलिया को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी और फिर खिताब भी जीता था।
A must-win for #TeamIndia, and #SmritiMandhana makes their intent clear. ????️
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 27, 2026
ICC Women's #T20WorldCup ???? #INDvAUS | SUN, 28th JUN, 6 PM pic.twitter.com/lIJL4AOADf
फील्डिंग भारत की सबसे बड़ी चिंता
भारत की सबसे बड़ी चिंता उसकी फील्डिंग रही है। चार ग्रुप मैचों में भारतीय खिलाड़ियों ने 11 कैच छोड़े हैं। राधा यादव अकेले चार कैच टपका चुकी हैं, जबकि बांग्लादेश के खिलाफ नंदनी शर्मा ने भी आसान मौके गंवाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी खराब फील्डिंग का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। अगर भारत ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ यही गलती दोहराई तो उसकी कीमत भारी पड़ सकती है।
बल्लेबाजी भी कमजोर लग रही
बल्लेबाजी में भी भारत को लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं मिला है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने अच्छी शुरुआत दी है। लेकिन मिडिल ऑर्डर कई बार लय बनाए रखने में नाकाम रहा। टीम इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक बार 170 रन का आंकड़ा पार कर सकी है। उपकप्तान स्मृति मंधाना ने मैच से पहले साफ कहा कि पूरी बल्लेबाजी इकाई बड़े मैच में आक्रामक क्रिकेट खेलने को तैयार है। उनके मुताबिक टीम सिर्फ जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी और हर खिलाड़ी रन बनाने के लिए उत्साहित है।
लिचफील्ड की वापसी से ऑस्ट्रेलिया को मिलेगी ताकत
ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर यह है कि स्टार बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। क्वाड इंजरी के कारण तीन मैच नहीं खेलने वाली लिचफील्ड भारत के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रखती हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ आठ टी20 मैचों में 168 रन बनाए हैं, जबकि वनडे में 12 मैचों में 753 रन ठोक चुकी हैं। ऐसे में उनकी वापसी भारत की मुश्किलें बढ़ा सकती है।
लॉर्ड्स की पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत आसान नहीं मानी जाती। यहां महिला टी20 में औसत पहली पारी का स्कोर करीब 146 रन है। 31 मैचों में 21 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की संभावना बेहद कम है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया भारी
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 38 टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने 27 और भारत ने 11 मैच जीते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया 5-2 से आगे है। लेकिन बड़े मुकाबलों में भारत कई बार ऑस्ट्रेलिया को चौंका चुका है। यही वजह है कि लॉर्ड्स में एक और रोमांचक मुकाबले की पूरी उम्मीद है।
भारत महिला (संभावित-11): शेफ़ाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह, नंदनी शर्मा।
ऑस्ट्रेलिया महिला (संभावित-11): बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), अलाना किंग, किम गार्थ।
RSSB CET 2026: राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें अन्य डिटेल
राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि परीक्षा का आयोजन 23 से 25 अक्टूबर 2026 के बीच किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने और परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय है।
बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है, जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा। शैक्षणिक योग्यता के रूप में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
परीक्षा ओएमआर आधारित होगी, जिसमें राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति, भूगोल, भारतीय राजनीति, गणित, कंप्यूटर, हिंदी, अंग्रेजी, करंट अफेयर्स और जनकल्याण योजनाओं से जुड़े कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 240 अंकों की होगी और इसके लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। गलत उत्तर देने पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लेना चाहिए। राजस्थान में विभिन्न भर्तियों के लिए CET एक महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा है, इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi