शाम के स्नैक्स में अगर कुछ चटपटा खाने का मन हो, तो अब बाहर से चाऊमीन मंगाने की जरूरत नहीं है. आप घर पर ही कुछ मिनटों में स्ट्रीट स्टाइल चाऊमीन बना सकते हैं. स्ट्रीट स्टाइल चाऊमीन के लिए 1 पैकेट नूडल्स, 1 प्याज (लंबा कटा), 1 शिमला मिर्च (पतली कटी), 1 गाजर (लंबी कटी), 1 कप सोयाबीन, 1-2 हरी मिर्च, 1 चम्मच बारीक कटा लहसुन, 2 चम्मच तेल, 1-1 चम्मच सोया सॉस, रेड चिली सॉस और टोमैटो सॉस, थोड़ा सा सिरका, नमक और काली मिर्च लें. सबसे पहले नूडल्स को नमक और थोड़ा तेल डालकर उबाल लें. उबलने के बाद ठंडे पानी से धो लें. अब कड़ाही में तेल गर्म करके लहसुन और हरी मिर्च भूनें. फिर प्याज, गाजर, शिमला मिर्च और सोयाबीन डालकर तेज आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं. इसके बाद सभी सॉस, सिरका, नमक और काली मिर्च मिलाएं. आखिर में उबले हुए नूडल्स डालकर तेज आंच पर अच्छी तरह टॉस करें. कुछ ही मिनटों में आपकी स्वादिष्ट स्ट्रीट स्टाइल चाऊमीन तैयार है.
नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 135वें संस्करण में नागालैंड की युवाओं को फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित करने के लिए चलाई जा रही दो लीगों की जमकर प्रशंसा की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने 'विश्व योगासन चैम्पियनशिप' का भी जिक्र किया। Sun, 28 Jun 2026 11:44:29 +0530