Responsive Scrollable Menu

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड पर 204 रन की बढ़त बनाई:रचिन रवींद्र फिफ्टी बनाकर नाबाद लौटे, इंग्लैंड 354 रन पर सिमटा

न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड पर 204 रन की बढ़त हासिल कर ली है। ट्रेंट ब्रिज में शनिवार को स्टंप्स तक कीवियों ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। रचिन रवींद्र फिफ्टी बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले इंग्लैंड पहली पारी में 354 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड को पहली पारी के आधार पर 84 रन की बढ़त मिली। कीवियों ने पहली पारी में 438 रन बनाए थे। 12 रन पर ओपनर्स आउट, रचिन रवींद्र ने पारी संभाली दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने सिर्फ 12 रन पर ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले ही ओवर में टॉम लैथम (4 रन) और पांचवें ओवर में डेवोन कॉन्वे (5 रन) को आउट किया। इसके बाद रचिन रवींद्र ने पहले हेनरी निकोल्स और फिर डेरिल मिचेल के साथ मिलकर पारी को संभाला। रवींद्र ने लगातार दूसरे टेस्ट में अर्धशतक लगाया। इससे पहले उन्होंने द ओवल टेस्ट में 76 रन बनाए थे। दिन का खेल समाप्त होने तक वह 60 रन और डेरिल मिचेल 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इंग्लैंड 354 पर ऑलआउट, नाथन स्मिथ को 4 विकेट 223/2 के स्कोर से दिन की शुरुआत करने वाली इंग्लिश टीम ने आखिरी 8 विकेट 131 रन बनाने में गंवा दिए। जैकब बेथेल (74 रन) और जो रूट (21 रन) पिछले दिन के स्कोर में इजाफा नहीं कर सके। बेथेल को विल ओरूर्क ने टॉम लैथम के हाथों कैच कराया। जबकि रूट को नाथन स्मिथ ने LBW किया। ऐसे में हैरी ब्रूक (58 रन) ने अर्धशतक लगाकर टीम को 300 पार पहुंचाया। इंग्लैंड के सभी विकेट पेसर्स ने लिए। नाथन स्मिथ ने 4 विकेट झटके। जबकि, विल ओरूर्क और जैक फाउलकेस को 3-3 विकेट मिले। --------------------------------------------------- नॉटिंघम टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने वापसी की, डकेट का शतक इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में चल रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार वापसी की। टीम ने शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 223 रन बनाए। जो रूट 21 और जैकब बेथेल 74 रन पर नाबाद लौटे। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

वैभव सूर्यवंशी आज कर सकते हैं सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू:पहले मैच में हार के बाद प्लेइंग-11 में बदलाव संभव, सचिन को पीछे छोड़ बनाएंगे रिकॉर्ड

भारत और आयरलैंड के बीच आज दूसरा T-20 मुकाबला शाम 6 बजे से बेलफास्ट में खेला जाएगा। इस सीरीज में सबसे बड़ी चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की है। उन्हें पहले मैच में मौका नहीं मिला था, लेकिन पहले मैच में हार के बाद टीम मैनेजमेंट प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है। अगर वैभव खेलते हैं तो भारत के सबसे कम उम्र के डेब्यू करने वाले प्लेयर होंगे। आज वैभव के सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू की उम्मीद है। अगर आज उन्हें खेलने का मौका मिलता है तो वैभव सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी को आज अगर मौका मिलता है, तो बैटिंग पोजिशन में बदलाव होगा। अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग या पूरी टॉप ऑर्डर की पोजिशन में फेरबदल हो सकता है। वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली BCCI की ओर से वैभव को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी दी गई है। सूर्यवंशी को जर्सी भारतीय टीम में थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट रघु ने सौंपी थी। सूर्यवंशी ने सबसे पहले रघु के पैर छूए और उन्हें प्रणाम किया, फिर जर्सी ली। उन्होंने कहा कि ‘इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जिस दिन पहली बार बल्ला थामकर मैदान पर कदम रखा था, आज वह सपना पूरा हो गया है। यह मेरे अब तक के करियर का सबसे बड़ा कदम है और इस अहसास को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है।’ वैभव सूर्यवंशी को अलग चेंजिंग रूम मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर अलग चेंजिंग रूम मिलेगा। उनकी फैमिली भी टीम होटल में उनके साथ ही रहेगी। हालांकि, वैभव मैचों के दौरान टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ रह सकेंगे। वे टीम मीटिंग्स में हिस्सा भी लेंगे। यह फैसला ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) की चाइल्ड सेफगार्डिंग पॉलिसी के कारण लिया है, जिसे ICC ने इसे 2019 में लागू किया था। वैभव सबसे कम उम्र में टीम इंडिया में चुने गए वैभव 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर हैं। उन्होंने इस मामले में शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। शेफाली पहली बार 15 साल 220 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुनी गई थीं, जबकि सचिन को 16 साल 194 दिन की उम्र में राष्ट्रीय टीम में मौका मिला था। सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय बन सकते हैं वैभव शेफाली ने 15 साल 239 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला मैच खेल लिया था। वहीं, सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था। वैभव को अगर इंग्लैंड-आयरलैंड टूर या एशियन गेम्स में एक भी मैच खेलने का मौका मिल जाता है तो वे शेफाली और सचिन दोनों को पीछे छोड़कर भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन जाएंगे। 11 गेंदों में लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया हाल ही में वैभव ने भारत A और श्रीलंका A के बीच ट्राई सीरीज के फाइनल में वैभव ने सिर्फ 11 गेंदों में लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 में वैभव ने 776 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा और उन्होंने एक शतक भी लगाया। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय T20 टीम में जगह मिली।

Continue reading on the app

  Sports

39 की उम्र में भी नहीं थम रहे मेसी: फ्री-किक से गोल दाग अर्जेंटीना को दिलाई लगातार तीसरी जीत; बनाया वर्ल्ड कप का नया रिकॉर्ड

argentina vs jordan highlights: फुटबॉल विश्व कप 2026 में लियोनल मेसी का जादू बरकरार है। अर्जेंटीना के कप्तान ने जॉर्डन के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में बेंच से उतरकर  फ्री-किक से शानदार गोल दागा और टीम को 3-1 की जीत दिला दी। इस जीत के साथ मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने ग्रुप स्टेज का अंत तीनों मैच जीतकर किया और टॉप पर रहते हुए नॉकआउट में जगह बनाई।

39 साल के मेसी इस मुकाबले में शुरुआती 11 का हिस्सा नहीं थे। कोच लियोनेल स्कालोनी ने उन्हें आराम दिया और दूसरे हाफ के 60वें मिनट में मैदान पर उतारा। मेसी ने आते ही अपनी मौजूदगी का असर दिखाया। उन्होंने शानदार फ्री-किक को गोल में बदलकर अर्जेंटीना की जीत पर मुहर लगा दी।

इस गोल के साथ मेसी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब उनके नाम मेंस विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा 19 गोल हो गए। उन्होंने जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस को काफी पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं, मेसी लगातार सात विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने फ्रांस के जस्ट फोंटेन और ब्राजील के जायरजिन्हो का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

यह मेसी के करियर का 72वां फ्री-किक गोल और अर्जेंटीना के लिए 12वां फ्री-किक गोल था। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में अब उनके नाम 202 मैच में 123 गोल हैं। इस सूची में उनसे आगे सिर्फ पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, जिनके नाम 145 इंटरनेशनल गोल दर्ज हैं।

मेसी के मैदान पर आने से पहले अर्जेंटीना ने मैच पर पकड़ बना ली थी। जियोवानी लो सेल्सो ने 19वें मिनट में फ्री-किक से शानदार गोल किया, जबकि लाउतारो मार्टिनेज ने पहला हाफ खत्म होने से पहले दूसरा गोल दाग दिया। जॉर्डन पहले ही नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो चुका था और वह वापसी नहीं कर सका।

मैच के बाद लो सेल्सो ने मेसी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें हर दिन खेलते देखना पूरी टीम के लिए प्रेरणा है। वहीं कोच स्कालोनी ने बताया कि मेसी से बातचीत के बाद ही उन्हें दूसरे हाफ में उतारने का फैसला लिया गया था ताकि वह पूरी तरह फिट भी रहें और टीम को जरूरत पड़ने पर मजबूती भी मिले।

इस बीच फ्रांस के स्टार किलियन एम्बाप्पे ने भी इराक के खिलाफ दो गोल कर विश्व कप में अपने गोलों की संख्या 16 तक पहुंचा दी। लेकिन मेसी अभी भी सबसे आगे हैं। अब ग्रुप-जे की विजेता अर्जेंटीना का सामना राउंड ऑफ-32 में पहली बार विश्व कप खेलने वाली केप वर्डे की टीम से होगा। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए मेसी और अर्जेंटीना खिताब बचाने के सबसे बड़े दावेदारों में शामिल हैं।

Sun, 28 Jun 2026 11:23:43 +0530

  Videos
See all

Mann Ki Baat: मन की बात का 135वां एपिसोड,योग के प्रति PM मोदी ने किया जागरुक |International Yoga Day #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T06:15:06+00:00

Ram Mandir Donation Scam: आरोपी टिन्नू यादव के घर पहुंची पुलिस! Tinnu Yadav | Ayodhya | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T06:15:35+00:00

जैसे ही Eiffel Tower पर गिरी बिजली, जगमगा उठा एफिल टावर | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T06:16:01+00:00

Weird Jobs & Startups: इन अजीब Jobs से लोग कमा रहे हैं करोड़ों! यकीन नहीं होगा | Desh Ki Pathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T06:17:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers