Responsive Scrollable Menu

बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर के 993 पदों के लिए परीक्षा आज, 2.83 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

Bihar Police Radio Constable Exam 2026: केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर के 993 पदों पर बहाली के लिए आज, 28 जून को राज्य के सभी 38 जिलों में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

Continue reading on the app

Top 100 News Today LIVE : आज की 100 बड़ी खबरें | PM Modi | Ram Mandir Donation Scam | Superfast News

PM Modi Seychelles Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए शनिवार को सेशेल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग एकत्र हुए. प्रधानमंत्री तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर यहां आए हैं. Pune Ketan Murder: केतन अग्रवाल की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर परिवार, रिश्तेदारों और समाज के लोगों ने पुणे में कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। देखिए, कैंडल मार्च की पूरी रिपोर्ट। Top 100 News Today LIVE : आज की 100 बड़ी खबरें | PM Modi | Ram Mandir Donation Scam | Superfast News | Ketan Murder Case Live Updates | Siya Goyal | Pune murder Case | Breaking News | Top News | Top 100 | Latest News | Bharat Tiwari Encounter | Rahul Gandhi | UP News | CM Yogi | Hindi News Live #pmmodi #seychellesvisit #jonathan #timesnownavbharat #latesthindinews #hindinews #topnews #latestnews #top100 #japanearthquake #venezuela #worldnews #venezuela #earthquake #venezuelaearthquake #worldnews #hindinews #latestnews #topnews #todaynews #aajkitaazakhabar #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

39 की उम्र में भी नहीं थम रहे मेसी: फ्री-किक से गोल दाग अर्जेंटीना को दिलाई लगातार तीसरी जीत; बनाया वर्ल्ड कप का नया रिकॉर्ड

argentina vs jordan highlights: फुटबॉल विश्व कप 2026 में लियोनल मेसी का जादू बरकरार है। अर्जेंटीना के कप्तान ने जॉर्डन के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में बेंच से उतरकर  फ्री-किक से शानदार गोल दागा और टीम को 3-1 की जीत दिला दी। इस जीत के साथ मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने ग्रुप स्टेज का अंत तीनों मैच जीतकर किया और टॉप पर रहते हुए नॉकआउट में जगह बनाई।

39 साल के मेसी इस मुकाबले में शुरुआती 11 का हिस्सा नहीं थे। कोच लियोनेल स्कालोनी ने उन्हें आराम दिया और दूसरे हाफ के 60वें मिनट में मैदान पर उतारा। मेसी ने आते ही अपनी मौजूदगी का असर दिखाया। उन्होंने शानदार फ्री-किक को गोल में बदलकर अर्जेंटीना की जीत पर मुहर लगा दी।

इस गोल के साथ मेसी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब उनके नाम मेंस विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा 19 गोल हो गए। उन्होंने जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस को काफी पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं, मेसी लगातार सात विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने फ्रांस के जस्ट फोंटेन और ब्राजील के जायरजिन्हो का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

यह मेसी के करियर का 72वां फ्री-किक गोल और अर्जेंटीना के लिए 12वां फ्री-किक गोल था। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में अब उनके नाम 202 मैच में 123 गोल हैं। इस सूची में उनसे आगे सिर्फ पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, जिनके नाम 145 इंटरनेशनल गोल दर्ज हैं।

मेसी के मैदान पर आने से पहले अर्जेंटीना ने मैच पर पकड़ बना ली थी। जियोवानी लो सेल्सो ने 19वें मिनट में फ्री-किक से शानदार गोल किया, जबकि लाउतारो मार्टिनेज ने पहला हाफ खत्म होने से पहले दूसरा गोल दाग दिया। जॉर्डन पहले ही नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो चुका था और वह वापसी नहीं कर सका।

मैच के बाद लो सेल्सो ने मेसी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें हर दिन खेलते देखना पूरी टीम के लिए प्रेरणा है। वहीं कोच स्कालोनी ने बताया कि मेसी से बातचीत के बाद ही उन्हें दूसरे हाफ में उतारने का फैसला लिया गया था ताकि वह पूरी तरह फिट भी रहें और टीम को जरूरत पड़ने पर मजबूती भी मिले।

इस बीच फ्रांस के स्टार किलियन एम्बाप्पे ने भी इराक के खिलाफ दो गोल कर विश्व कप में अपने गोलों की संख्या 16 तक पहुंचा दी। लेकिन मेसी अभी भी सबसे आगे हैं। अब ग्रुप-जे की विजेता अर्जेंटीना का सामना राउंड ऑफ-32 में पहली बार विश्व कप खेलने वाली केप वर्डे की टीम से होगा। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए मेसी और अर्जेंटीना खिताब बचाने के सबसे बड़े दावेदारों में शामिल हैं।

Sun, 28 Jun 2026 11:23:43 +0530

  Videos
See all

Weird Jobs & Startups: इन अजीब Jobs से लोग कमा रहे हैं करोड़ों! यकीन नहीं होगा | Desh Ki Pathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T06:17:27+00:00

Mann Ki Baat: मन की बात का 135वां एपिसोड,योग के प्रति PM मोदी ने किया जागरुक |International Yoga Day #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T06:15:06+00:00

Ram Mandir Donation Scam: आरोपी टिन्नू यादव के घर पहुंची पुलिस! Tinnu Yadav | Ayodhya | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T06:15:35+00:00

जैसे ही Eiffel Tower पर गिरी बिजली, जगमगा उठा एफिल टावर | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T06:16:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers