iPhone की कीमतों में होगी बढ़ोतरी? ₹19,000 तक बढ़ सकते हैं दाम, सामने आई डिटेल
Apple ने दुनियाभर में MacBook और iPads की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। भारत में मैकबुक 1 लाख रुपये तक महंगे हो गए हैं। अब एक रिपोर्ट में हिंट दिया है कि ऐप्पल अब iPhone की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। यहां देखें कितने बढ़ सकते हैं दाम
'सोमेसर' नहीं 'सोमेश्वर'! रेल मंत्री तक पहुंची मारवाड़ प्रवासियों की बड़ी मांग, नाम बदलने की उठी आवाज
Somesar Railway Station: मारवाड़ प्रवासी समाज ने सोमेसर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'सोमेश्वर' करने की मांग को लेकर रेल मंत्री के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत किया है. समाज का कहना है कि क्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान भगवान सोमेश्वर से जुड़ी हुई है, इसलिए स्टेशन का नाम भी उसी अनुरूप होना चाहिए. प्रवासियों का मानना है कि वर्तमान नाम स्थानीय इतिहास और आस्था को पूरी तरह प्रतिबिंबित नहीं करता. इसी कारण लंबे समय से स्टेशन का नाम 'सोमेश्वर' किए जाने की मांग उठाई जा रही है. प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री से इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है. उनका कहना है कि नाम परिवर्तन से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी और स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी भावना का सम्मान होगा.


















